Best Hindi Travel Blog -Five Colors of Travel

अब मानसून में भी विजिट कर पाएंगे अमृत उद्यान! नहीं लगेगी कोई फीस, जानिए कैसे?

आज तक के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है कि मानसून के दौरान राष्ट्रपति भवन स्थित अमृत उद्यान को आम जनता के लिए खोल दिया गया है। 16 अगस्त से अमृत उद्यान को आम जनता के लिए खोल दिया गया है और यह 17 सितंबर तक खुला रहेगा। आम जनता एक महीने तक अमृत उद्यान का लुफ्त उठा सकती है। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत इस उद्यान को आम लोगों के लिए खोला गया है। आपको बता दे कि इससे पहले 29 जनवरी से 31 मार्च तक के लिए इस उद्यान को आम लोगों के लिए खोला गया था। उस दौरान 10 लाख लोगों ने अमृत उद्यान के खूबसूरत और रंग-बिरंगे फूलों का आनंद उठाया था। उम्मीद है इस बार इससे भी ज्यादा पर्यटक इस उद्यान को देखने के लिए आएंगे।

मुगल गार्डन का नाम हुआ अमृत उद्यान (Amrit Udyan renamed as Mughal Garden)

आपको बता दे कि अमृत उद्यान को पहले मुगल गार्डन के नाम से जाना जाता था। इसी साल केंद्र सरकार ने राष्ट्रपति भवन स्थित मुगल गार्डन के नाम को बदलकर अमृत उद्यान कर दिया।

शिक्षक दिवस पर शिक्षकों के लिए विशेष बुकिंग (Special booking for teachers on teachers day)

5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर यह गार्डन खास तौर पर शिक्षकों के लिए खोला जाएगा। इस अवसर पर किसी भी शिक्षक से एंट्री फीस (Entry Fee) नहीं ली जाएगी। बस आपके पास आपके इंस्टीट्यूट या फिर यूनिवर्सिटी का आईडी कार्ड (ID card of Institute or University) होना चाहिए। जिस तरह पहले अमृत उद्यान सोमवार को बंद रहता था, उसी तरह अब भी मरम्मत कार्यों के लिए सोमवार को अमृत उद्यान बंद रहेगा।

दो नई वाटिकाओं को देखने का अवसर मिलेगा (Will get a chance to see two new gardens)

इस बार अमृत उद्यान में आपको दो नई तरह की वाटिकाएं देखने को मिलेंगी। जिसमें एक बाल वाटिका होगी और दूसरी अध्यात्मिक वाटिका होगी।
बाल वाटिका में बच्चों के खेलने के लिए बहुत सारे झूले लगे हुए होंगे। वहीं आध्यात्मिक वाटिका में आपको बहुत सारे अलग-अलग तरह के पेड़ पौधे देखने को मिलेंगे।

गेट नंबर 35 से होगी एंट्री (Entry will be from gate number 35)

अमृत उद्यान पर्यटकों के लिए सुबह के 10:00 से शाम के 4:00 बजे तक खुला रहेगा। इस समय पर्यटक गेट नंबर 35 से इस गार्डन में एंट्री पा सकेंगे और यहां के रंग बिरंगे फूलों और हरियाली का लुफ्त उठा सकेंगे।

कैसे बुक करें एंट्री टिकट (How to book entry ticket)

अगर आप अमृत उद्यान घूमना चाहते हैं तो आप इसके लिए ऑनलाइन (online) और ऑफलाइन (offline) दोनों हीं मोड में एंट्री टिकट ले सकते हैं। अगर आप ऑनलाइन मोड में एंट्री टिकट लेना चाहते हैं तो आपको visit.rastrapatibhavan.gov.in की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन टिकट बुक करना होगा। वहीं अगर आप ऑफलाइन टिकट लेना चाहते हैं तो राष्ट्रपति भवन में लगी हुई सेल्फ सर्विस कियोस्क मशीन (self service kiosk machine) से आप अपना टिकट ले पाएंगे। यह मशीन गेट नंबर 35 के पास हीं होगी। आपको बता दें कि टिकट बुक करने के लिए या फिर ऑफलाइन टिकट लेने के लिए आपको किसी भी तरह का एंट्री फीस नहीं देना होगा। क्योंकि अमृत उद्यान की एंट्री निशुल्क है। पर्यटक अमृत उद्यान के साथ-साथ राष्ट्रपति भवन के संग्रहालय को भी देख सकते हैं।

By Five Colors Of Travel

Five Colors of Travel भारत का एक भरोसेमंद Hindi Travel Blog है जहां आप ऑफबीट डेस्टिनेशन, culture, food, lifestyle और travel tips की authentic जानकारी पढ़ते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *