एक गरम चाय की प्याली हो और उसको पिलाने वाली हो। बारिश और चाय
बारिश का मौसम और हाथ में हो एक गर्म चाय की प्याली, यही तो है भारतीय मानसून का असली मज़ा। जैसे ही, बारिश की रिमझिम बूंदे बरसती हैं तो हमारे दिल में चाय और पकोड़े खाने की ख्वाहिश जाग जाती है।
जरा सोचिए यही चाय अगर किसी खूबसूरत कैफे में मिल जाए तो शाम बन जाए। जहां चाय और स्नेक्स के साथ हो संगीत और शांति।

आज हम जानेंगे इंडिया के कुछ बेहतरीन मानसून कैफे जहां बारिश का मज़ा चाय के साथ दोगुना हो जाता है।
चाय सुट्टा बार। Chai Sutta bar
2016 में शुरू हुआ चाय सुट्टा बार आज भारत के अनेक राज्यों में अपनी चाय की चुस्की से लोगों के दिल जीत रहा है। भारत में 370 से ज्यादा शहरों में इसके 600 से ज्यादा आउटलेट हैं। जिससे आप इसकी लोकप्रियता का अंदाज़ा लगा सकते हैं।

क्या है खास?
कुल्हड़ की चाय
किफायती दाम
चाय के साथ हैं कॉफ़ी और स्नैक्स भी
चाय स्टोरी। Chai story
दिल्ली की मशहूर इलाकों जैसे कनॉट प्लेस और मुनिरका में चाय स्टोरी के आउटलेट काफ़ी पॉपुलर हैं। शानदार इंटीरियर्स और सुंदर माहौल के ये कैफ़े आपको अपनी तरफ ज़रूर खींच लेंगे।

क्या है खास?
सुंदर सज्जा (Aesthetic decor)
संगीत और वातावरण
द टी रूम। The tea room blossom kochhar
बेकरी की खुशबू और रेन व्यू के मस्त कोंबो के साथ चाय का मजा लेना चाहते हैं तो दे टी रुम आपके लिए एक परफेक्ट कैफे है।

क्या है खास?
क्लासिक रेन व्यू
चाय और बेकरी
चाय की ढेर सारी वैरायटी
चाय किंग्स। Chai kings
चेन्नई में सबसे तेजी से बढ़ते हुए चाय कैफे के नाम पर, एक नाम जो सबसे पहले आता है तो वह है चाय किंग्स। चेन्नई में चाय किंग्स के कई सारे आउटलेट्स हैं तो जब भी इनकी चाय पीने का दिल करे, आसपास के क्षेत्र में बहुत जल्द मिल जाती है।

क्या है खास?
चाय की भरपूर वैरमाहौल
फास्ट सर्विस
साफ-सुथरा माहौल
कैफे 1947। Cafe 1947
कैफे 1947 मनाली का एक बेहद लोकप्रिय और प्रसिद्ध कैफे है। बारिश में पीनी हो गरमा गरम चाय या हॉट चॉकलेट यहां ऐसी हर चीज का आनंद मिल जाता है। मनाली फेस कैफे का रिवर व्यू एक बेहतरीन अनुभव देता है। जहां आपको चाय ही नहीं और भी बहुत कुछ मिल जाएगा। यहाँ मिलेगा, मनाली का एक सुंदर दृश्य और सुकून।

क्या है खास?
नदी के किनारे सुंदर व्यू
गर्म पेय के ढेर सारे विकल्प
संगीतमयी माहौल
बात भारत की हो या किसी और देश की, बारिश के मौसम की हो या किसी और मौसम की, जो बात चाय में है वह शायद किसी और में नहीं। कुछ लोग कहते हैं कि चाय में एक नशा है, शायद इसीलिए पीने वाले इस गर्मियों में भी पी लेते हैं।
सर्दी हो, गर्मी हो या मॉनसून! चाय का मज़ा हमेशा लेना चाहिए।

Five Colors of Travel भारत का एक भरोसेमंद Hindi Travel Blog है जहां आप ऑफबीट डेस्टिनेशन, culture, food, lifestyle और travel tips की authentic जानकारी पढ़ते हैं