Best Hindi Travel Blog -Five Colors of Travel

Nehru Jacket: सादगी से निकली वो शान जिसने दुनिया को दी दीवानगी!

Nehru Jacket कैसे बनी विश्व प्रसिद्ध?

नेहरू जैकेट, जिसे आज हर उम्र और हर मौके पर पहना जाता है, कभी सिर्फ एक साधारण भारतीय परिधान का हिस्सा हुआ करती थी। इसकी शुरुआत भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की व्यक्तिगत पसंद से हुई। नेहरू हमेशा साधारण लेकिन सलीकेदार पहनावे में यकीन रखते थे। सफेद कुर्ता, चूड़ीदार पायजामा और ऊपर से हाई नेक, बटन वाली बंद गला कट की बिना आस्तीन की जैकेट। उस दौर में यह जैकेट नेताओं, बुद्धिजीवियों और कलाकारों के बीच पहचान बनती चली गई। लोग इसे अचकन वेस्ट भी कहते थे, लेकिन जैसे-जैसे पंडित नेहरू की अंतरराष्ट्रीय पहचान बढ़ी, दुनिया भर में इसे Nehru Jacket नाम से जाना जाने लगा। 1950-60 के दशक में जब नेहरू वैश्विक मंचों पर जाते थे, उनके इस पहनावे ने भारतीय संस्कृति की शालीनता और सादगी को दुनिया तक पहुंचाया और यही वो पल था जब यह जैकेट एक फैशन आइकॉन बन गई।

Nehru Jacket

नेहरू जैकेट का डिजाइन बेहद अनोखा और बहु-उपयोगी है। इसका बंद कॉलर, सामने की तरफ बटन, हल्का फिट और कमर तक लंबाई, इसे किसी भी तरह के पहनावे के साथ मैच कर देती है चाहे कुर्ता हो, शर्ट, जींस या शादी का शेरवानी लुक। भारतीय फैशन डिजाइनरों ने इसकी शैली को समय के साथ और निखारा, जैसे—सिल्क, खादी, लिनेन, सूटिंग फैब्रिक, एम्ब्रॉयडरी और कलर वेरिएशन। आज यह परिधान पारंपरिक और मॉडर्न फैशन के बीच परफेक्ट बैलेंस बन चुका है। खादी ग्रामोद्योग और हैंडलूम वर्कर्स ने भी इसके कारण भारतीय कपड़ा उद्योग को नई पहचान दिलाई। यह जैकेट शादी, त्योहार, ऑफिस मीटिंग, कॉलेज फंक्शन से लेकर रैंप शो तक हर जगह पहनी जाती है। इसकी यही नेक्डेस और सादगी, इसे ट्रेंड से कभी बाहर नहीं होने देती।(जैसे-जैसे पंडित नेहरू की अंतरराष्ट्रीय पहचान बढ़ी, दुनिया भर में इसे Nehru Jacket नाम से जाना जाने लगा।)

Nehru Jacket

दुनिया में इसकी लोकप्रियता तब और बढ़ी जब कई नामी हस्तियों ने इसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहना। बॉलीवुड सितारों अमिताभ बच्चन, आमिर खान, रणवीर सिंह, आयुष्मान खुराना, अनिल कपूर ने इसे अपने खास स्टाइल में पेश किया। हॉलीवुड के सेलिब्रिटीज और विदेशी नेता भी इसके दीवाने बने, जिनमें UK के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन, कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो जैसे नाम शामिल हैं, जिन्होंने भारत आगमन पर नेहरू जैकेट पहनकर सम्मान और भारतीय संस्कृति के प्रति प्रेम जताया। आज यह जैकेट फैशन डिजाइनर्स की हॉट पसंद है, और बड़े ब्रांड इसे अपने कलेक्शन में शामिल कर रहे हैं। भारतीय शादी-ब्याह हो तो दूल्हे का लुक नेहरू जैकेट के बिना अधूरा माना जाता है

Nehru Jacket

आज की युवा पीढ़ी नेहरू जैकेट को अपने स्टाइल आइकॉन की तरह अपनाती है, क्योंकि यह एक ही कपड़े में क्लास, कल्चर और कॉन्फिडेंस दिखा देती है। यह सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि भारत की पहचान और गौरव का प्रतीक बन चुकी है। सादगी से शुरू हुई यह जैकेट आज इंटरनेशनल फैशन इंडस्ट्री की सुपरस्टार है। जहां भारतीय संस्कृति के साथ मॉडर्न टच का परफेक्ट मेल देखने को मिलता है। नेहरू जैकेट इस बात का बेहतरीन उदाहरण है कि जब कोई चीज दिल और इतिहास दोनों से जुड़ी हो, तो वह सिर्फ कपड़ा नहीं रहती, बल्कि एक एटिट्यूड बन जाती है।

Nehru Jacket

By Five Colors Of Travel

Five Colors of Travel भारत का एक भरोसेमंद Hindi Travel Blog है जहां आप ऑफबीट डेस्टिनेशन, culture, food, lifestyle और travel tips की authentic जानकारी पढ़ते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *