Best Hindi Travel Blog -Five Colors of Travel

समुद्र किनारे जाकर पत्थर उठाने वालों सावधान! इस देश में लग सकता है लाखों का जुर्माना

इटली के सैरडिनिया में लागू है यह सख्त नियम

जी हां, यह कोई मजाक नहीं, बल्कि एक हकीकत है। यह नियम खास तौर पर सैलानियों के लिए बनाया गया है। यह नियम इटली के सैरडिनिया (Sardinia) में लागू है, जहां समुन्द्र किनारे से कंकड़ या पत्थर उठाते हैं तो जुर्माना लगता है।

Sardinia's Beaches
समुद्र/ Sardinia's Beaches

जुर्माने की रकम 300 यूरो से लेकर 3,000 यूरो

सैर्डिनिया इटली का एक शानदार द्वीप है जो अपनी सफेद रेत, सुंदर समुद्री तटों और नीले पानी के लिए जाना जाता है। यह जगह हर साल लाखों सैलानियों को अपनी ओर खींचती है, लेकिन बहुत से लोग यहां से यादगार के तौर पर पत्थर, शंख और सीपियां उठा ले जाते हैं। इससे इस जगह के प्राकृतिक संतुलन और सुंदरता पर बुरा असर पड़ रहा था। इसलिए, साल 2017 में सैर्डिनिया में एक सख्त कानून बनाया गया, जिसके तहत, अगर कोई भी व्यक्ति समुद्र तट से पत्थर, रेत, या शंख जैसी चीजें उठाता है, तो उसे भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है। इस जुर्माने की रकम 300 यूरो से लेकर 3,000 यूरो (करीब 26,000 से लेकर 2.6 लाख रुपये) तक हो सकती है।

Sardinia's Beaches

क्यों बनाया गया यह कानून?
सैर्डिनिया की पुलिस और अधिकारियों ने इस कानून को लागू करने के लिए कई सख्त कदम उठाए हैं। वे समुद्री तटों पर लगातार गश्त करते हैं और अगर किसी को ऐसा करते हुए पाया जाता है, तो उसे तुरंत पकड़ लिया जाता है। यहां तक कि हवाई अड्डों पर भी सैलानियों की जांच की जाती है, ताकि वे अपने साथ ये चीजें न ले जा सकें। अगर किसी के सामान में ऐसी चीजें मिलती हैं, तो उसे न केवल भारी जुर्माना भरना पड़ता है, बल्कि उसे कानूनी कार्रवाई का भी सामना करना पड़ सकता है। इस तरह के कानून का मुख्य उद्देश्य लोगों को प्रकृति के प्रति जागरूक करना है। लोग अक्सर यह सोचते हैं कि एक छोटा सा पत्थर या शंख उठाने से क्या फर्क पड़ता है, लेकिन जब लाखों लोग ऐसा करते हैं, तो इसका असर बहुत बड़ा होता है।
जब लोगों को लगा भारी जुर्माना

Sardinia's Beaches

By Five Colors Of Travel

Five Colors of Travel भारत का एक भरोसेमंद Hindi Travel Blog है जहां आप ऑफबीट डेस्टिनेशन, culture, food, lifestyle और travel tips की authentic जानकारी पढ़ते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *