Best Hindi Travel Blog -Five Colors of Travel

ट्रेंडिंग ब्राइडल नेल: इस सीजन धूम मचा रहे हैं ये ट्रेंडिंग नेल स्टाइल्स, आप भी ज़रूर ट्राय करें!

ट्रेंडिंग ब्राइडल नेल

न्यूड मिनिमल नेल्स

रेड नेल्स

शादी में ब्राइड्स की शान होते हैं रेड नेल्स, और अगर आपको भी रेड नेल्स पसंद हैं, तो आप अपनी शादी में इन्हें ज़रूर लगवा सकती हैं। ये आपको न सिर्फ़ एक परफेक्ट ब्राइडल लुक देते हैं, बल्कि आपके हाथों को ग्लोइंग और ब्राइट भी दिखाते हैं, जिससे आपके हाथ बेहद खूबसूरत नज़र आते हैं। अगर आपका लहंगा डार्क शेड में है, तब भी आप रेड कलर के नेल्स लगवा सकती हैं, क्योंकि रेड एक ऐसा रंग है जो हर ब्राइड के लिए सबसे परफेक्ट माना जाता है

ट्रेंडिंग ब्राइडल नेल

आंबर नेल्स

अगर आप ज़्यादा तामझाम नहीं चाहतीं और अपने नेल्स को एकदम सिंपल एलिगेंस के साथ रखना पसंद करती हैं, जो आपको एक सटल सा लुक दे—तो ऐसे में आंबर नेल्स आपके लिए सबसे परफेक्ट हैं। तीन–चार रंगों का कॉन्ट्रास्ट आपके नेल्स पर कुछ ऐसे खिल उठता है, जैसे कुछ रंगों को मिलाकर कोई अनोखा रंग बना दिया हो। ऊपर से नीचे तक हल्का-सा शेड ट्रांज़िशन इन्हें और भी परफेक्ट बनाता है, क्योंकि इनके रंग इस तरह सेट होते हैं कि आपके हर आउटफिट पर ऐसे फिट हो जाते हैं जैसे ये उसी आउटफिट के लिए बने हों।

ट्रेंडिंग ब्राइडल नेल

3D एंबेलिश्ड नेल्स

3D एंबेलिश्ड नेल्स आजकल काफी ट्रेंड में हैं। इन पर लगाए गए हैवी पर्ल इतने शाइनी और खूबसूरत लगते हैं कि मानो अभी दिल में उतर जाएंगे और आपके पूरे लुक को एकदम चमचमाता बना देंगे। ये थोड़े कॉस्टली होते हैं, लेकिन एक बार करवा लेने पर आपको सच में लगेगा कि पैसा वसूल हो गया। हल्दी, मेहंदी और संगीत जैसे फंक्शन्स में ये नेल्स आपके गहनों के साथ ऐसे मर्ज हो जाते हैं, जैसे आपने नाखूनों पर भी ज्वैलरी पहन ली हो। बस ध्यान रहे—हाथों से कोई काम करते समय सावधानी ज़रूर बरतें, क्योंकि इन पर उभरे हुए पर्ल्स काम करते वक्त निकल सकते हैं।

क्रोम नेल्स

क्रोम नेल्स आज की ब्राइड्स की पहली पसंद बन चुके हैं, और इसकी एक खास वजह है। इनका सिल्वर, रोज़-गोल्ड और सिल्वर मेटल जैसा शाइन हाथों पर ऐसा लगता है मानो किसी ने मोती आकर नाखूनों पर सजा दिए हों। इन्हें देखने पर लगता है मानो नेल्स पर ज्वैलरी पहन ली हो, इसलिए यह हर तस्वीर में तुरंत एक हाई-फैशन इम्पैक्ट डालते हैं। आपका लहंगा चाहे जैसा भी हो, क्रोम नेल्स हर आउटफिट पर एकदम परफेक्ट बैठते हैं। इसके साथ–साथ ये संगीत, शादी, मेहंदी, हल्दी—हर फंक्शन में आसानी से मैच हो जाते हैं। इनकी पॉपुलैरिटी इतनी बढ़ गई है कि ये लो-प्राइस रेड नेल्स को भी पीछे छोड़ते हुए आज की ब्राइड्स की नंबर–वन चॉइस बन गए हैं।

ट्रेंडिंग ब्राइडल नेल

By Five Colors Of Travel

Five Colors of Travel भारत का एक भरोसेमंद Hindi Travel Blog है जहां आप ऑफबीट डेस्टिनेशन, culture, food, lifestyle और travel tips की authentic जानकारी पढ़ते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *