Best Hindi Travel Blog -Five Colors of Travel

अप्रैल से नेपाल में टूरिस्ट्स के लिए सोलो ट्रैकिंग बैन – जानिए फुल डिटेल

Sakshi Joshi- Five Colors of Travel

Solo tracking ban for tourists in Nepal from April

1 अप्रैल 2023 से नेपाल ने आने वाले विदेशी टूरिस्ट्स के सोलो ट्रैकिंग पर प्रतिबन्ध लगाने का फैसला किया है। जिससे घूमने आने वाले टूरिस्ट्स की सुरक्षा और उनके हित के लिए ट्रैकिंग के दौरान एक गाइड लेना अनिवार्य है।

क्यों लिया गया यह फैसला ?
नेपाल टूरिज्म के अनुसार यह निर्णय पर्यटकों की भलाई और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है। सोलो ट्रैकिंग के दौरान पर्यटक अक्सर खो जाते हैं। बोर्ड के प्रवक्ता मणि राज लामिछाने ने कहा कि सालाना ट्रेक के दौरान ट्रैकर्स के संपर्क से बाहर होने और गुम होने के लगभग 40 से 50 मामले सामने आए हैं। जिससे दुनिया को यह सन्देश मिल रहा है कि नेपाल एक सुरक्षित डेस्टिनेशन नहीं है। इसलिए ट्रैकर्स की सुरक्षा के लिए यह फैसला लिया गया है।

नेपाल एक सुरक्षित डेस्टिनेशन
ट्रैकिंग के दौरान पर्यटकों को होने वाली असुविधा और उनकी भलाई के लिए यह फैसला लिया गया है। इसके अलावा इस निर्णय से न सिर्फ ट्रैवेलर्स की सुरक्षा बल्कि नेपाल में रोजगार के साधन भी बढ़ेंगे। ज्यादा से ज्यादा पर्यटकों के आगमन से नेपाल की अर्थव्यवस्था में भी सुधार होगा

क्या है टीआईएम्एस(TIMS) कार्ड ?
टी.आई.एम्.एस कार्ड एक ट्रैकिंग परमिट है, जो ट्रैकिंग के दौरान एडवेंचर ट्रैवेलर्स के लिए आवश्यक है। लेकिन अब लेटेस्ट अपडेट के अनुसार बिना गाइड के टी.आई.एम.एस कार्ड पर भी रोक लगा दी गई है। पर्यटकों को ट्रैकिंग रूल्स और गाइड के साथ ही ट्रैकिंग की अनुमति दी जाएगी

By Five Colors Of Travel

Five Colors of Travel भारत का एक भरोसेमंद Hindi Travel Blog है जहां आप ऑफबीट डेस्टिनेशन, culture, food, lifestyle और travel tips की authentic जानकारी पढ़ते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *