Best Hindi Travel Blog -Five Colors of Travel

Now Vande Bharat Express starts from Delhi to Dehradun

Shambhavi- Five Colors of Travel

कहा जाता है कि भारत में अगर कम खर्च में ज्यादा दूरी तय करनी हो तो ट्रेन इसके लिए सबसे उपर्युक्त साधन है। हर दिन यहां लाखों लोग ट्रेन से सफर करते हैं। भारतीय रेलवे भी लोगों के सफर को आसान बनाने के लिए प्रयास में जुटा रहता है। लोगों की यात्रा को सरल बनाने के लिए भारतीय रेलवे ने वंदे भारत ट्रेन शुरू करने की पहल की, जो कम समय और बेहतर सुविधा में लोगों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुँचाने में सक्षम है। देश में अभी तक अलग-अलग 10 रूटों पर वंदे भारत एक्सप्रेस की ट्रेनें चल रहीं हैं। ऐसे में भारतीय रेलवे ने दिल्ली से देहरादून के लिए भी वंदे भारत ट्रेन का लोकार्पण कर दिया है।

वंदे भारत ट्रेन की खासियत/ Specialty of Vande Bharat train

यह ट्रेन 4 घंटे 45 मिनट में दिल्ली से देहरादून पहुंचा देगी। इस ट्रेन की खासियत यह है कि इसके इंजन को बदलने की आवश्यकता नहीं होती है। इस ट्रेन में 8 कोच है और यात्रियों के मनोरंजन के लिए 32 इंच की बड़ी टीवी स्क्रीन लगाई गई है।सुरक्षा के दृष्टिकोण से कोच के अंदर सीसीटीवी का भी प्रबंध किया गया है। वंदे भारत के यात्रियों के लिए अंदर वाईफाई की सुविधा दी गई है। इस ट्रेन की एक खूबी यह भी है कि इसके हर सेक्सन इलेक्ट्रीफाइड हैं।

क्या होगी ट्रेन की टाइमिंग?

वंदे भारत एक्सप्रेस देहरादून से सुबह 7:00 बजे रवाना होगी और 11:30 बजे दिल्ली स्थित आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वहीं वापसी के लिए शाम 5:00 बजे आनंद विहार टर्मिनल से निकलेगी और रात के 10:20 में यात्रियों को देहरादून पहुंचा देगी। इस दौरान यह ट्रेन मुजफ्फरनगर और मेरठ होते हुए आनंद विहार पहुंचेगी।

कितना होगा किराया?

वंदे भारत एक्सप्रेस में दिल्ली से देहरादून जाने के लिए ऐसी चेयर कार क्लास का किराया 775 रुपया होगा। अगर आप खाने की सुविधा का भी आनंद लेना चाहते हैं तो आपको ₹900 की कीमत अदा करनी होगी। एग्जीक्यूटिव क्लास (ईसी) का किराया ₹1540 रुपये हैं वहीं अगर आप भोजन भी करना चाहते हैं तो टोटल किराया ₹1695 रुपये हो जाएंगे।

कब हुई थी शुरुआत?

भारत में सबसे पहली वंदे भारत एक्सप्रेस नई दिल्ली से वाराणसी के लिए 15 फरवरी 2019 को चली थी। अब तक इसकी 14 रूट सक्रिय हो चुकी है। जिनमें नई दिल्ली माता वैष्णो देवी कटारा वंदे भारत एक्सप्रेस, गांधीनगर मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस, नई दिल्ली अंब अंदौरा वंदे भारत एक्सप्रेस, चेन्नई मैसूर वंदे भारत एक्सप्रेस, नागपुर बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस आदि शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *