यूं तो लड़कियों को सर्दियां बहुत पसंद होती हैं, पर साड़ियों के मामले में सर्दियां कुछ और ही कहती हैं। साड़ी पहनने में सबसे बड़ी दिक्कत होती है ब्लाउज़। सिकुएनस साड़ी हो या कट सलीव्स ब्लाउज़ ठंड से बचने के लिए इन्हे अक्सर हैवी ज्वेलरी, शॉल से कवर करना पड़ता है या कभी-कभी तो ऊपर जैकेट तक पहननी पड़ जाती है, जिससे पूरा लुक ही खराब हो जाता है। ऐसे में फुल स्लीव ब्लाउज़ आपके सबसे काम की चीज़ है। इसी परेशानी को देखते हुए five colors of travel लेकर आया है ऐसे पाँच फुल स्लीव ब्लाउज़ डिज़ाइन, जिन्हें पहनकर न तो आपको कुछ और ओढ़ने की ज़रूरत पड़ेगी और न ही जैकेट पहनने के जरूरत|

1.वेलवेट फुल स्लीव ब्लाउज़
वेलवेट सर्दियों का सबसे भरोसेमंद फैब्रिक है। इसकी मोटाई इतनी परफेक्ट होती है कि ठंड से बचाव भी हो जाता है और आपका लुक भी एकदम रिच दिखता है। वेलवेट फुल स्लीव ब्लाउज़ किसी भी पार्टीवियर, बनारसी या सिल्क साड़ी के साथ पहनते ही इसका पूरा लुक शाही और ग्लैमरस बन जाता है।(ऐसे पाँच फुल स्लीव ब्लाउज़ डिज़ाइन, जिन्हें पहनकर न तो आपको कुछ और ओढ़ने की ज़रूरत पड़ेगी)

2. नेट स्लीव एम्ब्रॉयडरी ब्लाउज़
अगर आपको हल्का और स्टाइलिश लुक चाहिए, तो नेट स्लीव्स सबसे खूबसूरत चॉइस है। यह डिज़ाइन न तो भारी लगता है और न ही ठंड में आउटफिट को बिगाड़ता है। साड़ी में एक अदा, एक ग्रेस होता है जिसे और एक सेटिसफाय लुक अपने आप आ जाता है।

3. सिक्विन वर्क फुल स्लीव ब्लाउज़
सिक्विन फुल स्लीव ब्लाउज़ सर्दियों की शादी का स्टार पीस है। क्योंकि इसकी पूरी बाँहों पर की गई शाइनिंग सिक्विन वर्क आपकी साड़ी को तुरंत पार्टी-रेडी बना देता है। इसमें आपको न शॉल ओढ़नी पड़ती है और न जैकेट खुद ही इतना ग्लैम होता है कि पूरा लुक चमक उठता है और भीड़ में भी आपकी एक शानदार पर्सनलटी निकल के आती है।

4. बनारसी फुल स्लीव ब्लाउज़
बनारसी फैब्रिक की बात ही अलग होती है क्योंकि यहां ट्रेडिशन और एलीगेंस दोनों एक साथ मिल जाते है। बनारसी फुल स्लीव ब्लाउज़ पहनते ही साड़ी में एकदम ब्राइडल-रॉयल टच आ जाता है। ठंड भी आसानी से झेल जाती है और लुक भी वैल्यूएबल, क्लासिक और टाइमलेस लगता है।

5. हाई नेक फुल स्लीव ब्लाउज़
हाई नेक फुल स्लीव ब्लाउज़ उन लड़कियों के लिए परफेक्ट है जो सर्दियों में भी अपना साड़ी लुक स्टाइलिश रखना चाहती हैं। इसका डिजाइन आपको गर्दन से लेकर हाथों तक पूरा कवर देता है, जिससे ठंड का डर खत्म और लुक में एक मॉडर्न-क्वीन सा फील आ जाता है। साथ ही इसपे जैकेट पहनने की जरूरत ही नहीं पड़ती।
