Best Hindi Travel Blog -Five Colors of Travel

दिल्ली-मुंबई सहित कई शहरों में महंगा हुआ हवाई सफर,ट्रिप प्लान करने से पहले चेक कर लें टिकट प्राइस

अप्रैल महीने के शुरू होते ही लोग पब्लिक हॉलीडेज का मजा लेने बाहर घूमने का प्लान बना लेते हैं। लेकिन अभी फिलहाल कुछ महीने गोवा या मुंबई का प्लान बनाने से पहले फ्लाइट्स के प्राइस एक बार जरूर चेक कर लें। क्योंकि इन दिनों डोमेस्टिक फ्लाइट्स में यात्रियों की संख्या काफी ज्यादा देखी जा रही है, और इस साल अनुमान है कि आने वाले लम्बे वीकेंड्स में हवाईअड्डों पर यात्रियों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल सकती है |

ट्रिप प्लान करने से पहले चेक कर लें टिकट प्राइस


इसीलिए फ्लाइट्स के टिकट प्राइस में भी आपको बढ़ोतरी दिखाई देगी, खासकर दिल्ली मुंबई रुट पर | सस्ती टिकट्स सिर्फ मेट्रो-टू-मेट्रो रूट पर उपलब्ध है जैसे देर रात की फ्लाइट्स या सुबह-सुबह की फ्लाइट्स| लेकिन अगर आप अपनी सुविधा मुताबिक फ्लाइट लेना चाहते हैं और वो भी दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों से। तो ध्यान रखिये इन रूट्स पर आपको फ्लाइट के टिकट प्राइस दोगुने से भी ज्यादा मिल सकते हैं |

गोवा, श्रीनगर, लेह, कोच्चि, देहरादून, मंगलुरु और तिरुपति फ्लाइट्स की डिमांड 
अप्रैल के अंत तक सबसे लोकप्रिय शॉर्ट हॉलीडे डेस्टिनेशन गोवा में काफी डिमांड रहने की उम्मीद है। इसके अलावा फिलहाल श्रीनगर, लेह, कोच्चि, देहरादून, मंगलुरु और तिरुपति जैसी जगहों के लिए भी फ्लाइट्स की डिमांड काफी ज्यादा देखी जा रही है।
आमतौर पर जो टिकट ₹5,000 की मिलती थी वो अब ₹10,000 की मिल रही है | इसीलिए अगर आप वीकेंड पर कहीं घूमने का सोच रहे है और फ्लाइट से जाना चाहते है तो टिकट प्राइस ज़रूर देख लें|या फिर पीक आवर में यात्रा करने से बचें।

By Five Colors Of Travel

Five Colors of Travel भारत का एक भरोसेमंद Hindi Travel Blog है जहां आप ऑफबीट डेस्टिनेशन, culture, food, lifestyle और travel tips की authentic जानकारी पढ़ते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *