Best Hindi Travel Blog -Five Colors of Travel

Fashion Tips- कम बजट में दिखना है स्टाइलिश? अपनाएं ये तरीके

आज के समय में स्टाइलिश दिखने के लिए महंगे कपड़े या बड़े ब्रांड पहनना ज़रूरी नहीं है, बल्कि ज़रूरत है सही समझ और थोड़ी सी अक्लमंदी की। अगर आप अपनी अलमारी में मौजूद कपड़ों को सही तरह से मिक्स-मैच करें, सादा और बेसिक आउटफिट्स को एक्सेसरीज़ के साथ नए अंदाज़ में पहनें और लोकल मार्केट या सेल से स्मार्ट शॉपिंग करें, तो कम बजट में भी शानदार लुक पाया जा सकता है। (Fashion Tips)

असली स्टाइल पैसे से नहीं, बल्कि आपके कॉन्फिडेंस और पहनने के तरीके से आता है, क्योंकि जब आप खुद अच्छा महसूस करते हैं, तो वही बात आपके पूरे लुक में साफ नज़र आती है। तो आज फाइव कलर्स ऑफ ट्रैवल आपको कम बजट में ट्रेंडी लुक क्रिएट करने के कुछ ऐसे टिप्स बताएगा जो आपके बहुत काम आने वाली हैं।

कम बजट में स्टाइलिश दिखने के लिए सबसे पहले अपने वॉर्डरोब में कुछ बेसिक कपड़े ज़रूर रखें। जैसे सफेद या काले रंग के सिम्पल टॉप, अच्छी फिटिंग वाली जींस, एक-दो प्लेन कुर्ते और न्यूट्रल कलर की लेगिंग। ये ऐसे कपड़े होते हैं जो हर चीज़ के साथ आसानी से मैच हो जाते हैं। कभी टॉप को जींस के साथ पहन लो, तो कभी उसी कुर्ते को लेगिंग या पलाज़ो के साथ ट्राय कर लो। थोड़े से कपड़ों से कई अलग-अलग लुक बन जाते हैं, और हर बार नया पहनने जैसा फील आता है। इससे न तो ज़्यादा खर्च होता है और न ही स्टाइल में कोई कमी आती है।

Fashion Tips

एक ही कपड़े को हर बार अलग तरीके से पहनना सीख लो, इससे बिना ज़्यादा खर्च किए आपका लुक बिल्कुल नया लग सकता है। जैसे किसी कुर्ते को सिर्फ लेगिंग के साथ ही नहीं, बल्कि जींस के साथ पहनकर भी ट्राय कर सकते हो। दुपट्टे को गले में लेने की बजाय स्टोल की तरह कैरी करो, इससे पूरा लुक थोड़ा स्टाइलिश लगने लगता है। शर्ट को हमेशा बटन लगाकर पहनने के बजाय उसे ओपन रखकर अंदर टॉप या टी-शर्ट पहन लो, तो वो जैकेट जैसा लुक दे देती है। ऐसे छोटे-छोटे एक्सपेरिमेंट करने से एक ही कपड़ा कई बार काम आता है और हर बार पहनने पर फ्रेश और नया सा फील देता है, वो भी बिना नया कपड़ा खरीदे।

महंगे ब्रांडेड स्टोर्स के चक्कर में पड़ने के बजाय लोकल मार्केट, स्ट्रीट शॉपिंग और ऑनलाइन सेल पर ज़्यादा ध्यान देना चाहिए। ऐसी जगहों पर आपको वही ट्रेंडी और स्टाइलिश कपड़े बहुत कम दाम में मिल जाते हैं। लोकल मार्केट में घूमकर ढूंढोगे तो अच्छे फैब्रिक और लेटेस्ट डिजाइन भी मिल जाते हैं, बस थोड़ा ध्यानी रखना पड़ता है। स्ट्रीट शॉपिंग करते समय बार्गेनिंग करना बिल्कुल न भूलें, क्योंकि यहाँ दाम अक्सर बातचीत से कम हो ही जाते हैं। वहीं ऑनलाइन शॉपिंग में सेल, ऑफर और डिस्काउंट का सही इस्तेमाल करें। थोड़ी समझदारी से शॉपिंग करेंगे तो कम बजट में भी आपका लुक शानदार बन सकता है।

Fashion Tips

साधारण से साधारण आउटफिट को भी खास और स्टाइलिश बनाने में एक्सेसरीज़ का बहुत बड़ा हाथ होता है। अगर कपड़े सिंपल हैं तो भी सही एक्सेसरी पहन ली जाए, तो पूरा लुक बदल जाता है। जैसे स्टेटमेंट इयररिंग्स पहन लो तो चेहरे पर अलग ही निखार आ जाता है, या फिर हल्का-सा नेकलेस पूरे आउटफिट को एलिगेंट बना देता है। बेल्ट लगाने से ड्रेस या कुर्ते को अच्छा शेप मिल जाता है और स्टाइलिश बैग लुक को कम्प्लीट कर देता है। सबसे अच्छी बात ये है कि एक्सेसरीज़ ज़्यादा महंगी नहीं होतीं, फिर भी वो आपके लुक में चार चाँद लगा देती हैं। थोड़ी समझदारी से चुनी गई एक्सेसरीज़ कम खर्च में भी आपको फैशनेबल दिखा सकती हैं।

महंगे और ब्रांडेड जूतों की कोई खास ज़रूरत नहीं होती, बस इतना ध्यान रखें कि जूते आरामदायक हों और देखने में स्टाइलिश लगें। अगर जूते सही चुने हों तो सारा दिन आराम से निकाला जा सकता है। फ्लैट्स रोज़मर्रा के लिए बेस्ट होते हैं, वहीं कोल्हापुरी चप्पल कुर्ते और सूट के साथ बहुत अच्छी लगती हैं। व्हाइट स्नीकर्स आजकल हर तरह के आउटफिट के साथ चल जाते हैं, चाहे जींस हो या ड्रेस। ब्लैक सैंडल भी ऐसा ऑप्शन है जो लगभग हर कपड़े के साथ मैच हो जाता है। थोड़े से सही जूते रख लिए जाएं तो बिना ज़्यादा खर्च किए हर लुक आसानी से पूरा किया जा सकता है।

अच्छा दिखने के लिए सिर्फ कपड़े ही नहीं, ग्रूमिंग भी बहुत ज़रूरी होती है। अगर बाल साफ-सुथरे और ठीक से सेट हों तो पूरा लुक अपने आप बेहतर लगने लगता है। बहुत भारी मेकअप की ज़रूरत नहीं होती, बस हल्का-सा मेकअप, फ्रेश चेहरा और नेचुरल लुक काफी होता है। साथ ही कपड़े साफ और ठीक से प्रेस किए हुए हों, तो उनका असर भी अलग ही दिखता है। लेकिन सबसे ज़रूरी बात ये है कि आप जो भी पहनें, उसमें खुद को कॉन्फिडेंट महसूस करें। जब आप अपने लुक में खुश और कॉन्फिडेंस से भरे होते हैं, तो वही चीज़ आपका सबसे बड़ा स्टाइल स्टेटमेंट बन जाती है

By Five Colors Of Travel

Five Colors of Travel भारत का एक भरोसेमंद Hindi Travel Blog है जहां आप ऑफबीट डेस्टिनेशन, culture, food, lifestyle और travel tips की authentic जानकारी पढ़ते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *