अगर आप ट्रैवल के शौकीन हैं और लगातार ट्रैवल करते रहते हैं तो अक्सर आपने महसूस किया होगा कि सुकून से ट्रैवलिंग करने के लिए प्लानिंग बहुत जरूरी होती है। लेकिन ट्रैवल ट्रिप की प्लानिंग कैसे की जाए इसके बारे में बहुत कम हीं बातें की जाती है। दूर से देखने पर तो ऐसा लगता है कि सीधा बैग उठाया और घूमने निकल गए, लेकिन जब असल में हम ट्रैवलिंग के लिए निकलते हैं तब समझ में आता है कि ट्रैवलिंग बैग उठाकर घूमने निकल जाने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि ट्रैवलिंग के लिए कई तरह की प्लानिंग करनी होती है। इतना हीं नहीं अगर आप ट्रैवल जर्नलिज्म कर रहे हैं (चाहे वह ट्रैवल ब्लॉग के माध्यम से हो या फिर ट्रैवल व्लॉग के माध्यम से) उस स्थिति में आपके लिए ट्रिप की प्लानिंग और भी ज्यादा जरूरी हो जाती है। अगर आप ट्रैवल के क्षेत्र में नौसिखिए हैं और आपको ट्रैवलिंग का ज्यादा एक्सपीरियंस नहीं है तो एक ट्रैवलर बनने की राह आपके लिए बहुत हीं ज्यादा कठिन होगी। ऐसे में आपको जरूरत होगी किसी ऐसे गाइड की जो आपको आपके हर ट्रैवल ट्रिप की प्लानिंग करने में आपकी मदद करें।
फाइव कलर्स ऑफ ट्रैवल (Five Colors of Travel) के संयोजक डॉ. प्रदीप कुमार ने देश भर की अपनी यात्राओं के अनुभवों पर आधारित फाइव कलर्स आफ ट्रैवल के नाम से ही अपनी एक किताब प्रकाशित की है जो ट्रैवल के फील्ड में काम कर रहे हैं या फिर एक नॉर्मल ट्रैवलर भी हैं उनके लिए काफी फायदेमंद रहेगी।
जिंदगी के अलग–अलग रंगों को समझने के लिए और महसूस करने के लिए यात्राएं जरूरी हैं। यात्राओं से एक मुसाफि’र को अहसास होता है कि धरती पर कुदरती हुस्न भरपूर मात्रा में मौजूद है, बहुत सी जगह अपने लज़ीज़ खाने के लिए पहचानी जाती है, कुछ अपनी गर्वीली लोक संस्कृति के लिए, कुछ अपनी ऐतिहासिक तहज़ीब के लिए और कुछ नायाब और खूबसूरत नज़ारों के लिए, इस फोटो ट्रैवलॉग में देश भर की ऐसी ही दस खूबसूरत जगहों के बारें में तस्वीरों के माध्यम से बेहतरीन जानकारी दी गई है जिसे पढ़कर आप जैसलमेर, उदयपुर, जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क, अमृतसर, माउंट आबू, चांदनी चौक, मेहरानगढ़ फोर्ट, ताजमहल, तीर्थन घाटी और धनौल्टी टिहरी जैसी शानदार जगहों की प्लैनिंग कर सकते हैं।
USP OF FIVE COLORS OF TRAVEL BOOK
- यह किताब सालों के ट्रैवलिंग एक्सपीरियंस का एक समायोजन है तथा इस किताब के माध्यम से आपको बहुत सी ऐसी जानकारियां मिलेंगी जो आपके ट्रिप के लिए फायदेमंद साबित होगी।
- यह किताब एक बेहतरीन ट्रिप प्लान करने में आपकी सहायता करेगी।
- इस किताब के जरिए आपको कई ऐतिहासिक जगहों और संस्कृतियों के बारे में खूबसूरत फोटोज के जरिये जानने का मौका मिलेगा, जिससे आप जब उस जगह पर घूमने जाएंगे तो आपको पहले से ही उस जगह के बारे में काफी कुछ पता होगा। आप कह सकते हैं कि ट्रैवल से पहले किए जाने वाले रिसर्च के लिए यह किताब बिल्कुल परफेक्ट है।
- इस किताब को पढ़कर आप ट्रैवल ट्रिप पर होने वाली गलतियों से अवगत होंगे और अपने ट्रिप के समय वैसी गलतियों से बचेंगे।
- इस किताब को पढ़कर आपको आपके ट्रिप के लिए ऐसे टिप्स जानने को मिलेंगे जो पूरे ट्रिप के दौरान आपके लिए मददगार साबित होंगे।
- कहते हैं ट्रैवलिंग बहुत हीं खर्चीला काम होता है। ऐसे में एक ट्रैवलर बनने के राह में सबसे बड़ी परेशानी बजट की होती है। यह किताब आपको बजट में ट्रैवलिंग करना सिखाएगी और बताएगी कि आप कम से कम बजट में किस तरह से अपने ट्रैवल ट्रिप को प्लान कर सकते हैं।
- इस किताब में उल्लेखित हर जगह के व्यक्तिगत अनुभवों को भी साँझा किया गया है। जिसके कारण आप इस किताब से काफी अच्छे तरीके से कनेक्ट कर पाएंगे और इस किताब के माध्यम से आपको जो भी जानकारी मिलेगी वह ऑथेंटिक होगी।

कैसे खरीदें यह किताब (How to buy this book)
फाइव कलर्स ऑफ ट्रेवल की यह किताब ट्रेवलर्स के लिए उस अनमोल खजाने की तरह है जो न सिर्फ आपको अपने ट्रैवलिंग ट्रिप को प्लान करना सिखाएगी, बल्कि आपको नए-नए जगह पर जाने के लिए प्रोत्साहित भी करेगी। इस किताब के जरिए आप कई तरह की संस्कृतियों के बारे में जान पाएंगे। ऐसे में यह किताब खरीदना आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। इस किताब को खरीदने के लिए आप अमेजॉन ऐप पर जा सकते हैं या फिर नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी आप इस किताब को खरीद सकते हैं