बैंगलोर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीएमआरसीएल) ने एक रैपिड ट्रांजिट सिस्टम, बेंगलुरु मेट्रो का निर्माण किया है। इसे नम्मा मेट्रो (हमारा मेट्रो) का नाम दिया गया है। नम्मा मेट्रो में सफ़र के दौरान यात्री टिकट के साथ-साथ स्मार्ट कार्ड का भी उपयोग करते हैं। इस रेलवे में कई लाइनें शामिल हैं जो शहर के कई मार्गों को शामिल करती हैं।नम्मा मेट्रो वर्तमान में दिल्ली मेट्रो के बाद देश का दूसरा सबसे लंबा परिचालन मेट्रो नेटवर्क है।

बेंगलुरु में नम्मा मेट्रो की येलो लाइन जल्द होगी शुरू होने वाली है। येलो लाइन ग्रीन, ब्लू और पिंक लाइनों से जुड़ेगी, जिससे शहर भर में परिवहन सुविधा में सुधार आयेगा। मेट्रो की बेंगलुरु स्थित येलो लाइन राष्ट्रीय विद्यालय रोड (आरवी रोड) और बोम्मासंद्रा को जोड़ने का काम करेगी।
येलो लाइन का उद्देश्य बेंगलुरु में आवागमन को आसान बनाना, कनेक्टिविटी में सुधार, यातायात की भीड़भाड़ कम करना और ग्रीन व पिंक लाइनों के साथ सीधा इंटरचेंज प्रदान करना है।