Best Hindi Travel Blog -Five Colors of Travel

Makar Sankranti Fashion Tips: मकर संक्रांति की पूजा में अपनाएं सादगीभरा और स्टाइलिश अंदाज

मकर संक्रांति भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक है, जिसे पूरे देश में श्रद्धा, उत्साह और परंपराओं के साथ मनाया जाता है। यह पर्व फसल कटाई और सूर्य के मकर राशि में प्रवेश का प्रतीक माना जाता है। इस दिन लोग पूजा-पाठ करते हैं, दान-पुण्य करते हैं और नए वस्त्र धारण करने की परंपरा निभाते हैं। ऐसे में मकर संक्रांति की पूजा के लिए सही और सादगीभरे कपड़ों का चयन करना बेहद जरूरी हो जाता है। Makar Sankranti Fashion Tips

अगर आप इस मकर संक्रांति पर सादा लेकिन स्टाइलिश लुक अपनाना चाहते हैं, तो फाइव कलर्स ऑफ ट्रेवल का यह लेख आपके लिए काफी उपयोगी है। यहां हम महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए ऐसे आउटफिट आइडियाज बता रहे हैं, जो पारंपरिक होने के साथ-साथ आरामदायक और फैशनेबल भी हैं।

 महिलाओं के लिए मकर संक्रांति आउटफिट आइडियाज

पीले रंग की साड़ी से पाएं शुभ और पारंपरिक लुक

मकर संक्रांति के दिन पीले रंग की साड़ी पहनना बेहद शुभ माना जाता है। यह रंग समृद्धि, सकारात्मकता और खुशहाली का प्रतीक है। पीली साड़ी के साथ हल्का हेयरस्टाइल बनाएं और मेकअप को मिनिमल रखें। भारी ज्वेलरी से बचें और छोटे झुमके या पतली चूड़ियां पहनें, ताकि आपका लुक सादगीभरा और आकर्षक लगे।

Makar Sankranti Fashion Tips

फ्लोरल सूट में दिखेगा सिंपल और एलिगेंट अंदाज

अगर आप साड़ी की जगह कुछ सिंपल पहनना चाहती हैं, तो फ्लोरल प्रिंट वाला सूट एक बेहतरीन विकल्प है। यह पूजा के दौरान आरामदायक भी रहता है। अगर आपके पास पीले रंग का सूट नहीं है, तो आप लाल या हरे रंग का सूट भी पहन सकती हैं। इस लुक के साथ बालों को खुला रखें या हल्की चोटी बनाएं।

Makar Sankranti Fashion Tips

 महिलाओं के लिए फैशन टिप्स

मकर संक्रांति की पूजा के दौरान ज्यादा मेकअप करने से बचें। भारी ज्वेलरी आपके लुक को बिगाड़ सकती है, इसलिए हल्के आभूषण ही पहनें। पैरों में हील्स की बजाय मोजरी, जूती या फ्लैट चप्पल पहनना ज्यादा आरामदायक रहेगा।

पुरुषों के लिए मकर संक्रांति आउटफिट आइडियाज

कुर्ता-धोती में दिखेगा पारंपरिक अंदाज

मकर संक्रांति के अवसर पर पुरुषों के लिए पीले रंग का कुर्ता सबसे उपयुक्त माना जाता है। अगर आप इसे धोती के साथ पहनते हैं, तो आपका लुक और भी पारंपरिक नजर आता है। साथ ही पूजा के दौरान बैठने में भी कोई परेशानी नहीं होती

Makar Sankranti Fashion Tips

सिल्क कुर्ता देगा रॉयल लुक

अगर आप कॉटन कुर्ता नहीं पहनना चाहते, तो पीले रंग का सिल्क कुर्ता एक शानदार विकल्प है। सिल्क फैब्रिक अपने आप में रॉयल फील देता है। इसके साथ चूड़ीदार पायजामा पहनने से आपका लुक और भी आकर्षक दिखाई देगा।

पुरुषों के लिए जरूरी फैशन टिप्स

पूजा के समय बेल्ट पहनने से बचें। पैरों में जूतों की जगह कोल्हापुरी या साधारण चप्पल पहनना बेहतर रहता है। ध्यान रखें कि आपका आउटफिट ज्यादा टाइट न हो, ताकि पूजा के दौरान असहजता महसूस न हो।

By Five Colors Of Travel

Five Colors of Travel भारत का एक भरोसेमंद Hindi Travel Blog है जहां आप ऑफबीट डेस्टिनेशन, culture, food, lifestyle और travel tips की authentic जानकारी पढ़ते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *