Best Hindi Travel Blog -Five Colors of Travel

फैशन: अब हर सर्दियों में वही बोरिंग से स्वेटर और हुडी को पहनना छोड़िए और ट्राय कीजिए ये दो शानदार गर्म सूट

शानदार गर्म सूट

कश्मीरी कुर्ती (फिरन\फेरन)

कश्मीरी कुर्ती जिन्हे कश्मीर में फिरन या फेरन भी कहा जाता है ये महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए ही बनाए जाते हैं पर महिलायों के फिरन आम कुर्तियों की तरह होंते है बस इन कुर्तियों के गलो पे कढ़ाई हुई होती है| ये कुर्तिया आपके स्टाइल को एक नया और क्लासी ट्विस्ट दे सकती है। और क्योंकि ये शुद्ध ऊन से बनी  होती है, तो इसमे ठंड लगने की कोई गुंजाइश ही नहीं बचती, इसका खूबसूरत कढ़ाईदार काम, ढीला-आरामदायक फिट और पारंपरिक कश्मीरी लुक न सिर्फ ठंड से बचाता है बल्कि आपकी पूरी पर्सनैलिटी को एक रॉयल टच भी देता है। मैं आपको सचमुच यह सलाह दूँगी कि इस बार आप अपने बोरिंग विंटर स्वेटर और हूडी तक ही सीमित न रहें। बल्कि एक बार कश्मीरी फ़िरन ट्राय करने का जरूर सोचे, आपका विंटर लुक भी बदल जाएगा और आपकी सोसाइटी के लोग पूछते नहीं थकेंगे कि ये इतना खूबसूरत आउटफिट कहाँ से लिया!

व्हाइट कश्मीरी कुर्ता जिसे पहन के आप किसी परी की तरह नजर आएंगी।

रेड कश्मीरी कुर्ता तो इन कुर्तों की जान माना जाता है तो इसे तो पहना कमपलसरी ही है।(कश्मीरी कुर्ती जिन्हे कश्मीर में फिरन या फेरन भी कहा जाता है)

ब्लैक कश्मीरी कुर्ता ये रंग तो अधिकतर महिलाओं का पसंदीदा रंग होता है और जब ये रंग कश्मीरी कुर्तों में आ जाए फिर तो बात कुछ और  ही हो जाती है

शानदार गर्म सूट

वेलवेट कुर्ता सेट

वेलवेट कुर्ता सेट भी कश्मीरी कुर्तियों की तरह ही सर्दियों में सुंदर पर गर्माहट देने वाला कपड़ा है तो अगर आप सर्दियों में कुछ ऐसा पहनना चाहती हैं जो स्टाइलिश भी हो और खूब गर्माहट भी दे, तो वेलवेट कुर्तियाँ आपके लिए एक परफेक्ट चॉइस हैं। वेलवेट का रिच टेक्सचर, इसकी शाइन और इसका एलिगेंट लुक किसी भी साधारण विंटर आउटफिट को तुरंत रॉयल बना देता है। इसलिए मेरी तरफ से तो आपको यही सलाह है, कि आप अपने बोरिंग स्वेटर और जैकेट की जगह इस बार वेलवेट कुर्तियाँ भी ट्राय करें| चाहे पार्टी हो, कॉलेज हो ऑफिस हो या कोई कैज़ुअल आउटिंग, वेलवेट हमेशा आपके लुक को हाई स्टैन्डर्ड और ग्रेसफुल बनाता है। एक बार पहनकर देखिए, आपका पूरा विंटर स्टाइल ही अपग्रेड हो जाएगा! फाइव कलर्स ऑफ ट्रैवल आपके लिए कुछ ऐसे ही वेलवेट कुर्ता सेट के ऑफसन ले कर आया है जिसे आप नीचे देख सकते हैं।

पर्पल वेलवेट कुर्ता सेट जो आपके रंग को और निखार देगा

रेड वेलवेट कुर्ता सेट जिसे पहन के आप एक दम नई नवेली दुल्हन की तरह लगेंगी। ग्रीन वेलवेट कुर्ता सेट इससे पहन के तो आप किसी चाँद की तरह खूबशूरत नजर आएंगी। इन कुर्तियों को पहन के हर जगह पर शाइन करो और खुद की एक यूनीक पर्सनैलिटी बनाओ।

शानदार गर्म सूट

By Five Colors Of Travel

Five Colors of Travel भारत का एक भरोसेमंद Hindi Travel Blog है जहां आप ऑफबीट डेस्टिनेशन, culture, food, lifestyle और travel tips की authentic जानकारी पढ़ते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *