सोलह शृंगार के बारे में तो आपने ज़रूर सुना होगा। भारत के कल्चर में सोलह शृंगार को जितनी अहमियत दी जाती है, उतनी शायद ही किसी और देश में दी जाती हो। हिंदू धर्म में जब शादी होती है, तो दुल्हन को पूरे सोलह शृंगार के साथ सजाया जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये 16 शृंगार आखिर होते कौन-कौन से हैं?

अक्सर लड़कियाँ इस बात को लेकर कन्फ्यूज़ हो जाती हैं कि सोलह शृंगार में कौन-सी चीज़ें शामिल होती हैं और कौन-सी नहीं। इसी कन्फ्यूज़न को दूर करने के लिए फाइव कलर्स ऑफ ट्रैवल आपके लिए लेकर आया है ब्राइडल के 16 सिंगार के बारे में, जिसे पढ़ने के बाद आपको साफ समझ आ जाएगा कि दुल्हन के सोलह शृंगार आखिर होते कौन से हैं। तो आइए, जानते हैं ब्राइडल सोलह शृंगार के बारे में!
1. सिंदूर
जब लड़की की शादी होती है, तब उसकी मांग में रेड या ऑरेंज कलर का सिंदूर लगाया जाता है। इसके बाद वह शादीशुदा कहलाती है। हिन्दू धर्म में सिंदूर पति की लंबी उम्र और सुहाग की पहचान माना जाता है।
2. बिंदी
माथे पर एक प्यारी-सी बिंदी लग जाए तो खूबसूरती में जैसे चार चाँद लग जाते हैं। यह चेहरे को एक अलग ही चमक देता है जो लोगों की नजरों को माथे की ओर खींचती है।
3. बालों की सजावट
सजे-संवरे बाल पूरे लुक की जान होते हैं। चाहे चोटी हो, जूड़ा हो या खुले बाल। बालों की अच्छी स्टाइलिंग से लुक और निखर जाता है।
4. काजल

आँखों में लगाया गया काजल आँखों को बड़ा, गहरा और आकर्षक बनाता है। काजल बिना मेकअप के भी चेहरे में जान डाल देता है। और इसे इन सोलह सिंगर में खास भी माना गया है।
5. आईलाइनर
आईलाइनर आँखों की शेप को उभारता है। हल्का हो या विंग स्टाइल इसे लगाने के बाद नजरों में एक अलग ही कॉन्फिडेंस आ जाता है।
6. नथ
नाक में पहनी जाने वाली नथ दुल्हन के लुक को रॉयल टच देती है। यह चेहरे की खूबसूरती को खास बना देती है। यहां तक कि भारत के कई स्टेट में इसे सोलह सिंगारो में सबसे खास माना गया है। जैसे उत्तराखंड में नथ के बिना शादी नहीं हो सकती क्योंकि उत्तराखंड में नथ को सुहागन महिलाओं की पहचान माना जाता है।
7. कुंडल (झुमके)

कानों के झुमके चेहरे के साथ-साथ गर्दन की सुंदरता भी बढ़ाते हैं। भारी या हल्के हर स्टाइल का अपना चार्म होता है। अगर हम यह कहे कि झुमकों या फिर कुंडलों के बिना एक ब्राइडल का लुक या फिर किसी सुहागन महिला का लुक अधूरा है तो हम कुछ गलत नहीं कहेंगे।
8. हार
गले में पहना जाने वाला हार पूरे आउटफिट को कंप्लीट करता है। बिना हार के लुक अधूरा-सा लगता है। इसी लिए तो लगभग भारत के हर स्टेट के अपने हार होते है चाहे फिर राजस्थान का कुंदन हार हो या गुजरात का चोकर इनके बिना तो ब्राइडल का लुक अधूरा ही रहता हैं।
9. मेहंदी
हाथों और पैरों में रची मेहंदी खुशियों और शुद्धता का प्रतीक है। और इसे तो सीधा दुल्हे के प्यार से जोड़ा जाता है कहा जाता है कि जितनी गहरी मेहंदी, उतना गहरा प्यार और तभी तो सदियों से इसे सोलह सिंगार की जान माना जाता है।
10. चूड़ियाँ

हाथों में खनकती चूड़ियाँ ही तो महिलायों की खूबसूरती को दिखाती है और यही तो खुशीयो की पहचान मानी जाती हैं। दुल्हन के हाथ चूड़ियों के बिना अधूरे से लगते हैं,और शादियों तो हरी चूड़ियां दुल्हन को चढ़ाई भी जाती है क्योंकि जिस तरह सिंदूर शादीशुदा महिलाओं की पहचान होता हैं ठीक उसी तरह चूड़ियां भी महिलाओं के शादीशुदा होने की निशानी होती हैं।
11. कंगन
कंगन चूड़ियों से थोड़े भारी होते हैं और हाथों को रिच और ग्रेसफुल लुक देते हैं। कंगन को अक्सर रिश्ता जोड़ने का प्रतीक माना जाता है। आपने देखा ही होगा कि जब भी कोई रिश्ता पक्का होता है तब दुल्हन को रिश्ता पका होने की निशानी के रूप में कंगन पहनाए जाते हैं।
12. अंगूठी
उंगली में सजी अंगूठी हाथों की सुंदरता बढ़ाती है और सादगी के साथ एलिगेंस दिखाती है। इसके साथ अंगूठी ही तो हाथों का सबसे खास गहना मानी जाती है। जिसे पहने के बाद आपके हाथ खाली नहीं लगते।
13. कमरबंद
कमर पर पहना जाने वाला कमरबंद साड़ी या लहंगे को परफेक्ट शेप देता है और ट्रेडिशनल लुक में चार्म जोड़ता है। कुछ महिलाएं तो कमरबंद को बतौर चाभी के झल्लो के रूप में भी इस्तेमाल करती हैं।
14. पायल

पैरों में पहनी जाने वाली पायल की हल्की-सी छनक चलते समय बहुत मधुर लगती है और पायल ही तो महिलाओं की खूबसूरती को उभारती है। इसी के साथ पायल को नारी की सुंदरता का प्रतीक माना गया है। जिसके बारे में जाने कितने ही लेखकों ने कितनी ही बाते लिखी हैं।
15. बिछिया
पैरों की उंगलियों में पहनी जाने वाली बिछिया शादीशुदा होने की पहचान होती है और इसे ही तो पारंपरिक श्रृंगार का जरूरी हिस्सा माना गया है। यहां तक ही ये भी माना जाता है कि महिलाएं इन बिछियों को अपनी शादी पे पहनती है उसके बाद जब तक वह सुहागन रहती है तब तक वह कभी भी इन्हें पूरी तरह से नहीं उतारती।
16. इत्र (परफ्यूम)
हल्की-सी खुशबू पूरे श्रृंगार को पूरा करती है। अच्छी सुगंध से पर्सनालिटी और भी आकर्षक लगती है और यही तो नई ब्राइड्स की पहचान होती हैं।

Five Colors of Travel भारत का एक भरोसेमंद Hindi Travel Blog है जहां आप ऑफबीट डेस्टिनेशन, culture, food, lifestyle और travel tips की authentic जानकारी पढ़ते हैं