Valentine’s Day- वैलेंटाइन डे आने वाला है और अगर आप सोच रहे हो कि इस बार कुछ अलग और क्यूट सा किया जाए, तो भाई ट्विनिंग से बढ़िया कुछ नहीं हैं। आजकल कपल्स का सबसे फेवरेट ट्रेंड है मैचिंग आउटफिट्स पहनना, मतलब आप और आपका पार्टनर एक जैसे या मिलते-जुलते कपड़े पहनें ताकि फोटो में भी और सामने से भी एकदम कपल गोल्स लगो। लेकिन ध्यान रखना, ट्विनिंग का मतलब ये नहीं कि दोनों बिल्कुल सेम-टू-सेम कपड़े पहन लो।
असली ट्विनिंग तो तब होती है जब आप दोनों का कलर, स्टाइल या वाइब मैच हो और अलग होते हुए भी दोनों साथ में एकदम परफेक्ट लगें। चलो अब बताते हैं कि वैलेंटाइन डे पर कौन-कौन सी ट्विनिंग सबसे ज्यादा स्टाइलिश और रोमांटिक लगती है।
Red + Black Twinning- Valentine’s का सबसे फेमस लुक

वैलेंटाइन डे आते ही प्यार के साथ सबसे पहले लाल रंग ही याद आता है, और अगर आप इस दिन कपल गोल्स वाला लुक चाहती हो तो रेड और ब्लैक कॉम्बो सबसे बेस्ट है। आप लाल ड्रेस या लाल टॉप के साथ ब्लैक जींस/स्कर्ट पहन सकती हो और पार्टनर ब्लैक शर्ट या टी-शर्ट में आ जाए तो दोनों का लुक अपने आप मैच लगेगा। अगर फुल रेड पहनना ज्यादा लगे, तो बस छोटे-छोटे चीज़ों में ट्विनिंग कर लो जैसे आपकी रेड लिपस्टिक और पार्टनर की रेड टाई या रेड शूज़।
White Twinning सिंपल, साफ और बहुत प्यारा
अगर आपको बहुत चमकीला नहीं, बल्कि सॉफ्ट और क्लासी लुक चाहिए, तो व्हाइट ट्विनिंग सबसे बेस्ट है। व्हाइट ड्रेस/कुर्ती में आप बहुत प्यारी लगोगी और पार्टनर व्हाइट शर्ट में एकदम स्मार्ट दिखेगा। व्हाइट आउटफिट हर जगह सूट करता है—चाहे कैफे डेट हो, डे आउटिंग हो या छोटा सा फोटोशूट। और अगर आपको लगे कि सिर्फ व्हाइट थोड़ा प्लेन है, तो उसमें रेड/पिंक टच जोड़ लो—जैसे लाल हैंडबैग, पिंक हील्स या हार्ट वाली ज्वेलरी।
Pastel Twinning
अब वैलेंटाइन डे पर सिर्फ लाल रंग ही नहीं, आजकल पेस्टल कलर्स का ट्रेंड भी बहुत चल रहा है—जैसे लाइट पिंक, लैवेंडर, पीच, बेबी ब्लू। आप पेस्टल पिंक ड्रेस पहन लो और पार्टनर पेस्टल शर्ट या टी-शर्ट में आ जाए, तो लुक एकदम मॉडर्न और क्यूट लगेगा। पेस्टल ट्विनिंग का मतलब होता है कि दोनों के कपड़ों का शेड हल्का और सॉफ्ट हो, जिससे पूरा लुक रोमांटिक और क्लासी दिखे।
Denim Twinning- Casual date के लिए बेस्ट

अगर आपका प्लान मूवी डेट, लॉन्ग ड्राइव या स्ट्रीट फूड वाला है, तो भारी-भरकम तैयार होने की जरूरत नहीं—बस डेनिम ट्विनिंग कर लो, ये सबसे आसान और सबसे कूल लगती है। आप डेनिम जैकेट के साथ व्हाइट टॉप और जींस पहन लो, क्योंकि ये कॉम्बो हमेशा हिट रहता है, और आपका पार्टनर डेनिम शर्ट या डेनिम जैकेट पहन ले तो दोनों का लुक अपने आप मैच हो जाएगा। डेनिम में सबसे अच्छी बात ये है कि ये स्टाइलिश भी लगता है और आरामदायक भी, मतलब घूमने-फिरने में भी मज़ा और फोटो में भी एकदम कपल गोल्स वाला लुक!
Ethnic Twinning
अगर आपका प्लान मूवी डेट, लॉन्ग ड्राइव या स्ट्रीट फूड वाला है, तो भारी-भरकम तैयार होने की जरूरत नहीं—बस डेनिम ट्विनिंग कर लो, ये सबसे आसान और सबसे कूल लगती है। आप डेनिम जैकेट के साथ व्हाइट टॉप और जींस पहन लो, क्योंकि ये कॉम्बो हमेशा हिट रहता है, और आपका पार्टनर डेनिम शर्ट या डेनिम जैकेट पहन ले तो दोनों का लुक अपने आप मैच हो जाएगा। डेनिम में सबसे अच्छी बात ये है कि ये स्टाइलिश भी लगता है और आरामदायक भी, मतलब घूमने-फिरने में भी मज़ा और फोटो में भी एकदम कपल गोल्स वाला लुक
सिर्फ shoes या accessories से भी कर सकते हैं Twinning
अगर आप दोनों को फुल कपड़ों में ट्विनिंग नहीं करनी है, तो टेंशन मत लो, क्योंकि ट्विनिंग के लिए ये जरूरी नहीं कि आउटफिट ही मैच हो। आप चाहो तो बस छोटी-छोटी चीज़ों में मैच कर लो जैसे सेम कलर के स्नीकर्स, मैचिंग वॉच, एक जैसे ब्रेसलेट या फिर सेम सनग्लासेस इतना करने से भी लोग बोलेंगे “अरे ये तो परफेक्ट कपल लग रहे हैं!” और हाँ, ट्विनिंग तभी सबसे क्यूट लगती है जब वो नेचुरल लगे, जबरदस्ती वाली नहीं, इसलिए बिल्कुल सेम कपड़े पहनना जरूरी नहीं है। बस कलर या वाइब मैच कर लो, साथ ही कम्फर्ट का भी ध्यान रखना क्योंकि स्टाइल के चक्कर में अनकंफर्टेबल होना सही नहीं, और अगर फोटो खींचनी हो तो सनसेट टाइम सबसे बेस्ट रहता है और सबसे जरूरी बात, स्माइल और कॉन्फिडेंस रखोगे तो हर लुक परफेक्ट लगेगा।