इजरायल ने ईरान के सैन्य और परमाणु ठिकानों के साथ-साथ कई नागरिक क्षेत्रों पर भी हमले किये हैं। जिसके कारण ईरान की सुरक्षा स्थिति बिगड़ी हुई है। इस पर ईरान स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीयों को सतर्क किया है।

दूतावास ने X पर ट्वीट कर भारतीयों को सलाह दी है कि लोग फिलहाल ईरान की गैरजरूरी यात्रा से बचें। दूतावास ने कहा, जो भारतीय नागरिक पहले से ही ईरान में हैं और वहाँ से जाने के इच्छुक हैं, वे अभी उपलब्ध वाणिज्यिक उड़ान और नौका सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। तथा जो भारतीय नागरिक ईरान में रह रहे हैं वे सभी ताजा क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर नजर रखें और भारतीय अधिकारियों द्वारा जारी परामर्शों का पालन करें।