Best Hindi Travel Blog -Five Colors of Travel

Top Trendy Coats- विंटर फैशन के लिए कोट्स हैं अब सबसे बढ़िया ऑप्शन

सर्दियों का मौसम आते ही सबसे पहले जो चीज़ अलमारी से बाहर निकलती है, वो है कोट। लेकिन अब कोट (Coats) सिर्फ ठंड से बचाने के लिए नहीं, बल्कि पूरा लुक बनाने के लिए पहना जाता है। इस साल फैशन में ऐसे कोट्स ट्रेंड कर रहे हैं जो वॉर्म होने के साथ-साथ सुपर स्टाइलिश भी हैं।

चाहे ऑफिस जाना हो, दोस्तों के साथ आउटिंग करनी हो या विंटर वेकेशन पे जाना हो, एक राइट कोट आपके पूरे आउटफिट को नेक्स्ट लेवल पर ले जाता है, और इसी ट्रेंड के चलते फाइव कलर्स ऑफ ट्रैवल आज बताएगा विंटर के सुपर ट्रेंडी कोट्स के बारे में।

लॉन्ग वूलन कोट्स हर साल ट्रेंड में रहते हैं, लेकिन इस बार न्यूट्रल शेड्स वाले कोट्स बहुत पसंद किए जा रहे है, जैसे बेज, कैमल, ग्रे और ब्लैक। ये कोट्स जीन्स, ड्रेसेज़ और एथनिक आउटफिट्स सबके साथ आसानी से स्टाइल हो जाते हैं। इसके साथ साथ ऑफिस लुक के लिए भी ये एकदम सेफ और क्लासी ऑप्शन हैं। जो न सिर्फ आपको ठंड से बचाएगा बल्कि आपके लुक में चार चांद लगा देगा।

Top Trendy Coats

पफर कोट्स अब सिर्फ पहाड़ों तक सीमित नहीं रहे। बल्कि क्रॉप्ड पफर, लॉन्गलाइन पफर और ग्लॉसी फिनिश वाले कोट्स स्ट्रीट स्टाइल में छाए हुए हैं। अगर आपको कैजुअल और स्पोर्टी लुक क्रिएट करना पसंद है, तो पफर कोट आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है। इसके साथ ही बाहर चाहे कितनी भी सर्दी हो पफर कोर्ट के चलते आपको सर्दी छू भी नहीं पाएगी।

ओवरसाइज़्ड कोट्स का क्रेज़ हमेशा ही ट्रेंड में रहा है और ये आज भी बना हुआ है। ये कोट पहनने में बहुत कंफर्टेबल होते हैं और लेयर्ड कपड़ों के साथ आसानी से अच्छे लगते हैं। हुडी, स्वेटर या फिर को-ऑर्ड सेट के ऊपर अगर ओवरसाइज़्ड कोट पहन लिया जाए, तो बिना ज्यादा एफर्ट लगाए भी लुक एकदम ट्रेंडी और स्टाइलिश लगने लगता है।

Top Trendy Coats

अगर आप एक सेटल और पॉलिश्ड लुक चाहती हैं, तो बेल्टेड कोट्स ज़रूर ट्राय करें। वेस्ट पर बेल्ट होने से बॉडी शेप हाइलाइट होती है और आपका लुक और भी ज़्यादा स्मार्ट लगने लगता है। विंटर ब्रंचेज़ और सेमी-फॉर्मल आउटिंग्स के लिए ये कोट्स बेस्ट हैं। ये कोर्ट आपको एक प्रोफेशनल स्टाइलिश लुक देते हैं

इस सीज़न सिर्फ ब्लैक और ब्राउन ही नहीं, बल्कि ऑलिव ग्रीन, वाइन, पेस्टल ब्लू और ऑफ-व्हाइट जैसे शेड्स भी काफी ट्रेंड में हैं। बोल्ड कलर कोट पहनकर आप सिंपल आउटफिट को भी इंस्टेंटली स्टाइलिश बना सकती हैं। जो आपकी पर्सनेलिटी को और भी एन्हांस कर देगा।

आज की फैशन चॉइस में लोग चाहते हैं की कुछ ऐसा पहना जाए जिसे फेन कर वह ठंड से भी बच सके और उनका फैशन भी खराब ना हो और क्योंकि ये ट्रेंडी कोट्स लेयरिंग को आसान बनाते हैं और बिना ज्यादा मेहनत के आपको फैशनेबल लुक दे देते हैं। इसलिए यह आजकल सबसे ज्यादा ट्रेंड में है

तो इस विंटर अगर आप अपने आउटफिट्स को अपग्रेड करना चाहती हैं, तो एक ट्रेंडी कोट ज़रूर ऐड करें क्योंकि सही कोट सिर्फ ठंड नहीं रोकता, आपकी पर्सनेलिटी को बनाता है

By Five Colors Of Travel

Five Colors of Travel भारत का एक भरोसेमंद Hindi Travel Blog है जहां आप ऑफबीट डेस्टिनेशन, culture, food, lifestyle और travel tips की authentic जानकारी पढ़ते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *