दिवाली शॉपिंग:- दिवाली का त्यौहार आते ही दिल्ली की गलियां रोशनी, रंगों और खरीदारी के उत्साह से जगमगा उठती हैं। अगर आप इस दिवाली पर कुछ खास खरीदारी का प्लान बना रहे हैं, तो दिल्ली की ये पांच जगहें आपके लिए परफेक्ट हैं।

1. चांदनी चौक – पुरानी दिल्ली का दिल कहे जाने वाला यह बाजार पारंपरिक कपड़ों, गहनों, मिठाइयों और दीयों के लिए मशहूर है। यहां की रौनक दिवाली से पहले देखने लायक होती है।(दिवाली शॉपिंग के लिए दिल्ली की ये पांच जगहें आपके लिए परफेक्ट हैं।)

2. सरोजिनी नगर मार्केट – सस्ती और स्टाइलिश चीज़ों के लिए यह बाजार युवाओं की पहली पसंद है। दिवाली पर यहां डेकोरेशन आइटम्स और फैशन एसेसरीज़ की भरमार होती है।

3. लाजपत नगर मार्केट – अगर आप एथनिक वेयर और होम डेकोर की तलाश में हैं, तो लाजपत नगर आपके लिए बेस्ट है। यहां दिवाली की शॉपिंग के लिए भारी भीड़ रहती है।

4. दिल्ली हाट, आईएनए – यह जगह भारतीय हस्तशिल्प, मिट्टी के दीयों, और पारंपरिक सजावटी सामानों का खज़ाना है। साथ ही यहां का फूड कॉर्नर त्यौहार की थकान मिटा देता है।

5. सेलेक्ट सिटी वॉक, साकेत – आधुनिक दिवाली शॉपिंग के लिए यह मॉल शानदार विकल्प है। यहां ब्रांडेड स्टोर्स, लाइटिंग डेकोर और दिवाली फेस्टिव सेल्स आकर्षण का केंद्र बनते हैं।

इन जगहों पर जाकर आपको न सिर्फ बेहतरीन खरीदारी का मज़ा मिलेगा, बल्कि दिल्ली की त्यौहारों वाली रौनक का असली अनुभव भी होगा।