Best Hindi Travel Blog -Five Colors of Travel

लारनाई गांव की मृण्मय कला: पत्थर, पेड़ और मिट्टी से जन्म लेती अनोखी कारीगरी

मृण्मय कला

लारनाई की मृण्मय कला की सबसे दिलचस्प बात यह है कि यहां बर्तन पूरी तरह हाथ से बनाए जाते हैं, किसी चाक या मशीन का इस्तेमाल नहीं होता। महिलाएं पहले पहाड़ों से हरे रंग के खास पत्थर को चुनकर उसका महीन पाउडर बनाती हैं। फिर मिट्टी में उस पत्थर को मिलाकर ऐसी मजबूती पैदा करती हैं, जिससे बने बर्तन आसानी से टूटते नहीं। इसके बाद जंगलों से लाया गया पेड़ का रस इस मिट्टी पर लेप की तरह लगाया जाता है, जिससे बर्तन में प्राकृतिक चमक और टिकाऊपन दोनों आ जाते हैं। यह पूरी प्रक्रिया समय, धैर्य और बेहद नाज़ुक हाथों का काम है।

लारनाई के बर्तनों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये हीट-रेज़िस्टेंट और फ़ूड-सेफ होते हैं। इन्हें खाने-पीने के लिए इस्तेमाल किया जाए तो उसमें एक हल्की मिट्टी की सुगंध घुल जाती है, जो भोजन को और भी प्राकृतिक स्वाद देती है। इसी वजह से इन बर्तनों की मांग सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि जापान और कोरिया जैसे देशों में भी लगातार बढ़ रही है। विदेशी ग्राहक इन बर्तनों को यहां की आदिवासी संस्कृति और प्रकृति का प्रतीक मानते हैं। यही कारण है कि लारनाई की महिलाएं आज न सिर्फ अपने परिवारों को सहारा दे रही हैं, साथ ही गाँव की अर्थव्यवस्था को भी मजबूत बना रही हैं।(इस कला को न सिर्फ जिंदा रखा है, साथ ही अपने हुनर से उसे अंतरराष्ट्रीय पहचान भी दिलाई है।)

अगर आप लारनाई गांव की यात्रा करते हैं, तो यहां का शांत वातावरण, पहाड़ों की गोद में बसे घर और कारीगर महिलाओं का धैर्य देखकर दिल भर आता है। पर्यटक यहां आते ही किसी कार्यशाला में मिट्टी को छूकर, चूल्हे की गर्मी महसूस करके और कारीगरों से बातें करके इस कला की गहराई समझ जाते हैं। गांव के बाज़ार में रखे विविध आकारों के बर्तन पतीले, कटोरिया, चायदान, और सजावटी शोपीस की अपनी एक दास्तां है। लारनाई की यह यात्रा आपको सिर्फ एक नई कला से नहीं, बल्कि उन हाथों के जज़्बे से भी मिलवाती है, जो मिट्टी को जीवन देने का हुनर जानते हैं। यह जगह हर उस यात्री के लिए खजाना है जो असली, देसी, और प्रकृति से जुड़ा अनुभव तलाश रहा हो

मृण्मय कला

By Five Colors Of Travel

Five Colors of Travel भारत का एक भरोसेमंद Hindi Travel Blog है जहां आप ऑफबीट डेस्टिनेशन, culture, food, lifestyle और travel tips की authentic जानकारी पढ़ते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *