Best Hindi Travel Blog -Five Colors of Travel

यह लग्जरी बैग्स हर ब्राइड्स की फेवरिट लिस्ट में टॉप पर हैं, आप कब खरीद रही हैं?

ब्राइड्स बैग्स

एंब्रॉयडर्ड ब्राइडल बैग

एंब्रायडर्ड ब्राइडल बैग दुल्हन के लुक को और भी खास बना देता है, क्योंकि इसमें की गई एंब्रॉयडरी इसे अपने आप में ही खूबसूरत और ब्राइडल के लिए बिल्कुल परफेक्ट बनाती है। जब दुल्हन यह बैग कैरी करके शादी में उतरती है, तो मानो ऐसा लगता है कि उसका लहंगा, उसका ज्वेलरी सेट और यह बैग सब एकदम परफेक्ट कॉम्बिनेशन बनाकर साथ आते हैं। इस बैग मे हुई एंब्रॉयडरी लहंगे से इस तरह मैच करती है कि पूरा आउटफिट एकदम कंप्लीट और रॉयल दिखाई देता है।

ब्राइड्स बैग्स

पोटली ब्राइडल बैग

पोटली ब्राइडल बैग ज्यादातर ब्राइड्स अपने मेन आउटफ़िट यानी शादी वाले दिन के लहंगे के साथ कैरी करती हैं। कई लहंगों के साथ मैचिंग पोटली बैग आते हैं, जो न सिर्फ़ देखने में यूनिक लगते हैं, बल्कि आपको एक एलीगेंट सा लुक भी देते हैं। हैवी लहंगे के साथ पोटली बैग एकदम सूट करता है और आपको एक रॉयल राजशाही फ़ील भी देता है। यह बैग बहुत बड़ा तो नहीं होता, पर इतना स्पेस ज़रूर होता है कि आप अपनी ज़रूरत की चीज़ें आसानी से इसमें रख सकें।(एंब्रायडर्ड ब्राइडल बैग दुल्हन के लुक को और भी खास बना देता है)

ब्राइड्स बैग्स

कस्टमाइज ब्राइडल बैग

कस्टमाइज्ड बैग आजकल बहुत ट्रेंड में हैं, जिन पर आप अपना नाम या कोई मैसेज कस्टमाइज करवा सकती हैं जैसे ‘मिसिस कपूर’, ‘मिसिस राय’ आदि। इनमें इतना स्पेस होता है कि आप अपना ज़रूरी सामान और थोड़ी-बहुत एक्स्ट्रा एक्सेसरीज़ भी आराम से रख सकती हैं। इन्हें कैरी करने में भी बिल्कुल परेशानी नहीं होती, क्योंकि ये हल्के होते हैं। इसलिए महिलाएँ इन्हें अपनी संगीत पार्टी या रिसेप्शन में पहनना काफ़ी पसंद करती हैं। ये बैग आपके आउटफिट के साथ भी बहुत अच्छे से मैच करते हैं। साथ ही इन्हें आप हाथ में पकड़ भी सकती हैं और चाहें तो कंधे पर टांगकर भी कैरी कर सकती हैं

ब्राइड्स बैग्स

ग्लिटरी ब्राइडल बैग

शादी में कुछ भी सिंपल नहीं पहना जाता, यह तो आपने सुना ही होगा। शादी मतलब रंग-बिरंगे कपड़े और चमकदार एक्सेसरीज़। इसी वजह से ग्लिटर बैग शादी के लिए एकदम परफेक्ट माने जाते हैं, क्योंकि इनका लुक भी शाइनी होता है और यह आपको पूरी तरह ब्राइडल फील दिलाते हैं कि आप अपनी ही शादी में चमक रही हैं।

ब्राइड्स बैग्स

ब्राइडल कल्टचेस (clutches)

ब्राइडल क्लच ऐसे बैग होते हैं जिन्हें हाथ में पकड़ा जाता है। इन्हें आमतौर पर रिसेप्शन या ऐसे फंक्शन में कैरी किया जाता है, जहाँ आपको नाचना न हो। इन क्लचेस को आप आसानी से हाथ में पकड़कर कैरी कर सकती हैं, जिससे आपके हाथ खाली भी नहीं लगते और आपका लुक भी एकदम एलीगेंट दिखाई देता है।

ब्राइड्स बैग्स

By Five Colors Of Travel

Five Colors of Travel भारत का एक भरोसेमंद Hindi Travel Blog है जहां आप ऑफबीट डेस्टिनेशन, culture, food, lifestyle और travel tips की authentic जानकारी पढ़ते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *