Best Hindi Travel Blog -Five Colors of Travel

On Cloud 6 Shoes: आराम, स्टाइल और चलने-भागने के लिए बेस्ट

अगर आप ऐसे जूते ढूंढ रहे हैं जो ट्रैवल में भी काम आएं, और रोज़ पहनने में भी आराम दें और हल्की-फुल्की दौड़ में भी साथ निभाएं, तो On Cloud 6 इन दिनों काफी ट्रेंड में है। आजकल लोग ऐसा फुटवियर चाहते हैं जो सिर्फ दिखने में अच्छा न हो, बल्कि जिससे पूरे दिन पहनने के बाद भी पैर दर्द न करे। और यही वजह है कि On Cloud 6 Shoes को लेकर लोगों में काफी क्रेज बढ़ गया है। इसमें हल्का वजन, सॉफ्ट कुशनिंग और अच्छी ग्रिप जैसी चीजें मिलती हैं, जिससे ये जूता ऑफिस, शहर की वॉक, एयरपोर्ट ट्रैवल और वीकेंड जॉगिंग हर जगह फिट बैठता है। तो आईए जानते है की क्या खाश है इन जूतों में।

On Cloud 6 Shoes क्या है और क्यों इतना पॉपुलर हो रहा है?

On Cloud 6, On ब्रांड की Cloud सीरीज़ का नया वर्जन है, जिसे इस तरह बनाया गया है कि आपको चलते समय सॉफ्ट लैंडिंग मिले और आगे कदम रखते समय फुर्तीला पुश महसूस हो। ये जूता खासकर उन लोगों के लिए बढ़िया है जो दिनभर एक्टिव रहते हैं कभी ऑफिस, कभी बाहर का काम, कभी ट्रैवल। Cloud 6 की खास बात ये है कि ये दिखने में एकदम स्टाइलिश लगता है, लेकिन पहनने में उतना ही आरामदायक भी है। यही कारण है कि आजकल कई लोग इसे ‘ एक जूता, हर जगह’ वाला ऑप्शन मानते हैं।

On Cloud 6 Shoes: आराम, स्टाइल और चलने-भागने के लिए बेस्ट

Cloud 6 की सबसे बड़ी खासियत: कुशनिंग और हल्कापन

Cloud 6 में On का अपडेटेड CloudTec कुशनिंग सिस्टम दिया गया है, जो चलने पर पैर को अच्छा सपोर्ट देता है और झटका कम महसूस होने देता है। इसके साथ इसमें Helion™ सुपरफोम का इस्तेमाल हुआ है, जिससे कुशनिंग ज्यादा बेहतर हो जाती है और कदम हल्का लगता है। यानी अगर आप लंबे समय तक चलते हैं या ट्रैवल में ज्यादा वॉक करते हैं, तो ये जूते पैर को थकने नहीं देते। ऊपर से इसका वजन भी ज्यादा नहीं होता, इसलिए पहनकर भारीपन नहीं लगता।

ट्रैवल और डेली यूज़ के लिए Cloud 6 क्यों बेस्ट है?

अगर आप ट्रैवल करते हैं तो आपको पता होगा कि सफर में जूते सबसे ज्यादा मायने रखते हैं। एयरपोर्ट पर लंबी वॉक, स्टेशन पर भागदौड़, नए शहर में घूमना इन सबमें पैर जल्दी थक जाते हैं। Cloud 6 का फायदा ये है कि ये लाइफस्टाइल और परफॉर्मेंस का हाइब्रिड है। मतलब आप इसे कैजुअल आउटफिट के साथ भी पहन सकते हैं और जरूरत पड़े तो हल्की दौड़ या जिम सेशन में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके मेश अपर की वजह से जूता हवादार रहता है, जिससे गर्मी में भी पैर ज्यादा पसीना नहीं करते।

Cloud 6 में फिट और कम्फर्ट कैसा मिलता है?

Cloud 6 में हील फिट को पहले से बेहतर किया गया है, जिससे जूता पैर को अच्छे से पकड़ता है और चलते समय स्लिप नहीं होता। कई लोग ये भी कहते हैं कि ये जूता पहनते ही जल्दी पैर के शेप में सेट हो जाता है, यानी बहुत ज्यादा ‘ब्रेक-इन टाइम’ नहीं लगता। जो लोग सख्त स्पोर्ट्स शूज़ पहनकर परेशान हो जाते हैं, उनके लिए ये एक बड़ा प्लस पॉइंट है। हालांकि अगर आपका पैर बहुत चौड़ा है, तो आपको ये थोड़ा टाइट लग सकता है, क्योंकि इसमें अभी वाइड-फिट का ऑप्शन ज्यादा देखने को नहीं मिलता

By Five Colors Of Travel

Five Colors of Travel भारत का एक भरोसेमंद Hindi Travel Blog है जहां आप ऑफबीट डेस्टिनेशन, culture, food, lifestyle और travel tips की authentic जानकारी पढ़ते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *