Best Hindi Travel Blog -Five Colors of Travel

लॉन्ग ड्राइव करते वक्त रखें इन बातों का ख्याल, ट्रिप होगा शानदार

“लॉन्ग राइड फैमिली के साथ हो या फिर अकेले, दोनों के हीं अपने मजे हैं। जहाँ फैमिली के साथ यह एक अच्छा फैमिली टाइम स्पेंड करने का जरिया है, वहीं सोलो लॉन्ग ड्राइव पर खुद को समझने और महसूस करने का एक अच्छा अवसर होता है। लेकिन लॉन्ग ड्राइव के समय की गई कुछ गलतियां आपके पूरे लॉन्ग राइड को खराब कर सकती है और कई बार तो जिंदगी भी खतरे में पड़ जाती है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे टिप्स जिन्हें ध्यान में रखकर आप अपने लॉन्ग ड्राइव को और भी खूबसूरत और मजेदार बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं उन लॉन्ग ड्राइव एक्टिविटीज (Long ride activities) के बारे में”

Things to do during a long drive :

  • मनोरंजन का रखें ख्याल (Think about Entertainment Ideas)
  • डिहाइड्रेशन से बचें (Try to avoid dehydration)
  • ब्रेक है जरूरी (Break is Mandatory)
  • सिटिंग की पोजीशन रखें सही (keep the sitting position correct)
  • मेडिसिन किट रखें साथ (Keep medicine kit with you)
  • टूल किट और एक्स्ट्रा टायर जरूर रखे साथ (Must keep tool kit and tire with you)
  • पेट्रोल का रखें ध्यान (Must take care about quantity of petrol)
  • हेल्थी खाना खाए (Take Healthy Diet)
  • ऑडियोबुक पॉडकास्ट सुने (Listen Audiobook Podcast)
  • एंजॉय द राइड (Enjoy the ride)
  • नींद को ना करें नजरअंदाज (Don’t ignore Sleep)

मनोरंजन का रखें ख्याल (Think about Entertainment Ideas) :-

यूं तो ड्राइविंग खुद में हीं एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी का काम है, और यह जिम्मेदारी तब और बढ़ जाती है जब आप लॉन्ग ड्राइव (Long Drive) पर जा रहे हो। क्योंकि लॉन्ग ड्राइव पर आपको लंबे समय तक ड्राइविंग करनी होती है। ऐसे में यह जरूरी होता है कि आप बोर ना हो। इसलिए जब भी आप लॉन्ग ड्राइव पर जाएं तो अपने मनोरंजन का खासा ख्याल रखें। अगर आप कार से लॉन्ग राइड पर जा रहे हैं तो म्यूजिक सिस्टम (Music system) ऑन रखें और इंजॉय करते हुए ड्राइव का पूरा आनंद लें। वहीं अगर आप बाइक से जा रहे हैं तो आप अपने फोन में अपने पसंद के गाने बजा सकते हैं। इससे आपका सफर और भी मजेदार हो जाएगा।

डिहाइड्रेशन से बचें (Try to avoid dehydration):-

लॉन्ग ड्राइव पर जाते समय इस बात का ध्यान रखें कि आपके पास पर्याप्त मात्रा में पीने का पानी हो। रास्ते में रुक रुक कर जहां भी मौका मिले पानी पीते (Drink water) रहें। इससे आपका शरीर हमेशा हाइड्रेटेड (Hydrated) रहेगा और आपका इनर्जी लेवल (Energy level) हाई रहेगा। इससे आपको थकान भी काम आएगी।

ब्रेक है जरूरी (Break is Mandatory) :-

लॉन्ग ड्राइव के वक्त एक निश्चित समय पर ब्रेक लेते रहें। क्योंकि लगातार बिना ब्रेक के ड्राइविंग करने से बहुत जल्दी थकान हो जाती है। लेकिन वहीं अगर आप ब्रेक लेते हुए ड्राइविंग करेंगे तो आप खुद को तरोताजा (Fresh) महसूस करेंगे और अच्छे से ड्राइव कर पाएंगे।

सिटिंग की पोजीशन रखें सही (keep the sitting position correct) :-

लॉन्ग ड्राइव पर जाते वक्त अपने सिटिंग की पोजीशन का ध्यान रखें। क्योंकि लंबे समय तक गलत पोजीशन में बैठने से आपके बैक बोन (Back Bone) में कई तरह की परेशानियां सकती हैं। जिससे आपको उठने बैठने में भी दिक्कत हो सकती है। यह लंबे समय तक आपके लाइफस्टाइल (Lifestyle) को खराब कर सकता है।

मेडिसिन किट रखें साथ (Keep medicine kit with you) :-

अगर कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जा रहे हैं तो ऐसे में अपने साथ मेडिसिन किट जरूर रखें। ताकि अगर जरूरत हो तो आपको फर्स्ट एड (First Aid kit) के लिए इंतजार ना करना पड़े। इसके अलावा अगर आपके पास मेडिसिन किट होगा तो आप किसी और की भी मदद कर पाएंगे। कई बार फर्स्ट एड समय पर मिल जाने से लोगों की जान भी बचाई जा सकती हैं।

टूल किट और एक्स्ट्रा टायर जरूर रखे साथ (Must keep tool kit and tire with you) :-

कई बार ऐसा होता है कि लॉन्ग ड्राइव पर जाते समय रास्ते में कहीं टायर पंचर हो जाती है और दूर-दूर तक कोई गैराज नहीं होता है। ऐसे में हमारे पास दो ही ऑप्शन होता है। पहला कार को वहीं छोड़कर दूर से किसी मैकेनिक को ढूंढ कर लाया जाए और दूसरा कार को धक्के मार कर किसी गैराज पर ले जाया जाए। इन दोनों ही कंडीशन में आपका काफी समय बर्बाद होगा। इसलिए अगर आप लॉन्ग ड्राइव पर जा रहे हैं तो ऐसे में अपने साथ टूल किट और टायर जरूर रखें। ताकि जरूरत पड़ने पर आपको गैराज ढूंढने में समय व्यर्थ ना करना पड़े और आप आसानी से अपने कार को ठीक कर सके।

पेट्रोल का रखें ध्यान (Must take care about quantity of petrol) :-

अगर आप कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जा रहे हैं इस बात का ध्यान रखें कि आपको कितने दूर तक जाना है और उसके लिए आपके गाड़ी में पर्याप्त पेट्रोल है कि नहीं? क्योंकि रास्ते में अगर आपके गाड़ी की पेट्रोल खत्म हो जाएगी तो आपको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस समस्या से बचने के लिए पहले से हीं इस बात का अंदाजा लगा ले कि आपकी गाड़ी में कितनी पेट्रोल है और आपको कहां रुक कर गाड़ी में पेट्रोल डलवाने की जरूरत होगी?

हेल्थी खाना खाए (Take Healthy Diet) :-

ड्राइव पर जाने से पहले हेल्दी खाना खाएं। ताकि पूरे रास्ते आप तरोताजा रहें। कई बार ड्राइव पर जाने से पहले लोग ज्यादा तैलीय और मैदा युक्त खाना खा लेते हैं। ऐसे में उन्हें ड्राइविंग करते वक्त नींद आती है। जोकि आपके जीवन के लिए काफी खतरनाक हो सकता है।

ऑडियोबुक पॉडकास्ट सुने (Listen Audiobook Podcast):-

लॉन्ग ड्राइव पर जाते समय अपनी पसंद का ख्याल रखें और अपनी पसंद की कहानियों का पॉडकास्ट सुने। यह आपके माइंड के लिए रिफ्रेशमेंट (Refreshment for your mind) की तरह काम करेगा और इससे आपका ट्रिप और ज्यादा इंटरेस्टिंग हो जाएगा। आप लंबे रास्ते में बोर नहीं होंगे।

एंजॉय द राइड (Enjoy the ride):-

कई बार लॉन्ग राइड प्रीप्लांड (Pre planned) नहीं होता है। हमें किसी जरूरी काम से भी लॉन्ग राइड पर जाना पड़ जाता है। ऐसे में उस राइड को इंजॉय करते हुए जाएं और उस समय काम का प्रेशर ना लेते हुए मौसम की खूबसूरती और अपनी खुद की कंपनी को इंजॉय (Enjoy your company) करें। ऐसे ड्राइव्स अपने आप को समझने के लिए सबसे बेस्ट होते हैं। इसलिए अपनी आजादी को महसूस करें और हर मोमेंट का लुफ़्त उठाएं।

नींद को ना करें नजरअंदाज (Don’t ignore Sleep) :-

अगर ड्राइविंग करते वक्त आपको जरा सी भी नींद आती है तो उसे नजरअंदाज ना करें और गाड़ी को साइड में लगाकर कुछ देर की नैप ले लें। जिससे आप फिर से तरोताजा हो जाएंगे और पूरे कंसंट्रेशन 9Full Concentration) के साथ ड्राइविंग कर पाएंगे। क्योंकि ड्राइविंग करते समय नींद को नजरअंदाज करना किसी बड़े खतरे को निमंत्रण देने के बराबर है। इससे एक्सीडेंट के चांसेस बहुत ज्यादा बढ़ जाते हैं। ऐसे में अपने और अपने परिवार की जिंदगी को ध्यान में रखते हुए ड्राइविंग करते समय नींद को बिल्कुल भी इग्नोर ना करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *