राजस्थान के कल्चर की बात होती है तो सबसे पहले लोगों के ज़हन में वहां का लोक-संगीत, रहन-सहन, कपड़े और गहने आते हैं। यहां के गहने सिर्फ सजने के लिए नहीं होते, बल्कि पहचान और कल्चर से जुड़े होते हैं। इन्हीं गहनों में कान की बालियों (मुरकी बालियाँ) की खास वेल्यू है, जो अब सिर्फ महिलाओं तक ही सीमित नहीं रहीं, बल्कि पुरुषों की शान भी मानी जाती हैं।
मुरकी बालियाँ क्या हैं?
राजस्थान में पुरुष जो कान की बालियां पहनते हैं, उन्हें आम बोलचाल में मुरकी (मुरकी बालियाँ)कहा जाता है। ये बालियां सीधे यह के इतिहास और परंपरा से जुड़ी होती हैं। ये बलिया शेप में फूल जैसी गोल होती हैं और भले ही ये छोटी दिखें, लेकिन इनकी वैल्यू बहुत होती है। मीनाकारी का काम, सोने या चांदी की परत और ट्रेडिशनल डिज़ाइन इन्हें देखने में काफी खूबसूरत बना देते हैं।

मारवाड़ में मुरकी का खास महत्व
राजस्थानी समाज में पुरुषों का गहने पहनना कोई नई बात नहीं है। पुराने समय से ही, खासकर राजपूत दौर में, पुरुष वीरता के साथ-साथ अपनी साज सजावट पर भी ध्यान देते थे। कान की बालियों के अलावा गले के गहने और पगड़ी में लगाए जाने वाली जूलरी भी उनकी पहचान का हिस्सा रहे हैं। मारवाड़ इलाके में मुरकी पहनने की परंपरा बहुत ज़्यादा मशहूर रही है। यहां इसे सिर्फ सजने-संवरने के लिए नहीं, बल्कि अपने कल्चर को आगे बढ़ाने और उसका सम्मान करने का तरीका माना जाता है। कारीगर भी बताते हैं कि मुरकी भले ही छोटी होती है, लेकिन इसकी कारीगरी और बनावट इसे खास बना देती है।
नए दौर में मुरकी का स्टाइल

जहां महिलाएं झुमके, कर्णफूल और कुंडल जैसे गहने पहनती हैं, वहीं पुरुष अपनी पहचान और रुतबे को दिखाने के लिए मुरकी पहनते हैं। ज़्यादातर पुरुष इसे धोती-कुर्ता, कुर्ता-पायजामा या सिर्फ पगड़ी के साथ पहनते हैं, जिससे उनका पूरा ट्रेडिशनल लुक और निखर जाता है। समय के साथ पहनावे में थोड़ा चेंज जरूर आया है, लेकिन राजस्थान के लोगों ने इस परंपरा को छोड़ा नहीं है। अब तो नई पीढ़ी भी मुरकी को फिर से अपनाने लगी है और कुछ लोग इसे अपनी डेली वियर के पहनावे में भी शामिल कर रहे हैं।
आज भी कायम है मुरकी की शान
आज भी शादी-ब्याह, त्योहार, कल्चरल प्रोग्राम और डांस के फंक्शन पर पुरुष गर्व के साथ मुरकी पहनते हैं। यह गहना उन्हें उनके अतीत और पूर्वजों से जोड़ता है। मुरकी पहनकर उन्हें अपनी जड़ों और कल्चर से जुड़ाव महसूस होता है, और यही वजह है कि आज भी इसकी मांग बनी हुई है।