Best Hindi Travel Blog -Five Colors of Travel

खूबसूरत वादियों का शहर है दक्षिण का कश्मीर “मन्नार”

दक्षिण के कश्मीर के नाम से मशहूर शहर मन्नार केरल राज्य के सबसे प्रमुख शहरों में से एक कोच्चि से 127 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। इस जगह की खूबसूरती ऐसी मनभावक है कि इसे लोग कश्मीर के बाद भारत का दूसरा स्वर्ग कह ते हैं। शायद इसलिए इसे दक्षिण के कश्मीर की उपाधि दी जाती है। अगर आप भी इस शहर की खूबसूरती को असल जिंदगी में महसूस करना चाहते हैं तो यह ब्लॉग आपके लिए हीं है। इस ब्लॉग में हम आपको बताएंगे कि आप कैसे मन्नार शहर के लिए अपना टूर प्लान कर सकते हैं। हम आपको मन्नार के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के बारे में भी बताएंगे और उनसे संबंधित जानकारियां भी देंगे।

  • अथिरापल्ली वॉटरफॉल (Athirapally Waterfall)
  • टाटा टी गार्डन (Tata Tea Garden)
  • मन्नार मेन मार्केट (Munnar Main Market)
  • फ्लोरीकल्चर गार्डन (Floriculture Garden)
  • एलीफेंट पार्क (Elephant Park)
  • मधु पट्टी एरिया (Madhu Patti Area)

1. अथिरापल्ली वॉटरफॉल (Athirapally WaterfalI)

जब आप कोच्चि से मन्नार की ओर बढ़ेंगे तो आपको रास्ते में बहुत सारे झरने देखने को मिलेंगे। मन्नार के उन्ही प्रसिद्ध वॉटरफॉल्स में से एक है अथिरापल्ली वॉटरफॉल।
अथिरापल्ली वॉटरफॉल मेन कोच्चि शहर से लगभग 73 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक वॉटरफॉल है। जब आप कोच्चि से इस वॉटरफॉल की ओर बढ़ेंगे तो रास्ते में आपको ढेर सारे नारियल के पेड़, रबड़ के पेड़ और केले के पेड़ देखने को मिलेंगे। जिन्हें देखकर आपको एहसास होगा कि मंजिल तो खूबसूरत है हीं साथ ही साथ सफर भी किसी जन्नत से कम नहीं है। यह वहीं वॉटरफॉल है, जिसे बाहुबली मूवी में फिल्माया गया है। चारों ओर दिखने वाली ग्रीनरी के बीच इस वॉटरफॉल को देखना अपने आप में ही एक बहुत ही बेहतरीन दृश्य होता है। जब आप इस वॉटरफॉल के करीब पहुंचेंगे तो इस वॉटरफॉल से निकलने वाली पानी की फुहारें आपको पूरी तरह से भीगा देंगी। मानसून के समय में इस वॉटरफॉल का वाटर फ्लो इतना तेज होता है कि दूर से हीं आपको पत्थरों को चीरती हुई इस झरने की आवाजें सुनाई देने लगेंगी। वहीं सामान्य दिनों में इसके वाटर का फ्लो थोड़ा कम होता है। इस वॉटरफॉल को असल जिंदगी में एक्सपीरियंस करना आपके लिए बहुत ही एक्साइटिंग और एडवेंचरस होने वाला है।

2. टाटा टी गार्डन (Tata Tea Garden)

मन्नार शहर को टी गार्डन्स के लिए भी जाना जाता है। चारों ओर दूर-दूर तक फैले चाय के बगानों की खूबसूरती इतनी बेहतरीन होती है कि, लोग अपने आप को यहां रोक कर सेल्फी लेने से रोक नहीं पाते हैं।
टाटा टी गार्डन के अंदर आप दार्जिलिंग के टी गार्डन की तरह पिक्चर तो क्लिक नहीं करवा सकते हैं, लेकिन मन्नार में बहुत सारे टी गार्डन हैं जहां जाकर आप फोटोज क्लिक करवा सकते हैं।

3. मन्नार मेन मार्केट (Munnar Main Market)
किसी भी जगह को अगर सही से घूमना हो और उसे जगह के कल्चर को समझते हुए अच्छे से घूमनें जाने का प्लान में वहां के बाजारों को एक्सप्लोर करना बेस्ट ऑप्शन होता है। मन्नार के मेन मार्केट में आप हर तरह की शॉपिंग कर सकते हैं, लेकिन जो कुछ चीज यहां की फेमस है वह है मन्नार के चॉकलेट, स्पाइसेज और बनाना फ्लेक्स इन तीनों चीजों की वजह से मन्नार को पूरी दुनिया में जाना जाता है। आप यहां के में मार्केट से यह चीज खरीद सकते हैं।

अगर आपको चॉकलेट पसंद है तो आप मन्नार के बाजारों में किलो के भाव में चॉकलेट खरीद सकते हैं या हर वैरायटी के चॉकलेट आपको मिल जाएंगे।

4. फ्लोरीकल्चर गार्डन (Floriculture Garden)

फ्लोरीकल्चर सेंटर में आते ही आप खुद को ढेर सारे फ्लावर्स के बीच पाएंगे यहां आपको रंग-बिरंगे अलग-अलग तरह के फ्लावर्स देखने को मिलेंगे और चारों ओर ग्रीनरी देखने को मिलेगी। अगर आप फ्लोरीकल्चर सेंटर को विकसित करने के सबसे बेस्ट टाइम के बारे में जानना चाहते हैं तो फ्लोरीकल्चर सेंटर आने का सबसे बेस्ट टाइम दिसंबर के आसपास का होता है। वैसे तो आप साल के बाकी महीना में भी घूम सकते हैं, लेकिन दिसंबर के आसपास के समय में यहां गार्डन में आपको बहुत ज्यादा वैरायटी के फूल देखने को मिलेंगे। वही मानसून में आपको यहां सबसे कम फूल देखने को मिलते हैं। यहां आप तरह-तरह के फोटोज खिंचवा सकते हैं यह गार्डन ज्यादा बड़ा नहीं है लेकिन फिर भी आप यहां बहुत इंजॉय करेंगे।

5. एलीफेंट पार्क (Elephant Park)
अगर आपको कई तरह के एडवेंचर्स करने की इच्छा रखते हैं, तो मन्नार का यह एलीफेंट पार्क पर आपको बहुत ही पसंद आएगा। एलीफेंट पार्क में आप हाथियों को खाना खिला सकते हैं। उनके ऊपर राइड कर सकते हैं। हाथियों की सूंड से बाथ ले सकते हैं और उनके साथ खेल सकते हैं। इस पार्क में बहुत सारे हाथी मौजूद हैं जिन्हें पहले से ही ट्रैन किया जाता है। यहां हर तरह की एक्टिविटीज के लिए आपको अलग-अलग अमाउंट पे करना होगा। लोग हाथियों को देखने और उनके राइड को इंजॉय करने के लिए दूर-दूर से इस पार्क में आते हैं।

6. माडूपट्टी (Madupatty)
अपने चेन्नई एक्सप्रेस मूवी का गाना कश्मीर तू मैं कन्याकुमारी जरुर सुना होगा। इस गाने की शूटिंग मधु पट्टी के चाय बागानों के बीच से गुजरने वाली सड़कों पर ही हुई यहां दिखने वाले नजारे इतनी खूबसूरत होते हैं कि आप इसे अपनी लाइफ टाइम तक कभी नहीं भूल पाएंगे। यहाँ की हरियाली आंखों को एक अलग सी ठंडक देती है। मन्नार के इन्हीं चाय के बागानों के बीच से गुजरती हुई सड़कों पर चेन्नई एक्सप्रेस मूवी के गाने की शूटिंग हुई थी। मन्नार की चाय के बागानों की खासियत यह है कि, यह सालों साल तक हरे भरे रहते हैं। आप जब यहां के चाय के बागानों में घूमने जाएंगे तो आपको यह महसूस होगा कि देश के अन्य जगह के चाय बागानों से मन्नार की चाय के बागान बहुत ही अलग है और बहुत ही खूबसूरत भी हैं।

final-4

Hello! I Pardeep Kumar

मुख्यतः मैं एक मीडिया शिक्षक हूँ, लेकिन हमेशा कुछ नया और रचनात्मक करने की फ़िराक में रहता हूं।

लम्बे सफर पर चलते-चलते बीच राह किसी ढ़ाबे पर कड़क चाय पीने की तलब हमेशा मुझे ज़िंदा बनाये रखती
है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *