Best Hindi Travel Blog -Five Colors of Travel

IRCTC ने लॉन्च किया केरल का स्पेशल टूर पैकेज, जानें किराया और सुविधाएं

अगर आप जनवरी में घूमने का प्लान बना रहे हैं और ऐसी जगह जाना चाहते हैं जहाँ हरियाली, पहाड़ और बैकवॉटर एक साथ देखने को मिलें, तो IRCTC आपके लिए शानदार मौका लेकर आया है। आईआरसीटीसी ने “केरललशग्रीनहिल्स”नामसेएकखासटूरपैकेजलॉन्चकियाहै, जो कम समय और बजट में केरल की खूबसूरती दिखाने का वादा करता है। irctc-kerala-tour-package-2026

3 रात – 4 दिन का शानदार केरल टूर

आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज 3 रात और 4 दिन का है। यात्रा की शुरुआत 21 जनवरी 2026 से कोच्चि से होगी। इस दौरान पर्यटकों को केरल के मशहूर और खूबसूरत पर्यटन स्थलों मुन्नार, थेक्कडी, कुमारकोम और अलेप्पी की सैर कराई जाएगी। यह पैकेज खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है, जो कम समय में ज्यादा जगहें घूमना चाहते हैं।

यात्रियों को मिलेंगी ये खास सुविधाएं

IRCTC ने इस पैकेज को पूरी तरह बजट फ्रेंडली और सुविधाजनक बनाया है। यात्रा के दौरान यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए कई सुविधाएं शामिल की गई हैं—

  • घूमने के लिए कैब की सुविधा
  • ठहरने के लिए अच्छे और आरामदायक होटल
  • भोजन की व्यवस्था, ताकि खाने की अलग से चिंता न हो
  • ट्रैवल इंश्योरेंस, जिससे सफर और भी सुरक्षित बन सके

कितना है टूर पैकेज का किराया?

अगर आप इस केरल टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं, तो किराया इस प्रकार है—

  • अकेले यात्रा करने पर: ₹37,185
  • दो लोगों के साथ (प्रति व्यक्ति): ₹19,120
  • तीन लोगों के साथ (प्रति व्यक्ति): ₹14,805

ऐसे करें बुकिंग

इस टूर पैकेज की बुकिंग आप IRCTC Tourism की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से कर सकते हैं।

By Five Colors Of Travel

Five Colors of Travel भारत का एक भरोसेमंद Hindi Travel Blog है जहां आप ऑफबीट डेस्टिनेशन, culture, food, lifestyle और travel tips की authentic जानकारी पढ़ते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *