क्या आपको पता है कि आज के समय में कोट लुक सिर्फ ब्लैक फॉर्मल शर्ट या फॉर्मल ड्रेसेज़ तक ही नहीं रह गया है। बल्कि अब तो ब्लैक कोट या ब्लेज़र को साड़ी के साथ पहनने का ट्रेंड आ चुका है। आज की महिलाएँ इसे बड़े ही स्मार्ट तरीके से कैरी कर रही हैं। साड़ी-कोट!
साड़ी के ऊपर ब्लेज़र या कोट पहनना न सिर्फ एक यूनिक स्टाइल और नया लुक क्रिएट करने में मदद करता है, बल्कि यह लुक उन्हें ज़्यादा कॉन्फिडेंट भी दिखाता है। इसके साथ ही यह स्टाइल उनकी खूबसूरती में चार चाँद लगा देता है, और इसी ट्रेंड को देखते हुए फाइव कलर्स ऑफ ट्रैवल आपके लिए लेकर आया है कुछ ऐसी ही खास टिप्स, जिन्हें आपको ज़रूर पढ़ना चाहिए।
सही साड़ी को चुनें!
साड़ी के साथ कोट का लुक क्रिएट करने में सबसे इंपार्टेंट रोके अगर किसी का होता है, तो वह होती है साड़ी। आगर आप साड़ी विथ कोट लुक को क्रिएट करना चाहती है तो सही साड़ी का चुनाव करना बहुत जरुरी होता हैं। इसी वजह से जब महिलाएँ कोट लुक में साड़ी के ऊपर कोट या ब्लेज़र पहनती हैं, तो वे ज़्यादातर सिंपल कॉटन, खादी या सॉफ्ट सिल्क साड़ी पहनना पसंद करती हैं। बहुत ज़्यादा चमक-दमक या हैवी वर्क वाली साड़ियाँ कोट लुक के लिए सही नहीं मानी जातीं। कोट लुक के लिए हल्के रंग जैसे व्हाइट, क्रीम, ग्रे, लाइट ब्लू या ऑफ-व्हाइट बॉर्डर वाली साड़ी सबसे ज़्यादा परफेक्ट रहती हैं। ये रंग न सिर्फ आपके लुक को सादगी और ग्रेस देते हैं, बल्कि कोट के माहौल के साथ भी एकदम सही मैच करते हैं।
ड्रेपिंग को साफ और सलीकेदार बनाना

इस लुक को क्रिएट करने के लिए हमें थोड़ी ज़्यादा मेहनत करनी होती है। आम साड़ी पहनने की कंपैरिजन में कोट लुक वाली साड़ी में स्टाइलिंग पर ज़्यादा ध्यान देना होता है। आमतौर पर जब हम स्टाइलिश साड़ी पहनते हैं, जिसमें कोट नहीं होता, तो हम ड्रेपिंग को जैसे चाहें वैसा रख सकते हैं या फिर फ्री पल्लू भी छोड़ सकते हैं। लेकिन अगर आप कोट लुक क्रिएट कर रही हैं, तो इस बात का खास ध्यान रखना होता है कि आपकी ड्रेपिंग एकदम सही, सीधी और साफ-सुथरी हो। अगर ड्रेपिंग थोड़ी-सी भी बिगड़ी हुई हुई तो पूरा लुक खराब हो सकता है। इसके साथ ही स्ट्रेट फॉल के साथ पिन-अप किया हुआ पल्लू ज़्यादा प्रोफेशनल लगता है और आपको एक डिसेंट और कॉन्फिडेंट से भरपूर प्रोफेशनल लुक देता है।
ब्लाउज़ और एक्सेसरीज़ जिसके बिना फीका है आपका लुक
सूट हो, साड़ी हो, फैशन ड्रेस हो या फिर किसी किसी ड्रेस को नए स्टाइल से पहना हो, ये साब बिना एक्सेसरीज़ के हमेशा फीका ही नज़र आता है। अक्सर यही माना जाता है कि किसी भी ड्रेस को स्टाइल करने का सही तरीका तब पूरा होता है, जब उसके साथ सही एक्सेसरीज़ ली जाएँ। एक्सेसरीज़ के बिना कोई भी आउटफिट अधूरा सा लगता है। इसी तरह अगर आप साड़ी पहन रही हैं, तो उसमें ब्लाउज़ का रोल भी बहुत इंपॉर्टेंट होता है।
कोट वाली साड़ी में हमेशा फुल स्लीव या हाफ स्लीव का सादा ब्लाउज बेहतर रहता है। जूलरी की बात करें, तो आपको बहुत मिनिमल जूलरी ही रखनी चाहिए जैसे सिर्फ छोटी बिंदी, सिंपल घड़ी या हल्के-फुल्के कैज़ुअल ईयररिंग्स। इतनी एक्सेसरीज़ ही इस स्टाइल को क्रिएट करने के लिए काफी होती हैं। अगर आप बहुत ज़्यादा एक्सेसरीज़ पहन लेंगी, तो वह आपके लुक को हैवी और भरा-भरा बना सकती हैं, जिससे आपकी पूरी मेहनत पर पानी फिर सकता है
मेकअप और हेयरस्टाइल निभाती है इंपोर्टेंट रोल

गुड लुक के लिए हमेशा मिनिमम मेकअप सबसे बेस्ट ऑप्शन माना जाता है। जैसे न्यूड लिपस्टिक, हल्का काजल और नैचुरल बेस ही इस लुक को क्रिएट करने के लिए काफी होता है। अगर आप बहुत ज़्यादा हेवी मेकअप करेंगी, तो उससे आपके लुक की शाइन खत्म हो जाएगी और सिर्फ चेहरा ही चमकता हुआ नज़र आएगा। क्योंकि यह लुक बहुत सॉफ्ट होता है, इसलिए इसमें मेकअप को हमेशा सॉफ्ट और नैचुरल ही रखा जाता है। इसके साथ ही हेयरस्टाइल में भी बहुत ज़्यादा एक्सपेरिमेंट करने की ज़रूरत नहीं पड़ती। स्लीक बन या सिंपल पोनीटेल आपको एक स्मार्ट और डिसिप्लिन्ड लुक देती है।
साड़ी-कोट लुक में सिर्फ एक स्टाइल नहीं, बल्कि इंडिपेंडेंट, फेमिनिन, सेल्फ कॉन्फिडेंट और प्रोफेशनल एटीट्यूड की पहचान है। अगर साड़ी को सही रंग, सही फैब्रिक और सही स्टाइल में कैरी किया जाए, तो कोट लुक में भी साड़ी बेहद अट्रैक्टिव नज़र आती है।