Best Hindi Travel Blog -Five Colors of Travel

31 दिसंबर तक बिहार म्यूजियम में पर्यटक देख सकेंगे 29 देशों की संस्कृतियों की झलक

पटना के बिहार म्यूजियम में “बिहार म्यूजियम बिनाले 2023” का आगाज हो चुका है। इस समय बिहार म्यूजियम सामान्य दिनों से बिल्कुल हीं अलग अंदाज में जनता के सामने प्रस्तुत है। आपको यह बता दें कि जी-20 शिखर सम्मेलन के अवसर पर बिहार म्यूजियम में 29 देश की प्रदर्शनियां लगाई गई हैं। इस कार्यक्रम का नाम “टुगेदर वी आर्ट” है।

क्या-क्या देखने को मिलेगा? (What will you get to see?)

जैसे ही आप बिहार म्यूजियम में एंट्री लेंगे आपको वहां अलग अलग देशों के बोर्ड्स देखने को मिलेंगे। जिनसे आपको यह जानकारी मिलेगी कि इस प्रदर्शनी में उनके देश का क्या-क्या देखने को मिलेगा और कौन-कौन से देश इस कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं? आपको म्यूजियम में कई तरह के दुकानें भी देखने को मिलेंगी। जहां से आप अलग-अलग तरह के आर्ट पीस को खरीद सकते हैं।

वैदिक यूनिवर्स एक्सपो (Vaidik universe expo)

आप बिहार म्यूजियम में वैदिक यूनिवर्स एक्सपो को भी एक्सप्लोर सकते हैं। जहां पर आपको वैदिक यूनिवर्स के बारे में काफी कुछ जानने और समझने को मिलेगा। जो 3D शो के जरिए आपको दिखाया और बताया जाएगा।

पेंटिंग एग्जीबिशन है खास (painting exhibition is special)

इस म्यूजियम में एक पेंटिंग एग्जीबिशन भी है। जहां पर मॉडर्न इंडियन पेंटिंग्स का एक बहुत बड़ा कलेक्शन देखने को मिलता है। यहां आकर इन पेंटिंग्स को देखने के बाद आपको यह यकीन नहीं होगा कि इसे किसी इंसान ने बनाया है। कलाकारों की यह नायाब कलाकृतियां देख कर आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे।

29 देशों की संस्कृति को जानने और समझने का है मौका (There is a chance to know the culture of 29 countries)

G20 के तहत आयोजित किए गए टुगेदर वी आर्ट एग्जीबिशन में आपको यहां 29 देश की कलाकृतियां देखने को मिलेंगी। जिसके लिए सभी कंट्रीज को अलग-अलग कॉरीडोर अलॉट किए गए हैं। यहां आपको इंडियन आर्ट वर्क भी देखने को मिलेगा।

एंट्री फीस में कोई बढ़ोतरी नहीं (No increase in entry fee)

बिहार म्यूजियम बिनाले 2023 के लिए एंट्री फीस में कोई बदलाव नहीं देखने को मिलता है। सामान्य दिनों के टिकट से ही आप इस पूरे म्यूजियम को विजिट कर सकते हैं। इसके लिए आपको अलग से कोई चार्ज देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जिसके कारण यहां ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पर्यटक घूमने के लिए आ रहे हैं। अगर आप भी पटना या फिर पटना के आसपास हैं तो एक बार बिहार म्यूजियम बिनाले 2023 को देखने जरूर जाएं। यहां आपको बहुत कुछ सीखने और समझने का मौका मिलेगा।

By Five Colors Of Travel

Five Colors of Travel भारत का एक भरोसेमंद Hindi Travel Blog है जहां आप ऑफबीट डेस्टिनेशन, culture, food, lifestyle और travel tips की authentic जानकारी पढ़ते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *