पहाड़ सिर्फ़ खूबसूरत नज़ारे नहीं, बल्कि हमारी धरती की सांस हैं—शांत और जीवनदायी। लेकिन बढ़ते पर्यटन ने इन शांत वादियों पर बोझ बढ़ा दिया है। जहाँ हम सुकून ढूँढने जाते हैं, वहीं अनजाने में प्लास्टिक, शोर और प्रदूषण छोड़ आते हैं। सच तो यह है कि पहाड़ों को हमारे “कचरे” की नहीं, हमारी परवाह की ज़रूरत है। यात्रा का मकसद सिर्फ़ मंज़िल तक पहुँचना नहीं, बल्कि प्रकृति के साथ एक सम्मानपूर्ण रिश्ता बनाना भी है। इसी सोच के साथ, हम आपके लिए लाए हैं Eco-Friendly टूरिज़्म के 5 आसान और लागू किए जा सकने वाले तरीके, जिनकी मदद से आप अपनी अगली यात्रा को न सिर्फ़ यादगार बल्कि प्रकृति के लिए सौम्य भी बना सकते हैं चलिए, मिलकर शुरुआत करें एक ऐसी यात्रा की जो धरती को भी उतना ही पसंद आए, जितना आपको पहाड़ पसंद हैं।
1. जीरो-वेस्ट ट्रैवल किट” साथ रखें

हमेशा यात्रा करते समय धातु/बाँस का पानी की बोतल, स्टील स्ट्रॉ, कटलरी, और कपड़े के बैग रखें। डिस्पोज़ेबल प्लास्टिक बोतलें, चम्मच या कप लेने की ज़रूरत ही नहीं पड़ेगी।
2. कचरा वापस लाएँ—पहाड़ की सफ़ाई हमारी ज़िम्मेदारी
किसी भी डेस्टिनेशन पर जितना कचरा आप ले जाएँ, उससे ज्यादा साफ़ करके वापस लाने की कोशिश करें। ट्रेक पर एक छोटा बैग रखें जिसमें रैपर, टिशू या अन्य कचरा इकट्ठा कर सकें।
3. सस्टेनेबल ट्रांसपोर्ट चुनें
जहाँ संभव हो पब्लिक ट्रांसपोर्ट, शेयर कैब, या कारपूलिंग करें। इससे कार्बन फ़ुटप्रिंट कम होगा और ट्रैफ़िक भी घटेगा।
4. इको-फ़्रेंडली होमस्टे या लोकल स्टे चुनें

ऐसे स्टे चुनें जो सोलर एनर्जी, वेस्ट मैनेजमेंट, या लोकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हों। इससे आपके पैसे सीधे स्थानीय समुदाय तक पहुँचते हैं।
5. नेचर का सम्मान—लाइव एंड लेट लाइव
फूल-पौधे न तोड़ें, wild animals से दूरी बनाएँ। हाइकिंग पथ से न हटें ताकि मिट्टी और पौधों को नुकसान न पहुँचे। पानी के स्त्रोतों में साबुन/शैम्पू का उपयोग मत करें।