Best Hindi Travel Blog -Five Colors of Travel

शाकाहारी लोग सफर के दौरान इन बातों का रखें ध्यान, नहीं आएगी कोई परेशानी।

जैसे-जैसे हमारी आबादी बढ़ती जा रही है, जंगली जानवरों और अन्य जीवों की संख्या घटती जा रही है। इस स्थिति में वैज्ञानिक हमें हर बार यही राय देते हैं कि जीवों का संरक्षण जरूरी है। इसलिए उनको किसी भी परपस (purpose) के लिए मारा ना जाए। वैज्ञानिकों के इस राय के महत्व को समझते हुए कई सारे सेलिब्रिटी (celebrities) ने शाकाहार को अपना लिया। जिसे देखते देखते आम जनता ने भी शाकाहार की ओर अपना कदम बढ़ाया है। आज के समय में एक बड़ी आबादी शाकाहार की ओर बढ़ रही है। लेकिन शाकाहारी व्यक्तियों को ट्रेवल के समय पर कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
आज ब्लॉग में हम उन्हीं समस्याओं पर बात करेंगे और उनके समाधान के बारे में आपको बताएंगे।

  • अपने टूरिस्ट डेस्टिनेशन के बारे में जानकारी इकट्ठा करें (Collect more informations about your destination)
  • हैप्पी काव जैसी वेबसाइट पर जाएं (visit Happy Cow like sites)
  • अपने साथ रखें स्नैक्स ( Carry some snacks)
  • सक्रिय स्थानीय शाकाहारी समूह से जुड़े (join the groups of local vegeterian peoples)
  • खाना ऑर्डर करते समय बने रचनात्मक (Be creative while ordering your food)
  • भाषा की बाधा तोड़े (Break the barrier of different language)

1. अपने टूरिस्ट डेस्टिनेशन के बारे में जानकारी इकट्ठा करें (Collect more informations about your destination)

अगर आप शाकाहारी व्यक्ति हैं तो आपके लिए यह जरूरी हो जाता है कि आप जिस जगह जा रहे हैं वहां के बारे में आपके पास बेसिक जानकारी (Basic information) हो। वहां का माहौल क्या है? वहां क्या खाया जाता है? और वहां के लोग किस प्रवृत्ति के हैं? जैसे सवालों के जवाब आपके पास पहले से ही होने चाहिए। जैसे भारत के नागालैंड राज्य की जनसंख्या मुख्यतः जनजाति समूह है। ऐसे में वहां के खाने में मांसाहारी भोजन अधिक होते हैं। ऐसे में अगर आप नागालैंड जाना चाहते हैं तो आप वहां के बारे में ज्यादा से ज्यादा रिसर्च करें। यह पता करें कि वहां किस तरह की शाकाहारी चीजें (Vegan food options while traveling) खाने को उपलब्ध होती हैं और उस हिसाब से अपने ट्रिप के प्लान को मॉडिफाई (modify) करें। ऐसी जगह पर घूमने जाने के लिए आप अपने साथ स्नैक्स भी कैरी कर सकते हैं। यह आपके लिए बहुत हीं यूज़फुल (useful) होगा।

2. हैप्पी काव जैसी वेबसाइट पर जाएं (visit sites like Happy Cow)

हैप्पी काव जैसी साइटें शाकाहारी लोगों को अपने आसपास के क्षेत्र में शाकाहारी रेस्टोरेंट और कैफे ढूंढने में मदद करती हैं। यहां आपको अपने आसपास के सभी शाकाहारी रेस्टोरेंट और कैफे आदि का लिस्ट (list of vegan places near you) मिल जाएगा। जिससे आपको अपने लिए रेस्टोरेंट्स चुनने में आसानी होगी और आपको इधर-उधर नहीं भटकना होगा। इस तरह की साइटें शाकाहारी लोगों को मार्गदर्शन (To Guide vegan people) देने के लिए बनाई गई हैं। जिनका आप इस्तेमाल कर सकते हैं।

3. अपने साथ रखें स्नैक्स ( Carry some snacks)

अगर आप कहीं बाहर घूमने जा रहे हैं तो ऐसे में आपको शाकाहारी रेस्टोरेंट्स कैफे या फिर होटल ढूंढने में परेशानी हो सकती है। ऐसी परिस्थितियों में भूख से बचने के लिए अपने साथ पर्याप्त मात्रा में आप शाकाहारी स्नैक्स कैरी (carry vegan snacks) कर सकते हैं। इनकी मदद से आपका ट्रैवलिंग आसान तो होगा हीं साथ ही साथ आप अपने घर के बनाए गए स्नैक्स को खाएंगे तो आपका हेल्थ भी ज्यादा खराब नहीं होगा।

4. सक्रिय स्थानीय शाकाहारी समूह से जुड़े (join the groups of local vegeterian peoples)

आज के टाइम में सोशल मीडिया (social media) एक बहुत बड़ा प्लेटफार्म है। जहां आप अपने इंटरेस्ट का कुछ भी देख सकते हैं और उनसे जुड़ सकते हैं। ऐसे में अगर आप कहीं यात्रा करने के लिए जा रहे हैं तो आप उस जगह के शाकाहारी समूहों (vegan groups) के बारे में सोशल मीडिया पर तलाश करें और अगर उचित लगे तो आप उनसे जुड़ने के लिए उनसे अनुरोध करें। ऐसे समूह आपको आपके टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर ठहरने और खाने-पीने के लिए परफेक्ट शाकाहारी (Perfect vegetarian places for stay) जगह ढूंढने में मददगार साबित होंगे। क्योंकि यह समूह लोकल लोगों द्वारा चलाया जाता है तो उन्हें उस जगह के बारे में आपसे ज्यादा जानकारी भी होगी। जिससे आपका सफर आसान हो जाएगा।

5. खाना ऑर्डर करते समय बने रचनात्मक (Be creative while ordering your food)

कई बार ऐसा होता है कि मांसाहारी लोगों के लिए मेनू में बहुत सारे ऑप्शंस दिख जाते हैं, लेकिन शाकाहारी लोगों को इतने बेहतरीन वैराइटीज (variety in veg food) नहीं मिलते हैं। ऐसे में आप थोड़े से रचनात्मक बनें। मेनू कार्ड को ध्यान से पढ़ें और नए-नए वेज ऑप्शंस (Try new vegan food options) ट्राई करें। नए ऑप्शन ट्राई करने से पहले आप रेस्टोरेंट, कैफे या फिर होटल वालों से उसके इंग्रेडिएंट्स के बारे में जानकारी ले सकते हैं। साथ
हीं आप उस डिश में अपने हिसाब से कुछ मिक्स करने का सुझाव भी दे सकते हैं। इससे आपका फूड काफी मजेदार हो जाएगा। आज के समय में कस्टमाइज्ड फूड्स का काफी चलन है। इसलिए बिना शर्माए कॉन्फिडेंस (Be confident) के साथ होटल, रेस्टोरेंट या फिर कैफे वालों से बात करें।

6. भाषा की बाधा तोड़े (Break the barrier of different language)

अगर आप ऐसी जगह जा रहे हैं जिस जगह की भाषा आपके क्षेत्र की भाषा से बिल्कुल अलग है तो आप उस जगह पर जाने से पहले उसे जगह की भाषा के बारे में थोड़ी बहुत बेसिक जानकारी जरूर रखें। अगर आप शाकाहारी हैं तो इस इस परिस्थिति में आपके लिए यह सबसे ज्यादा जरूरी हो जाता है कि आप जिस जगह घूमने जा रहे हैं वहां के लोगों से बातचीत कर पाएं। इससे आप उन्हें बता पाएंगे कि आप किस तरह का खाना नहीं खाते हैं। अगर आप ज्यादा कुछ नहीं सीख पा रहे हैं तो कम से कम शाकाहारी वाक्यांशों (Vegan sentence) जैसे अंडा मत मिलना और सिर्फ वेज थाली हीं चाहिए का उस भाषा में रूपांतरण (Translation) याद कर ले। इससे आपको वहां अपनी बात रखने में आसानी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *