क्रिसमस और न्यू ईयर New Year का सीज़न आते ही फैशन का माहौल पूरी तरह बदल जाता है। हर तरफ लोग कुछ स्टाइलिश और वेस्टर्न लुक को ज़्यादा पसंद करने लगते हैं। इस बार फैशन सिर्फ आउटफिट्स तक ही नहीं है, बल्कि कोरियन नेल आर्ट ज़बरदस्त ट्रेंड में चल रहे है। अपने क्लीन और एलिगेंट लुक की वजह से यह नेल आर्ट Nail Art हर जगह छाई हुई है, जो क्रिसमस पार्टी लुक को और भी खास बना रही है।
Five colors to travel आज आपको बताएगा Nail Art से जुड़ी कुछ खास टिप्स और ज़रूरी बातें, जो न सिर्फ आपके लुक को अपग्रेड करेंगी बल्कि पार्टी सीज़न में आपके बहुत काम आने वाली हैं।

कोरियन नेल आर्ट में क्या है खास?
कोरियन नेल आर्ट Nail Art की सबसे बड़ी खासियत यह होती है कि इसका लुक सादा होता है, लेकिन देखने में काफ़ी ग्लैमरस लगता है। क्रिसमस पार्टी के लिए रेड, मिल्की व्हाइट, न्यूड पिंक और ट्रांसपेरेंट जेली नेल्स सबसे ज़्यादा पसंद किए जा रहे हैं। इन नेल्स पर छोटे-छोटे स्नोफ्लेक्स, स्टार्स, पर्ल का हल्का सा काम या थोड़ी सा ग्लिटर का काम हो जाए, तो आपके नेल्स एकडी परफेक्ट बन जाता है। और वो भी बिना ज़्यादा भरे या ओवर लगें।
Less is more
अब भारी-भरकम डिज़ाइन और बहुत लंबे नेल एक्सटेंशन का ज़माना नहीं है। बल्कि आजकल तो लोग साफ-सुथरे और एलिगेंट नेल लुक को ज़्यादा पसंद कर रहे हैं। कोरियन नेल आर्ट Nail Art खासकर शॉर्ट और मीडियम लेंथ नेल्स पर बहुत प्यारी और ग्रेसफुल लगती है, और इसी वजह से ये क्रिसमस पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट चॉइस बन गई है।
Celebs और influencer की पसंद
सोशल मीडिया पर इन दिनों के-फैशन और के-ब्यूटी इंफ्लुएंसर्स अपने क्रिसमस या New Year पार्टी लुक के साथ कोरियन नेल आर्ट जमकर दिखा रहे हैं। इंस्टाग्राम और रील्स पर हर तरफ सॉफ्ट कलर्स, मिनिमल डिज़ाइन और क्लीन नेल लुक का क्रेज़ चल रहा है। यही वजह है कि यह ट्रेंड तेज़ी से पॉपुलर हो रहा है, खासतौर पर उन लोगों के बीच जो स्टाइलिश दिखना चाहते हैं लेकिन ज़्यादा सजे-धजे या ओवरड्रेस्ड नहीं लगना चाहते। कोरियन नेल आर्ट Nail Art सिम्पलिसिटी और एलिगेंस का ऐसा बैलेंस है, जो पूरे लुक को और भी खूबसूरत बना देता है।
क्रिसमस पार्टी की स्टाइलिंग टिप

अगर आप भी रेड ड्रेस, वाइट ड्रेस या सॉफ्ट विंटर जैसे पेस्टल कलर की ड्रेस पहन रही है तो कोरियन नेल आर्ट आपके लिए सबसे अच्छा ऑप्शन हो सकता है सिंगल एक्सेंट या हल्का सिमर आपकी पूरे लुक को ट्रेंडी और यूनिक बनाता है।
कुल मिलाकर, इस क्रिसमस पार्टी सीज़न में अगर आप ट्रेंड में रहना चाहती हैं, तो कोरियन नेल आर्ट ज़रूर ट्राय करें जो कि सिंपल भी है, और स्टाइलिश भी है।