अक्सर हमारे बड़े-बुज़ुर्ग कहते हैं कि ठंड हमेशा पैरों से लगती है। इसी वजह से सर्दियां शुरू होते ही चाहें स्वेटर पहना जाए या नहीं, लेकिन हम सॉक्स पहनना हल्की सर्दियों से ही शुरू कर देते हैं। आज के समय में सॉक्स सिर्फ़ पैरों को गर्म रखने के लिए ही नहीं पहने जाते, बल्कि अब तो ये ज़रूरत से ज़्यादा स्टाइल में पहने जाते हैं। इसलिए मार्केट में आज तरह–तरह के ट्रेंडी सॉक्स मिल जाते हैं, जो आपको स्टाइल और कंफर्ट दोनों देते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए फाइव कलर्स ऑफ ट्रैवल आपके लिए लाया है पांच ऐसे सॉक्स, जो आपके पास ज़रूर होने चाहिए।

वूलन सॉक्स
वूलन सॉक्स आपके पास ज़रूर होने चाहिए, क्योंकि जैसे ही सर्दियां शुरू होती हैं, हमारे पैर फटना शुरू हो जाते हैं और पैरों में ठंड भी लगने लगती है। अगर आप वूलन सॉक्स पहनते हैं, तो ये आपको सर्दी से भी बचाते हैं, और पैरों को फटने से भी। इससे आपके पैर न सिर्फ़ गर्म रहेंगे बल्कि बिल्कुल सॉफ्ट और ब्यूटीफुल भी दिखेंगे।( लेकिन हम सॉक्स पहनना हल्की सर्दियों से ही शुरू कर देते हैं)

फ्लीस लाइन सॉक्स
अगर आप भी ठंड के समय रजाई में घुसने के बाद बाहर निकलने में कतराते हैं, तो ये सॉक्स आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं। क्योंकि ये रजाई के बाहर भी आपको वही रजाई वाली गर्माहट देते हैं। ये अंदर से बहुत सॉफ्ट होते हैं, जिससे पैर हमेशा गर्म रहते हैं। आप इन्हें पहनकर घर के सारे काम आराम से कर सकती हैं और आपको ठंड भी नहीं लगेगी। बेसिकली, ये सॉक्स घर के काम करने के लिए सबसे आरामदायक हैं।

नी-हाई सॉक्स
ये सॉक्स लड़कियों के सबसे फेवरेट माने जाते हैं। पता है क्यों? क्योंकि सर्दियों में भी लड़कियां शॉर्ट्स पहनने की शौकीन होती हैं और ये सॉक्स उन्हीं के साथ पहने जाते हैं। ये न सिर्फ़ आपको एक एलिगेंट लुक देते हैं, बल्कि ठंड से भी बचाते हैं। ये आमतौर पर नी के ऊपर तक पहने जाते हैं, जिससे आपका पूरा लेग एरिया कवर रहता है। जिससे आपको ठंड नहीं लगती।

थर्मल सॉक्स
इन सॉक्स का इस्तेमाल आमतौर पर तब होता है जब ठंड हड्डियों तक महसूस होने लगे। तभी ये सॉक्स आपको सबसे ज़्यादा राहत देते हैं। ये अंदर से बहुत मोटे और गर्म होते हैं, जिससे आपके शरीर की गर्मी बाहर नहीं निकलती और आप ठंड से बचे रहते हैं। ट्रैवलिंग करने वालों के लिए तो ये सॉक्स सबसे परफेक्ट माने जाते हैं।

प्रिंटेड सॉक्स
इन सॉक्स को आप बेसिकली कैज़ुअल सॉक्स कह सकते हैं। ये डेली वियर के लिए बिल्कुल सही होते हैं, खासकर तब जब ना बहुत ज्यादा ठंड हो और ना ज्यादा गर्मी। इन्हें आप घर में और बाहर दोनों जगह पहन सकती हैं। और क्योंकि ये दिखने में बहुत सुंदर होते है, तो ये आपको एक ब्यूटीफुल सा लुक भी देते हैं।
