Fashion Tips: फैशन कोई रॉकेट साइंस नहीं है, बल्कि अपने आप को सलीके से पेश करने का तरीका है। आज के समय में हर इंसान चाहता है कि वह स्टाइलिश और प्रेजेंटेबल दिखे। चाहे कॉलेज जाना हो, ऑफिस, शादी में शामिल होना हो या फिर किसी खास मौके पर पार्टी अच्छा लुक सबको चाहिए। लेकिन फैशन का मतलब सिर्फ महंगे कपड़े पहनने से नहीं होता, बल्कि सही चुनाव और सही कैरी करने की कला ही असली फैशन है। अगर आप सिंपल चीज़ों पर ध्यान दें, तो बिना ज़्यादा खर्च किए भी आप कमाल का इंटरेस्टिंग और क्लासी लुक पा सकते हैं। बस थोड़ा सा होशियारी और थोड़ा सा कॉन्फिडेंस और आप बन सकते हैं फैशन-फॉरवर्ड।

सबसे पहले कपड़ों के फिट की बात करते हैं। चाहे कपड़े कितने भी महंगे हों, अगर फिटिंग सही नहीं है, तो पूरा लुक बर्बाद हो जाता है। बहुत ढीले कपड़े भी ठीक नहीं लगते और ज़्यादा टाइट कपड़े भी खराब वाइब देते हैं। फिट ऐसा हो कि पहनने में आराम भी मिले और देखने में शार्प लुक आए। रंगों का चुनाव भी बहुत अहम है। हर रंग हर किसी पर नहीं चमकता। अपनी स्किन टोन और सिचुएशन के हिसाब से रंग चुनिए। जैसे, ऑफिस में हल्के और सोबर रंग हमेशा इम्प्रेशन जमाते हैं, जबकि पार्टी में थोड़ा शाइन और बोल्ड शेड्स परफेक्ट रहते हैं। साथ ही, कम्बिनेशन बनाते समय तीन से ज्यादा रंगों का मिक्मैच मत कीजिए, नहीं तो लुक ओवर हो सकता है।(थोड़ा सा कॉन्फिडेंस और आप बन सकते हैं फैशन-फॉरवर्ड।)

अब बात एक्सेसरीज़ की, क्योंकि ये आपके पूरे ड्रेसेस को अलग लेवल पर ले जाकर निखार देती हैं। लड़कियों के लिए ईयररिंग्स, नेकपीस, घड़ी, ब्रेसलेट, और बैग। ये सब लुक को पूरा करते हैं, लेकिन ओवरलोडिंग न करें। लड़कों के लिए एक स्टाइलिश घड़ी, क्लासिक बेल्ट, साफ-सुथरे जूते और हल्की-सी परफ्यूम। ये बेसिक चीजें ही स्टाइल बनाती हैं। फुटवियर पर खास ध्यान दें, क्योंकि सबसे पहले लोगों की नज़र वहीं पड़ती है। जूते हमेशा साफ-सुथरे और आउटफिट से मैच करने चाहिए। साथ ही, हेयरस्टाइल और स्किनकेयर भी फैशन का हिस्सा हैं क्योंकि चेहरा और बाल पूरे लुक को डिफाइन करते हैं। थोड़ा-सा ग्रूमिंग बहुत बड़ा फर्क दिखाती है।

आखिर में सबसे जरूरी टिप कॉन्फिडेंस पहनिए! अगर आप अपनी ड्रेसिंग को आत्मविश्वास के साथ कैरी करेंगे, तो सिंपल टी-शर्ट और जींस में भी आप दूसरों से अलग दिखेंगे। ट्रेंड्स को आंख बंद करके फॉलो न करें, बल्कि अपनी पर्सनैलिटी और कम्फर्ट के हिसाब से फैशन अपनाएं। याद रखिए फैशन बदलता रहता है, लेकिन स्टाइल कभी पुराना नहीं होता। अपने अंदाज़ को पहचानिए, खुद को एक्सप्लोर कीजिए और वही पहनिए जिसमें आप खुद को बेहतरीन महसूस करें। यही है असली फैशन का फंडा सिंपल रहकर भी शानदार दिखना!
