Best Hindi Travel Blog -Five Colors of Travel

मानसून में IRCTC का एक बेहतरीन टूर पैकेज- बुद्धिस्ट ट्रेल

दोस्तों, जैसा कि हम सभी जानते हैं कि मानसून जितना खूबसूरत होता है उतना ही खतरनाक भी! ऐसे में मॉनसून के समय में ट्रैवलिंग प्लान (Travel plan) तैयार करते समय डेस्टिनेशन (Destination) चूज (Choose) करने में लोगों को काफी परेशानी होती है। क्योंकि मानसून के समय ना तो पहाड़ों पर जाना सेफ (Safe) होता है और ना ही बीच पर।

इस ब्लॉग में हम आपके इसी समस्या का एक बेहतरीन समाधान लेकर आए हैं। जिसकी मदद से आप बिना किसी परेशानी के एक ऐसे ट्रिप (Trip) पर जा सकते हैं जहां ना सिर्फ आप ट्रिप इंजॉय (Enjoy) कर पाएंगे बल्कि कई बेहतरीन रिलीजियस और हिस्टोरिकल आर्किटेक्चर्स (Religious and Historical Architectures) का मजा ले पाएंगे। मैं बात कर रही हूं आईआरसीटीसी (IRCTC) के एक पैकेज (Package) की, जिसका नाम है बुद्धिस्ट ट्रेल (Buddhist Trail)। यह पैकेज मानसून में घूमने वाले पर्यटकों के लिए तो है हीं, साथ ही साथ यह बौद्ध धर्म के अनुयायियों (followers) के लिए भी एक बेहतरीन पैकेज है। जिसमें कम बजट में भी भगवान बुद्ध से जुड़े हर जगह को आप एक ही बार में एक्सप्लोर (Explore) कर सकते हैं।

ऐसा होगा पैकेज प्लान (package plan will be like this)-

आईआरसीटीसी का यह पैकेज 8 दिन और 7 रातों का होगा, जो 7 जुलाई से शुरू होगा। इस पैकेज के तहत आपकी यात्रा वाराणसी (Varanasi) से शुरू होगी और सारनाथ (Sarnath), बोधगया (Bodh Gaya), राजगीर (Rajgir), नालंदा (Nalanda), वैशाली (Vaishali), कुशीनगर (Kushinagar) और लुंबिनी (Lumbini) से होते हुए श्रावस्ती (Shravasti) तक जाएगी। उसके बाद आपको वापस से लखनऊ (Lucknow) तक लाएगी।

इस यात्रा में आप इन जगहों को घूम पाएंगे (These places will be covered)-

वाराणसी: वाराणसी के घाट और गंगा आरती।
सारनाथ: धमेख स्तूप, सारनाथ संग्रहालय, अशोकन स्तंभ और मूलगंध कुटी विहार।
बोधगया: महाबोधि मंदिर, सुजाता कुटीर, बुद्ध प्रतिमा और मठ।
राजगीर: बिम्बिसार जेल, ग्रिडकुट और वेणुवन।
नालन्दा: नालन्दा विश्वविद्यालय और नालन्दा संग्रहालय।
वैशाली: अवशेष स्तूप, अशोकन स्तंभ और केसरिया स्तूप।
कुशीनगर: महापरिनिर्वाण मंदिर, रामाभार स्तूप और माता कुटीर मंदिर।
लुंबिनी: मायादेवी मंदिर, अशोक स्तंभ और मठ।
श्रावस्ती: जेतवन, गंधकुटी और अंगुलिमा का स्तूप।

कितना होगा बजट? (how much will be the budget?)

अगर बात किया जाए इस पूरे पैकेज के कीमत की तो, डीलक्स (Deluxe) पैकेज के लिए सिंगल ऑक्युपेंसी (Single Occupancy) पर आपको 68946 रुपया, डबल ऑक्युपेंसी (Double Occupancy) पर 39093 रुपया और ट्रिपल ऑक्युपेंसी (Triple Occupancy) पर 30077 रुपया का खर्च आएगा। वहीं सुपीरियर (Superior) पैकेज के लिए सिंगल ऑक्युपेंसी पर 84877 रुपया, डबल ऑक्युपेंसी पर 46589 रुपया ट्रिपल ऑक्युपेंसी पर 35700 रुपया का खर्च आएगा।

इस पैकेज का शेड्यूल इस प्रकार होगा(schedule of package)-

पहले दिन

वाराणसी पहुंचने के बाद आपको रेलवे स्टेशन (Railway station) या फिर हवाई अड्डे (Airport) से पिक अप (Pick up) किया जाएगा और होटल तक पहुंचाया जाएगा। चेक इन (Check in) की सारी औपचारिकताएं (formalities) पूरी करने के बाद आप आराम कर सकते हैं और शाम को बनारस के घाटों पर गंगा आरती के दर्शन करने जा सकते हैं। रात को बनारस में हीं आपको आराम करना होगा।

दूसरे दिन

आप नाश्ता करने के बाद सारनाथ के लिए निकल जाएंगे। जहां धम्मेख स्तूप (Dhammekh Stupa), सारनाथ संग्रहालय (Sarnath Museum), अशोक स्तंभ (Ashoka Stambh) और मूलगंज कुटी विहार (Mulganj Kuti Vihar) का दौरा करेंगे। जिसके बाद आप वापस होटल लौटेंगे और चेक आउट करके बोधगया के लिए निकल जाएंगे। बोधगया पहुंच के होटल में चेकिंग करके आराम करेंगे।

तीसरे दिन

आप सुबह का नाश्ता करने के बाद बोधगया के सभी पर्यटन स्थलों (tourist places) को देखने के लिए निकलेंगे। जिसमें महाबोधि मंदिर (Mahabodhi Temple), सुजाता कुटीर (Sujata Kutir), बौद्ध मठ (Buddhist Monastery) और 80 फीट की बुद्ध प्रतिमा (80 feet Buddha statue) शामिल है। शाम को आप फिर से होटल लौट जाएंगे।

चौथे दिन

आपको सुबह नाश्ता करने के बाद होटल से चेक आउट (Check out) करके वैशाली के लिए निकलना होगा। जिसके रास्ते में आप राजगीर और नालंदा के प्रमुख दर्शनीय स्थलों (Visiting places) जैसे राजगीर में बिंदुसार का जेल (Bindusara’s prison), गृधकूट (Gridhakuta) और वेणुवन (Venuvana) और नालंदा में नालंदा विश्वविद्यालय के खंडहर (Ruins of Nalanda University) और संग्रहालय (Museum) को घूमेंगे। वैशाली पहुंचने पर होटल में चेक इन करेंगे और रात भर यहीं आराम करेंगे।

पांचवें दिन

आपको सुबह नाश्ता करके वैशाली से कुशीनगर के लिए निकलना होगा। इस सफर में आप अवशेष स्तूप (Avshesh Stupa), अशोक स्तंभ (Ashoka Stambh) और केसरिया स्तूप (Kesariya Stupa) जैसे जगहों को एक्सप्लोर करते हुए कुशीनगर पहुंचेंगे। यहां आप होटल में चेक इन करेंगे और आराम करेंगे।

छठे दिन

आप लुंबिनी के लिए निकलने से पहले, कुशीनगर के महापरिनिर्वाण मंदिर (Mahaparinirvan Temple), रामभर स्तूप (Rambhar Stupa) और माता कुटीर मंदिर (Mata Kutir Temple) के दर्शन करेंगे। जिसके बाद आप लुंबिनी के लिए निकल जाएंगे। लुंबिनी पहुंचकर आप यहीं रात को यहां आराम करेंगे।

सातवें दिन

नाश्ता करने के बाद माया देवी मंदिर (Maya Devi Temple) और अशोक स्तंभ (Ashoka stambh) के दर्शन करने जा सकते हैं। जिसके बाद आप वापस होटल लौटेंगे और चेक आउट करके सड़क मार्ग से श्रावस्ती के लिए बढ़ेंगे। श्रावस्ती पहुंचकर यहीं के एक होटल में चेक इन करेंगे और फिर आराम करेंगे।
आठवां दिन

आपकी यात्रा का अंतिम दिन होगा। जिसमें आप श्रावस्ती के मुख्य पर्यटन स्थलों जैसे जेतवन (Jetavana), गंधकुटी (Gandakuti) और अंगुलिमाल स्तूप (Angulimal Stupa) के दर्शन करने जाएंगे और फिर होटल वापस लौट कर चेक आउट करके लखनऊ के लिए बढ़ जाएंगे।
जहां पहुंचकर आपकी यात्रा समाप्त होगी।

पैकेज में शामिल क्या-क्या है?(What’s included in the package?)-

  • होटलों में रात्रि विश्राम की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी- जिसमें डीलक्स पैकेज वालों को 3 स्टार होटल में एसी रूम (AC Room) प्रोवाइड (Provide) करवाए जाएंगे। वहीं सुपिरियर पैकेज वालों को 4 स्टार होटल में एसी रूम प्रोवाइड करवाए जाएंगे।
  • सभी लोकल ट्रांसपोर्टेशन (Local Transportaton) एसी व्हीकल (AC Vehicle) में करवाए जाएंगे।
  • आपको सातों दिन नाश्ता प्रोवाइड करवाया जाएगा।
  • आपको ट्रैवल इंश्योरेंस (Travel Insurance) मिलेगा।
  • हर तरह के टैक्स इस पैकेज में इंक्लूडेड (Include) है।

पैकेज में क्या शामिल नहीं है?(What is not included in the package?)-

  • किसी भी विजिटिंग प्लेस (Visiting place) के एंट्री (entry) और गाइड (Guide) की फीस इस पैकेज में शामिल नहीं है।
  • नाश्ता के अलावा बाकी किसी भी तरह के फूड (food) के लिए आपको खुद हीं पे (pay) करना होगा।
  • रूम सर्विस (Room service) इस पैकेज में इंक्लूडेड नहीं है।
  • अगर आप किसी को टिप (Tip) देना चाहेंगे तो वह आपको खुद हीं अपनी ओर से देना होगा।
  • आपके पर्सनल एक्सपेंस (Personal expense) आपको खुद ही पे करने होंगे।

By Five Colors Of Travel

Five Colors of Travel भारत का एक भरोसेमंद Hindi Travel Blog है जहां आप ऑफबीट डेस्टिनेशन, culture, food, lifestyle और travel tips की authentic जानकारी पढ़ते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *