Best Hindi Travel Blog -Five Colors of Travel

क्या आप एक्सट्रीम कंडीशन में ट्रेवल कर रहे है ? ध्यान रखे ये टिप्स

महक कश्यप-Five Colors of Travel


एक्सट्रीम कंडीशन में ट्रेवल करना एडवेंचर के लिए बहुत रोमांचक होता है लेकिन ऐसी परिस्थितिओं में ट्रेवल करते समय कुछ टिप्स आपको इन परिस्थितियो का सामना करने में आपकी सहायता करेंगी जैसे-

एडवांस में अपनी ट्रिप की प्लानिंग करें

आप जिस भी डेस्टिनेशन को विजिट करने वाले है पहले वहाँ के बारे जाने, वहाँ के मौसमी हालात कैसे है, वहां की स्थानीय रीत-रिवास और परम्पराएं कैसी है | ये जानकारी आपको यात्रा के लिए त्यार करेगी और ये सुनिश्चित करेगी की आपके पास सभी आवश्यक उपकरण हो |


वहाँ की वैदर कंडीशन ज़रूर जाँच लें

किसी भी डेस्टिनेशन पर जाने से पहले वहाँ के मौसमी हालात जानना बहुत ज़रूरी है | इससे आपको पता चलता है की आप को अपने कपड़ो की पैकिंग किस तरह से करनी है | अगर आप ठन्डे इलाकों में जा रहे है, तो अपना वार्मर, स्वेटर, और जैकेट पैक करना बिलकुल न भूलें लेकिन ध्यान रखे की आपकी जैकेट वाटरप्रूफ और विंडप्रूफ ज़रूर हो | और यदि आप गर्मी वाले क्षेत्र में ट्रेवल कर रहे है तो बिलकुल हलके कपडे डालें जिससे आपकी स्किन को साँस लेने में कोई दिक्कत न हो और आप धूप से बचे रहें |


हाइड्रेटेड रहे

अगर आप एक्सट्रीम कंडीशन में ट्रेवल कर रहे है तो यह आपके लिए ज़रूरी हो जाता है की आप अपने शरीर को हाइड्रेटेड ज़रूर रखें | अपने साथ पानी की बोतल या कोई ड्रिंक लेके चलें क्योंकि अगर आपके शरीर में पानी की कमी होगी तो आपको, चक्कर आना, थकान या और भी कोई स्वस्थ समस्या हो सकती है | यह आपके लिए और भी लाभकारी होगा अगर अपने साथ फिल्ट्रेशन सिस्टम या पूरीफिकेशन टेबलेट्स लेके चलें ताकि किसी भी स्थिति में आपको पानी अच्छा पीने को मिले |


फर्स्ट – एड किट लेके चलें

अपने साथ फर्स्ट-एड किट लेके चलना बहुत ही आवश्यक है, जिसमे बैंडेज, एंटीसेप्टिक, पेनकिलर जैसी चीज़ें जरूर हो | अगर आपकी कोई मेडिकल कंडीशन है तो उसकी दवा साथ ले जाना बिलकुल न भूलें |

By Five Colors Of Travel

Five Colors of Travel भारत का एक भरोसेमंद Hindi Travel Blog है जहां आप ऑफबीट डेस्टिनेशन, culture, food, lifestyle और travel tips की authentic जानकारी पढ़ते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *