5 ट्रेंडी सैंडल: एक परफ़ेक्ट लुक के लिए सिर्फ़ कपड़े और मेकअप ही काफ़ी नहीं होता बल्कि एक और चीज़ है जो इसमें बहुत ज़रूरी रोल निभाती है और वो है फ़ुटवियर। सही फ़ुटवियर न सिर्फ़ आपके आउटफ़िट के लिए ज़रूरी होते है बल्कि आपके कम्फर्ट के लिए भी बहुत जरूरी होती है। सोचिए, अगर आप सूट के साथ स्कूल वाले जूते पहन लें तो ये कितना फ़नी लगेगा! इसी तरह फ़ुटवियर ही हमारे पूरे लुक को कम्प्लीट करने का काम करती है और अगर आपकी फ़ुटवियर आपके आउट्फिट से मैच नहीं होती तो आपके अपने लुक्स को परफेक्ट बनाने के लिए किए गए सारे एफर्ट्स बेकार चले जाते हैं| तो अगर आप भी ये जानना चाहते हैं कि किस आउटफ़िट के साथ कौन सी फ़ुटवियर जानी चाहिए, तो फाइव कलर्स ऑफ ट्रैवल आपके लिए लेकर आया है 5 ऐसी फ़ुटवियर स्टाइल्स, जो हर आउटफ़िट के साथ एकदम परफ़ेक्ट लगती हैं।

ब्लॉक हील्स
ब्लॉक हील्स हर लड़की की पहली पसंद होती है पता है क्यों? क्योंकि ये सिर्फ दिखने मे ही सुंदर नहीं होती बल्कि कम्फर्ट में भी नम्बर वन होती है। इसके साथ ही आपको इसे पहनने के बाद एक क्लासी लुक मिलता है। और इन हील्स की सबसे खास बात ये है कि ये जींस, सूट, साड़ी हर आउटफ़िट के साथ इजीली मैच हो जाती हैं।(ब्लॉक हील्स हर लड़की की पहली पसंद होती है पता है क्यों?)

फ्लैट सैंडल
अगर आपके लिए कम्फर्ट सबसे पहले आता है, तो फ़्लैट सैंडल आपके लिए बिल्कुल बेस्ट ऑप्शन हैं। ऑफिस जाना हो, कॉलेज जाना हो या फिर मार्केट जाना हो फ्लैट सैंडल हर जगह परफ़ेक्ट लगती हैं। इन सैंडल की सबसे खास बात पता है क्या है? यह आपकी सिंपल आउटफ़िट को भी एकदम नीट एंड क्लीन लुक देती हैं। जिससे न सिर्फ़ आपका लुक, बल्कि आपकी पर्सनैलिटी भी निखरकर सामने आती है।

वेज हील्स
वेज़ हील्स उन लड़कियों के लिए एकदम परफ़ेक्ट होती हैं जो हील्स पहनना तो चाहती हैं, लेकिन गिरने से डरती हैं। उनके लिए यह हील्स बेस्ट ऑप्शन हैं, क्योंकि ये न सिर्फ़ आपको अच्छी हाइट देती हैं, बल्कि चलने में भी बहुत आसान रहती हैं। फ़ेस्टिव आउटफ़िट और फ्लेयर सूट्स के साथ तो ये लाजवाब लगती हैं।

स्टाइलिश जूती / मौजरी
स्टाइलिश जूतियां इसके बारे में आपने हमेशा ही सुना होगा, और सच कहूं तो यह लड़कियों की सबसे पहली पसंद होती हैं। ये अक्सर एथनिक आउटफिट के साथ पहनी जाती हैं चाहे साड़ी हो, लहंगा हो, अनारकली या पटियाला सूट हो, ये जूतियां न सिर्फ़ लुक में नंबर वन होती हैं बल्कि कॉम्फ़ट में भी बेस्ट हैं। इनकी बनावट और रंग-बिरंगा कम्बिनेशन आपके पूरे लुक को तुरंत उठाकर शानदार बना देता है, जिससे हर कोई आपके लुक को देखकर कॉपी करने का सोचने लगे।

स्ट्रैपी सैंडल
आप भी हमेशा कन्फ़्यूज़ रहती हैं कि पार्टी में या नाइट डिनर डेट पर कौन से सैंडल पहनूँ। ऐसे में स्टेपिंग सैंडल आपके लिए एक परफ़ेक्ट चॉइस बन जाती हैं, जिसे आप हर डिनर डेट पर आराम से पहन सकती हैं। यह आपके पैरों को सुंदर शेप देती हैं और आपके आउटफिट को और भी क्लासी बना देती हैं। वेस्टर्न आउटफिट के साथ तो यह और भी शानदार लगती हैं, जिससे लोग आपकी स्टाइल से अपनी नजरें हटा ही नहीं पाएंगे।
