Best Hindi Travel Blog -Five Colors of Travel

फेस्टिव ग्लो चाहिए? तो आज़माएं ये क्रिसमस लुक जो बनाएंगे आपको सबसे अलग!

कोजी क्रिसमस लुक

क्योंकि दिसंबर के समय ठंड थोड़ी ज़्यादा होती है, इसलिए यह आउटफिट आपके लिए एकदम परफेक्ट है। इसमें आप न सिर्फ़ स्टाइलिश लगेंगी, बल्कि ठंड से भी बच जाएँगी। आपको नीचे स्टॉकिंग्स, इनर स्कर्ट, स्वेटर और हैवी स्कार्फ कैरी करना है, जो आपको गर्म भी रखेगा और आपके एक परफेक्ट क्रिसमस आउटफिट में भी फिट बैठेगा। इस लुक में आपको देख कर हर कोई आपसे इम्प्रेस होगा और लोगों की नजरे आपकी ओर खुद वा आ रुकेंगी। साथ ही यह आउटफिट काफ़ी कंफ़र्टेबल भी होता है, जिसे आप आसानी से कैरी कर सकती हैं। पैरों में इसके साथ बूट्स पहनेंगी तो आपका लुक और भी ज्यादा अच्छा लगेगा।

कैजुअल क्रिसमस लुक

अगर आप क्रिसमस को बहुत हैवी तरीके से सेलिब्रेट नहीं करना चाहती हैं, तो यह लुक आपके लिए सबसे परफेक्ट होगा। इसमें आप मिनिमल लेकिन इतने गर्म कपड़े पहन सकती हैं कि ठंड से भी बच जाएँ और आपका लुक भी खराब न हो। जैसे नीचे आपने जीन्स पहनी, ऊपर एक वूलन टॉप और उसके ऊपर लॉन्ग कोट। यह आपको एकदम क्लासी लुक देगा। यह लुक बहुत कंफ़र्टेबल भी होता है, जिसे सर्दियों में महिलाएँ आमतौर पर भी पहन लेती हैं, और इसे पहनकर आपको बिल्कुल भी अनकंफर्टेबल महसूस नहीं होगा। इसके साथ आप कलर कॉन्ट्रास्ट भी ट्राई कर सकती हैं।(ये क्रिसमस स्टाइल्स जो आपको जरूर ट्राई करने चाहिए।)

इंडो वेस्टर्न क्रिसमस लूक

अगर आपको इंडियन आउटफिट्स बहुत पसंद हैं, तो यह इंडो-वेस्टर्न क्रिसमस लुक आपका फेवरेट बन जाएगा। क्योंकि अक्सर लोग क्रिसमस सेलिब्रेट करते समय वेस्टर्न ड्रेसेस ही पहनते हैं, लेकिन अगर आप कोई यूनिक लुक चाहती हैं, तो इंडो-वेस्टर्न क्रिसमस लुक आपके लिए सबसे परफेक्ट है। इसमें आप नीचे स्कर्ट, ऊपर क्रॉप टॉप या टैंक टॉप पहन सकती हैं और उसके साथ ब्लेज़र कैरी करेंगी, तो यह एक परफेक्ट इंडो-वेस्टर्न ड्रेस बन जाएगी। यह न सिर्फ आपको अलग दिखाएगा, बल्कि आपकी पर्सनैलिटी में एक यूनिकनेस भी डाल देगा

By Five Colors Of Travel

Five Colors of Travel भारत का एक भरोसेमंद Hindi Travel Blog है जहां आप ऑफबीट डेस्टिनेशन, culture, food, lifestyle और travel tips की authentic जानकारी पढ़ते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *