Best Hindi Travel Blog -Five Colors of Travel

Couple Christmas outfits- एक जैसा स्टाइल, एक साथ सेलिब्रेशन

क्रिसमस (Christmas) अब सिर्फ डैकोरेशन और गिफ्ट्स के लिए ही सेलिब्रेट नहीं किया जाता। बल्कि आजकल इंडिया में भी क्रिसमस बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। लोग अच्छे से तैयार होकर पार्टियाँ करते हैं और पूरे दिल से इस फेस्टिवल को एंजॉय करते हैं। इसी के साथ ही अब कप्लस भी क्रिसमस पे ट्यूनिंग करते हैं।

आजकल कपल्स बिल्कुल एक जैसे कपड़े पहनने की बजाय ऐसे आउटफिट चुनते हैं जो एक-दूसरे को कॉम्प्लिमेंट करें और उनकी लुक को ज़्यादा क्रिएटिव और यूनिक बनाएं। यही वजह है कि अब ये ट्रेंड सिर्फ क्रिसमस तक ही नहीं, बल्कि फैमिली डिनर, क्यूट फोटोशूट या किसी वेडिंग फंक्शन में भी ये स्टाइल सबसे ज़्यादा पसंद किया जा रहा है। और इसी ट्रेंड को देखते हुए फाइव कलर्स ऑफ ट्रैवल ले कर आया है एक ऐसा ब्लॉग जिसमें आप जानेंगे कुछ ऐसी बातों को जो आपको इस क्रिसमस पर अपने पार्टनर के साथ एक परफेक्ट ट्यूनिंग करने में मदद करेगा।

पहले ऐसा होता था जब कपल्स बिल्कुल एक जैसे रेड या ग्रीन कपड़े पहन लेते थे, जो दिखने में थोडा बोरिंग लगता है लेकिन अब ट्रेंड थोड़ा ज़्यादा स्मार्ट और समझदारी वाला हो गया है। आजकल कपल्स ये देखते हैं कि दोनों के कपड़ों का कलर आपस में मैच करे, न कि पूरा आउटफिट सेम हो।

Couple Christmas outfits

जैसे लड़का रेड स्वेटर या ब्लेज़र पहन ले और लड़की ग्रीन ड्रेस या स्कर्ट पहन ले तो जिसमें लड़के के कपड़ों से कलर मैच हो, लेकिन दोनों का स्टाइल अलग-अलग रहे। इससे लुक बिल्कुल भी ओवर नहीं लगता, बल्कि नेचुरल और क्लासी लगता है। यही वजह है कि दोनों अलग-अलग होकर भी एक साथ कनेक्टेड दिखते हैं और कपल का ओवरऑल लुक काफी बैलेंस्ड और स्टाइलिश नजर आता है।

सर्दियों में कपल आउटफिट्स के लिए लेयरिंग सबसे ज़्यादा काम की चीज़ होती है। लड़कों के लिए टर्टल नेक, ऊनी कोट या पफर जैकेट बहुत बढ़िया लगती हैं, वहीं लड़कियों पर स्वेटर ड्रेस, लॉन्ग कोट या कार्डिगन आपको बिल्कुल क्रिसमस वाली फील दे देता हैं। अगर दोनों का कोट या जैकेट न्यूट्रल कलर में हैं, तो आपका लुक एकदम क्लीन और साफ-सुथरा सा नज़र आएगा, जिससे न सिर्फ आपका लुक अच्छा लगेगा बल्कि, फोटो में भी आपका नजर आता है।

हर कपल को हमेशा फॉर्मल या पार्टी लुक ही क्रिएट नहीं करना चाहिए क्योंकि क्रिसमस एंजॉय करने का दिन होता है इसी वजह से कई लोग क्रिसमस पर कैजुअल और कंफर्टेबल स्टाइल चुनना पसंद करते हैं। ऐसे में क्रिसमस थीम वाली हुडी, निटेड स्वेटर, डेनिम और स्नीकर्स बैटर ऑप्शन बन जाते हैं। लड़का अगर सिंपल जींस–स्वेटर पहने और लड़की स्कर्ट या डेनिम के साथ सॉफ्ट सा स्वेटर स्टाइल करे, तो लुक न सिर्फ कंफर्टेबल लगता है बल्कि ट्रेंडी भी नजर आता है, जो घूमने-फिरने, कैजुअल पार्टी या फोटो खिंचवाने के लिए बिल्कुल सही रहता है।

Couple Christmas outfits

कपल आउटफिट को कंप्लीट करने के लिए छोटे-छोटे एक्सेसरीज़ बहुत काम आते हैं। जैसे रेड स्कार्फ, बीनी, ब्राउन बूट्स या सिंपल वॉच। क्रिसमस पर ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं होती बस इतना ही करना होता है कि दोनों के लुक में एक कॉमन एलिमेंट दिख जाए, बस उसी को फॉलो करते हुए पूरा लुक क्रिएट कर दिया जाता है। जो न सिर्फ आपको पब्लिक की अटेंशन दिलाता है बल्कि आपके रिलेशन को भी एक शानदार मुकाम पर पहुंचा देता है।

कपल क्रिसमस आउटफिट्स सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि साथ में सेलिब्रेट करने का एक तरीका बन चुका हैं। जो ये दिखाता है कि आप एक-दूसरे के साथ हैं, और आप दोनों की वाइब कितनी मैच होती हैं, इसके साथ ही आप अपने पार्टनर के साथ फेस्टिवल्स को पूरे दिल से एंजॉय करते हैं।

तो इस क्रिसमस अगर आप भी कुछ स्पेशल प्लान कर रहे हैं, तो अपने आउटफिट को हल्के में मत लीजिए। थोड़ा सा मैच, थोड़ा-सा स्टाइल और ढेर सारी स्माइल बस इतना ही काफी है परफेक्ट कपल क्रिसमस लुक के लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *