इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन यानी आईआरसीटीसी भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी है, जिसकी अपनी ऑफिसियल वेबसाइट है। इसे रेल मंत्रालय द्वारा 27 सितम्बर 1999 में स्थापित किया गया था। IRCTC का मुख्यालय नई दिल्ली में स्तिथ है।
यह कंपनी ही भारतीय रेल में ऑनलाइन टिकट ,खानपान व पर्यटन का कार्य करती है। अगर आप सब भी किसी यात्रा पर ट्रेन से जाना चाहते है उसके लिए ऑनलाइन टिकट बुक करना चाहते है तो आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट की मदद से अपनी यात्रा के लिए या फिर प्लेन की टिकट उसके साथ साथ होटल भी बुक कर सकते हो। आप घर पर बैठे बैठे आसानी से अपनी टिकट बुक कर सकते है। इसके लिए आपको कही जाने की जरूरत नहीं होगी और आजकल तो डिजिटल का ज़माना है हर चीज़ चुटकियो में। इस विभाग ने न केवल वेबसाइट पर इंटरनेट के जरिये बल्कि मोबाइल फ़ोन से जीपीआरएस (GPRS )के जरिये भी रेल टिकट बुक करने की सुविधा उपलब्ध कराइ हैं।
आईआरटीसी में मिलने वाली सुविधाएँ :
बात अगर IRCTC की सुविधाओं की करे तो इसके जरिये टिकट बुक करने से काफी फैसिलिटीज मिलती है-
. घर बैठे जान सकते है कि कौनसी ट्रेन की क्या टाइमिंग है ?
. कौन सी कौन -कौन से स्टेशन में रुकेगी ?
. तत्काल टिकट की सुविधा
. लाइव ट्रेन की लोकेशन देख सकते हैं।
. ऑनलाइन माध्यम से टिकट बुक कर सकते है।
. कौन सी रेल में कितनी सीटे खाली है ?
IRCTC में अकाउंट कैसे बनायें ?
1. अकाउंट बनाने के लिए सबसे पहले आपको इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
2. IRCTC की वेबसाइट : www.irctc.co.in
3. जब इसमें साइन अप का ऑप्शन आएगा तो उस पर क्लीक् कर के ,निचे स्क्रीन जैसा एक फॉर्म खुलेगा , जिसमे आपको अपनी डिटेल्स भरना होगा और रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा।
क्या IRCTC वेबसाइट एकदम सेफ है?
बहुत से लोगो को यह डर बैठा रहता है ऑनलाइन बुकिंग करा दी कुछ गड़बड़ तो नहीं होगा ?हमारी इन्फॉर्मेशन लीक तोह नहीं होगी ?तो आप बिलकुल बेफिक्र रहिये यह एकदम सुरक्षित कंपनी है। यहां आपको डरने की कोई जरुरत नहीं। यह रेल मंत्रालय द्वारा बनाई गयी सब्सिडियरी हैं। इसको बनाने का उद्देश्य ही आप लोगो की मुस्किलो को घर बैठे आसान करने का है। इसमें आपको पर्याप्त सुविधाएँ उपलब्ध होती हैं।

Five Colors of Travel भारत का एक भरोसेमंद Hindi Travel Blog है जहां आप ऑफबीट डेस्टिनेशन, culture, food, lifestyle और travel tips की authentic जानकारी पढ़ते हैं