Best Hindi Travel Blog -Five Colors of Travel

आईआरसीटीसी के इस पैकेज से कीजिए चेन्नई के मंदिरों को एक्सप्लोर

अगर आपके भी ड्रीम डेस्टिनेशन की लिस्ट में चेन्नई शहर का नाम है तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज का नाम है ‘ब्लिस्फुल तिरुपति -फाइव टेम्पल टूर एक्स सूरत’। इस पैकेज से आप चेन्नई के फेमस जगहों को एक्सप्लोर कर पाएंगे तो चलिए इस पैकेज के बारें में डिटेल से जानते है।

आइए जानते हैं आईआरसीटीसी के इस पैकेज के बारे में

  • यह पैकेज चार दिनों और तीन रातों का होगा।
  • इस पैकेज का नाम है ‘ब्लिस्फुल तिरुपति -फाइव टेम्पल टूर एक्स सूरत‘ (BLISSFUL TIRUPATI -FIVE TEMPLE TOUR EX SURAT)।
  • इस पैकेज में आप चेन्नई के दर्शनीय स्थलों का दौरा करेंगे।
  • इस टूर पैकेज की शुरुआती तारीख 1 दिसंबर 2023 है।
  • इस यात्रा के पहले दिन आप सूरत से चेन्नई की ओर रवाना होंगे।
  • इस यात्रा के अंतिम दिन आप चेन्नई से सूरत वापस आएंगे।

कुछ ऐसा होगा आपका टूर प्लानर (Your tour planner will be something like this)

पहला दिन
पहले दिन आप शाम में सूरत एयरपोर्ट से प्रस्थान करेंगे। चेन्नई के मीनांबक्कम एयरपोर्ट पहुंचकर आप अपने होटल की ओर रवाना हो जाएंगे। रास्ते में मरीना बीच का दौरा करेंगे। होटल पहुंचकर चेक इन करेंगे। भोजन और रात्रि विश्राम चेन्नई में ही करेंगे।

दूसरा दिन
अगले दिन होटल से चेकआउट कर वेल्लोर के सूर्य मंदिर का दौरा करेंगे। मंदिर का दौरा करने के बाद आप आगे बढ़ जाएंगे। इसके बाद कनिपकम मंदिर और श्रीनिवास मंगापुरम का भ्रमण करेंगे। शाम में तिरुपति के लिए प्रस्थान करेंगे। तिरुपति पहुंचकर होटल में चेक इन करेंगे। रात्रि भोजन और विश्राम होटल में ही करेंगे।

तीसरा दिन
तीसरे दिन नाश्ता करके आप पद्मावती मंदिर का दर्शन करेंगे। दोपहर में तिरुपति बालाजी मंदिर का दौरा करेंगे। शाम में होटल से चेकआउट कर चेन्नई की ओर प्रस्थान करेंगे। चेन्नई पहुंचकर होटल में चेक इन करेंगे। रात्रि भोजन और विश्राम होटल में ही करेंगे।

चौथा दिन
अंतिम दिन सुबह नाश्ता कर होटल से चेकआउट करेंगे। होटल छोड़ने के बाद आप एयरपोर्ट की ओर रवाना हो जायेंगे। एयरपोर्ट पहुंचकर सूरत के लिए उड़ान भरेंगे। सूरत पहुंचकर आपकी यात्रा सुखद यादों के साथ समाप्त हो जाएगी।

बजट (Budget)

अगर बात करें इस पैकेज के बजट की है तो कॉस्ट पर पर्सन में, कम्फर्ट क्लास के लिए सिंगल ऑक्यूपेंसी पर ₹30400, डबल ऑक्यूपेंसी पर ₹24900 और ट्रिपल ऑक्यूपेंसी पर 24000 रुपए आपको भुगतान करना होगा। वही चाइल्ड विथ बेड में ₹21000 चाइल्ड विथाउट बेड में ₹19800 और चाइल्ड विथाउट बेड में (छोटे बच्चो के लिए) 15600 रुपए पे करने होंगे।

इस पैकेज में क्या शामिल है (What is included in this package)?

  • आपको जाते वक्त बेंगलुरु से गुवाहाटी और वापसी के समय गुवाहाटी से बेंगलुरु के लिए हवाई टिकटें मिलेंगी।
  • इस पैकेज के तहत आपको तीन बार सुबह का नाश्ता और तीन बार रात का खाना मिलेगा।
  • आप चेन्नई में दो रात और तिरुपति में एक रात बिताएंगे।
  • आप सभी दर्शनीय स्थलों का दौरा एसी वाहन से करेंगे।
  • इस पैकेज में आप तिरुपति बालाजी के दर्शन करेंगे।
  • इस यात्रा के दौरान आपको लोकल टूर गाइड सेवाएं भी मिलेंगी।
  • इस पैकेज में आपको यात्रा बीमा भी मिलेगा।
  • उपरोक्त सेवाओं के लिए जीएसटी लागू होगा।

इस पैकेज में क्या शामिल नहीं है (What is not included in this package)?

  • आपको सभी दर्शनीय स्थलों के टिकट खुद ही खरीदने होंगे।
  • यदि आप दर्शनीय स्थलों पर फोटोग्राफरों से अपनी तस्वीर खिंचवाते हैं तो उसका पैसा आपको देना होगा।
  • बालाजी के अतिरिक्त आपको सभी मंदिरों के दर्शन के लिए पे करना होगा।
  • यदि हवाई किराए में कोई बढ़ोतरी होती है तो उसके लिए पे करना होगा।
  • आप अगर किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत खर्च जैसे कपड़े धोने का खर्च, शराब, मिनरल वाटर, टिप, भोजन या फिर पेय पदार्थ का उपयोग करते हैं तो उसके लिए आपको पे करना होगा।
  • इस पैकेज में आपको टूर गाइड सेवा नही मिलेंगी।
  • अगर आप ड्राइवरों, गाइड या प्रतिनिधियों को किसी भी प्रकार की टिप देते हैं तो उसका पैसा आपको खुद ही देना होगा।
  • कोई भी सेवाएं जो इन्क्लूजन में निर्देशित नहीं है तो वे सेवाएं आपको नहीं मिलेंगी।
  • यदि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति जैसे भूस्खलन, हड़ताल, कर्फ्यू, दुर्घटनाएं, चोटें और उड़ान में देरी या रद्द आदि होती है तो उसकी जिम्मेदारी आपकी होगी।

By Five Colors Of Travel

Five Colors of Travel भारत का एक भरोसेमंद Hindi Travel Blog है जहां आप ऑफबीट डेस्टिनेशन, culture, food, lifestyle और travel tips की authentic जानकारी पढ़ते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *