Best Hindi Travel Blog -Five Colors of Travel

अब श्रीलंका भी भारतीयों को देगा वीजा फ्री एंट्री

अगर आप इंटरनेशनल ट्रिप पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आप अपने विश लिस्ट में श्रीलंका को जरूर शामिल कर ले क्योंकि अब श्रीलंका जाना भी भारतीय पर्यटकों के लिए बहुत ही आसान हो गया है। अगर आपके पास वीजा नहीं है तो आप परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप बिना वीजा के भी श्रीलंका जा सकते हैं।

दरअसल कई बार ऐसा होता है कि, हम इंटरनेशनल ट्रिप पर तो जाना चाहते हैं, लेकिन हमारे पास वीजा नहीं होता और वीजा बनाने के प्रक्रिया में काफी समय लग जाता है। लेकिन अब आपको चिंता करने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है क्योंकि श्री लंका गवर्नमेंट की ओर से भारतीय पर्यटकों के लिए श्रीलंका में वीजा फ्री एंट्री का प्रावधान कर दिया गया है यानी आप बिना वीजा के श्रीलंका घूमने जा सकते हैं।

ऐसे में अगर आप भी अभी इंटरनेशनल ट्रिप की प्लानिंग कर रहे हैं तो श्रीलंका आपके लिए बहुत ही बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। जहां आप बिना वीजा के घूमने जा सकते हैं साथ ही वहां के पर्यटन स्थलों पर भी आपको कोई दिक्कत नहीं आएगी। अगर आपके पास भारतीय पासपोर्ट है तो आप आसानी से श्रीलंका पहुंच सकते हैं क्योंकि श्रीलंका भारत को फ्री टूरिस्ट वीजा दे रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं श्रीलंका ने रूस, चीन, मलेशिया, जापान, थाईलैंड और इंडोनेशिया जैसे देशों के पर्यटकों के लिए भी फ्री वीजा एंट्री को मंजूरी दे दी है।

भारतीय पर्यटकों को फ्री वीजा दे देने के कारण भारत और श्रीलंका के बीच टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा और भारतीय टूरिस्ट बहुत ही आसानी से श्रीलंका के सभी टूरिस्ट प्लेस को एक्सप्लोर कर सकेंगे। श्रीलंका के अलावा भी कई सारे ऐसे देश हैं जिन्होंने भारत के पर्यटकों के लिए वीजा फ्री एंट्री की सुविधा उपलब्ध करवाई है।

By Five Colors Of Travel

Five Colors of Travel भारत का एक भरोसेमंद Hindi Travel Blog है जहां आप ऑफबीट डेस्टिनेशन, culture, food, lifestyle और travel tips की authentic जानकारी पढ़ते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *