सरोजिनी नगर मार्केट में यहां पैसा नहीं, अंदाज़ चलता है! दरअसल, दिल्ली के बाजारों में कुछ अलग ही बात है यहां की गलियों से लेकर बाजारों तक, हर जगह अपने खास अंदाज में नजर आती है और अगर बात हो सस्ते, ट्रेंडी और धांसू फैशन की, तो सबसे पहले नाम आता है सरोजिनी नगर मार्केट का! यह जगह सिर्फ एक बाजार नहीं, बल्कि दिल्ली की धड़कन है कहिए, जहां हर किसी को कुछ न कुछ अपनी पसंद का मिल ही जाता है। यहां हर दिन हजारों लोग आते हैं कॉलेज के बच्चे, ऑफिस जाने वाले, फैशन ब्लॉगर, टूरिस्ट और यहां तक कि बॉलीवुड के डिजाइनर भी! वजह साफ है यहां पर ब्रांडेड स्टाइल मिलता है स्ट्रीट प्राइस में। यानी जेब ढीली किए बिना आप सिर से पांव तक ट्रेंडी बन सकते हैं। है न कमाल की बात!

आखिर सरोजिनी नगर मार्केट इतना सस्ता क्यों है?
दरअसल, दिल्ली के कई बड़े ब्रांड्स और फैक्ट्रियों से जो एक्सपोर्ट क्वालिटी कपड़े बच जाते हैं, या जिनमें थोड़ा बहुत डिफेक्ट होता है, वो सारे कपड़े यहां आ जाते हैं। इन्हें फैक्ट्री ओवरस्टॉक या रिजेक्टेड पीस कहा जाता है। लेकिन मजे की बात ये है कि इनमें कमी ढूंढना भी मुश्किल होता है। ब्रांड वही, क्वालिटी वही बस दाम आधे से भी कम! दूसरा कारण है यहां के लोकल वेंडर। ये छोटे-छोटे व्यापारी सीधे मैन्युफैक्चरर से माल खरीदते हैं। मॉल की तरह भारी टैक्स या किराया नहीं देना पड़ता, इसलिए दाम बहुत कम रखे जाते हैं। 200 रुपये में जीन्स, 100 रुपये में टॉप, 50 रुपये में झुमके यकीन मानिए, इतना सस्ता और बढ़िया माल आपको कहीं नहीं मिलेगासरोजिनी नगर मार्केट के अलावा।( यानी जेब ढीली किए बिना आप सिर से पांव तक ट्रेंडी बन सकते हैं। है न कमाल की बात!)

बारगेनिंग का असली मज़ा!
अगर आपकी बोलचाल में थोड़ा आत्मविश्वास है और मोलभाव करने की कला आती है, तो 500 की चीज़ 150 में भी मिल जाएगी। दुकानदार मुस्कराते हैं, आप हंसते हैं, और डील पक्की हो जाती है यही है सरोजिनी का असली मजा। यह मार्केट हर सीजन में बदलती रहती है। सर्दियों में जैकेट, कोट और बूट्स का जलवा रहता है, तो गर्मियों में फ्लोरल ड्रेसेज़, क्रॉप टॉप्स और सैंडल्स का। ट्रेंड यहां सबसे पहले आता है और वो भी बिना किसी भारी बिल के! और हां, अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं तो यहां के स्ट्रीट फैशन बैकग्राउंड आपके इंस्टा रील्स और फोटोशूट के लिए परफेक्ट हैं। रंग-बिरंगी दुकानों की कतारें, भीड़ की चहल-पहल, और हर गली में बजते बॉलीवुड गाने पूरा माहौल ही मजेदार है। खाने-पीने का भी इंतजाम बढ़िया है। मोमोज, चाट, और ठंडी नींबू पानी खरीदारी के बीच में रिफ्रेशमेंट का मज़ा दोगुना कर देते हैं। और अगर थक जाएं तो मार्केट के बाहर बैठकर लोगों को देखना भी अपने आप में एक मनोरंजन ही है।

कैसे पहुंचे?
सबसे आसान तरीका है मेट्रो। पिंक लाइन के सरोजिनी नगर स्टेशन पर उतरिए, और बाहर निकलते ही फैशन का मेला आपका इंतजार कर रहा होता है। बस, ऑटो या ई-रिक्शा से भी यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है। सरोजिनी नगर मार्केट सिर्फ खरीदारी की जगह नहीं, ये दिल्ली का अनुभव है जो हर बार नया तजरबा देता है। अगर आप दिल्ली घूमने आए हैं और यहां नहीं गए, तो समझिए आपकी ट्रिप अधूरी रह गई। तो अगली बार जब दिल्ली आएं, थोड़ा समय सरोजिनी के लिए जरूर निकालें। थोड़ी भीड़, थोड़ा मोलभाव और बहुत सारा फैशन यही तो है सरोजिनी की पहचान। वैसे एक सुझाव है फाइव कलर्स ऑफ ट्रैवल की तरफ से यहां पैसा नहीं, अंदाज़ चलता है!