राजस्थान की राजधानी जयपुर में आमेर कि किले के अंदर बना शीश महल उन जगहों में से एक है, जिसे देखने के बाद हर कोई कुछ पल के लिए रुक सा जाता है, और जब आप खुद इस महल के अंदर कदम रखते हैं, तब आपको समझ आता है कि इसे आमेर किले का सबसे खास हिस्सा क्यों कहा जाता है। शीश महल सिर्फ एक महल नहीं है, बल्कि यह उस दौर की शाही सोच, कला और बारीक कारीगरी का जीता-जागता एग्जांपल है। यहां हर दीवार, हर छत और हर कोना अपनी अलग कहानी खुद-ब-खुद बयां करता हुआ सा लगता है। तो आज फाइव कलर्स ऑफ ट्रैवल आपको इस आर्टिकल में शीश महल के अनोखे एक्सपीरियंस बताएगी।Sheesh Mahal Amer

Sheesh Mahal Amer-रोशनी में जादू जैसा नज़ारा
जैसे ही आप शीश महल में एंट्री करते हैं, चारों तरफ लगे छोटे-छोटे शीशे आपकी नज़रों को अपनी तरफ खींच लेते हैं। दीवारें हों, छत हो या खंभे हर जगह इतनी बारीक मिरर वर्क किया गया है कि हल्की सी रोशनी भी पूरे महल को चमका देती है। कहा जाता है कि पुराने समय में यहां सिर्फ एक दिया जलाने से पूरा महल जगमगा उठता था। उस पल में खड़े होकर आपको सच में एहसास होता है कि उस समय के राजा-महाराजा कितनी लग्ज़री और प्लानिंग के साथ रहते थे। शीशों में पड़ती रोशनी जब चारों तरफ फैलती है, तो माहौल बिल्कुल किसी जादुई दुनिया जैसा लगने लगता है।


शाही डिजाइन और कूल फील
शीश महल को इस तरह डिजाइन किया गया था कि यह सिर्फ देखने में खूबसूरत न लगे, बल्कि इसके अंदर ठंडक भी बनी रहे। मोटी दीवारें, खास तरह की बनावट और हवा के रास्ते सब कुछ बहुत सोच-समझकर बनाया गया था। यही वजह है कि गर्मियों में भी यह जगह आमेर किले के बाकी हिस्सों के मुकाबले ज्यादा कंफर्टेबल लगती है। जब बाहर की धूप तेज़ होती है, तब भी यहां खड़े होकर एक अलग ही ठंडक और सुकून महसूस होता है, जो उस दौर की शानदार आर्किटेक्चर प्लानिंग को साफ दिखाता है।

कारीगरी में छुपी कहानी
शीश महल की सबसे बड़ी खूबसूरती इसकी डिटेलिंग में है। इतने छोटे-छोटे शीशों को इस तरह जोड़ना कि वो एक परफेक्ट पैटर्न बनाएं, सच में आपको शीश महल एक अलग ही एक्सपीरियंस कराएगा। हर डिजाइन, हर शेप और हर कोना यह बताता है कि उस समय के कारीगर कितने शानदार रहे होंगे। यहां खड़े होकर जब आप छत की तरफ देखते हैं, तो समझ आता है कि क्यों इस महल को आमेर किले की जान कहा जाता है।

क्यों खास है Sheesh Mahal Amer का एक्सपीरियंस
अगर आप आमेर किले में सिर्फ फोटो खींचने नहीं, बल्कि इस जगह को महसूस करने आए हैं, तो शीश महल पर थोड़ा वक्त ज़रूर बिताइए। यहां की खामोशी, चमक और ठंडा माहौल मिलकर आपको कुछ देर के लिए उसी शाही दौर में ले जाता हैं जब यहां राजा महाराजा रहा करते थे,और जब आप इसकी हिस्ट्री, इसकी कारीगरी और इसके पीछे की सोच को समझते हैं। तो आपके मन में इस जगह के बारे में और भी जानने का मन करने लगता है। तो जब भी आप जयपुर ट्रिप प्लान करें और आमेर के किले पर जाएं, तो शीश महल को सिर्फ एक सपाट की तरह ही न देखें। इसे समझिए, महसूस कीजिए और उस दौर की शाही ज़िंदगी की एक झलक अपने साथ लेकर लौटिए क्योंकि असली मज़ा सिर्फ घूमने में नहीं, बल्कि उन कहानियों में है जो इन जहाजों को खास बनाती हैं।









