Best Hindi Travel Blog -Five Colors of Travel

पेपरोनी पिज्जा डे! ऐसा भी कुछ होता है? जानिए क्यों मनाते हैं.. #Pizza

भला पिज्जा किसको पसंद नहीं है? तो क्या जानते हैं इस ख़ास दिन के बारे में! नहीं? तो आइए हम बताते हैं आपको! राष्ट्रीय पेपरोनी पिज्जा दिवस National Pepperoni Pizza Day हर साल 20 सितंबर को अमेरिका में मनाया जाता है। और यह दिन दुनिया के सबसे लोकप्रिय पिज्जा (Pizza) टॉपिंग पेपरोनी को समर्पित है। वैसे इस लजीज पिज्जा की जड़ें इटली से जुड़ी हैं, लेकिन पेपरोनी पिज़्ज़ा की पहचान अमेरिकी संस्कृति में बरकरार है

पिज्जा

माना जाता है कि 20वीं शताब्दी की शुरुआत में इतालवी प्रवासियों ने अमेरिका में पेपरोनी का प्रयोग शुरू किया था और यह पिज़्ज़ा का सबसे पसंदीदा स्वाद बन गया। यह दिन न केवल स्वाद का उत्सव है बल्कि मिलकर खाने और साझा करने की खुशी का प्रतीक भी है। इसे मनाना पिज़्ज़ा प्रेमियों को एक साथ जोड़ता है और भोजन की विविधता को सम्मान देता है।

By Five Colors Of Travel

Five Colors of Travel भारत का एक भरोसेमंद Hindi Travel Blog है जहां आप ऑफबीट डेस्टिनेशन, culture, food, lifestyle और travel tips की authentic जानकारी पढ़ते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *