आम पब्लिक के लिए खुला एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन

श्रीनगर में स्थित इंदिरा गाँधी मैमोरियल ट्यूलिप गार्डन को विगत रविवार [19, मार्च] को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है |
हर साल ट्यूलिप देखने लाखों देशी-विदेशी पर्यटक आते हैं यहां
दरअसल, हर साल ट्यूलिप गार्डन में इस मौके पर ट्यूलिप फूलों की सुंदरता देखने को बेताब लाखों देशी-विदेशी पर्यटक यहां आते हैं।
डल लेक और श्रीनगर की ज़बरवान हिल्स के बीच स्थित एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन में इस बार पर्यटक लगभग 15 लाख से ज़्यादा ट्यूलिप्स की प्रजातियां का दीदार कर सकेंगे | ट्यूलिप्स की सुंदरता से भरे इस गार्डन को सिराज बाग़ के नाम से भी जाना जाता था।
यहाँ ट्यूलिप्स के अलावा अन्य वसंत फूलों की बाग़बानी भी की जाती है जैसे :- डैफ़ोडिल्स, मस्कारी, साईक्लेमेन और ह्याचींथ |

यहाँ खास ध्यान देने वाली बात यह है कि बेशक ये ट्यूलिप सिर्फ 4-5 दिन के लिए खिलते है लेकिन इस बाग़ में काम करने वाले स्टाफ को यह ध्यान रखना पड़ता है की ट्यूलिप के बल्ब की क्वालिटी हर साल अच्छी हो जिसके लिए वह साल भर कड़ी मेहनत करते हैं |

2007 में इस गार्डन को इस उद्देश्य के साथ शुरू किया गया था कि इस से कश्मीर वैली में फूलों की खेती और पर्यटन को बढ़ावा मिले | इस गार्डन को ढलान वाले क्षेत्र में सीढ़ीदार तरीके से बनाया गया है | यह इंदिरा गाँधी ट्यूलिप गार्डन 30 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ है |

Timing: सुबह नौ बजे से शाम सात बजे
ट्यूलिप गार्डन पर्यटकों के लिए हर दिन सुबह नौ बजे से शाम सात बजे खुला रहेगा। श्रीनगर नगर निगम और फ्लोरीकल्चर विभाग को उम्मीद है कि इस साल लाखों की संख्या में पर्यटक इन्हें देखने पहुंचेंगे और पिछले सभी रिकॉर्ड टूटेंगे।

Best Time to Visit : मार्च से लेकर अप्रैल तक
जानकारी के लिए बता दें कि ये ट्यूलिप गार्डन हर साल मार्च से लेकर अप्रैल तक आम पब्लिक के लिए खोला जाता है, मौसम और पर्यटकों की संख्या के हिसाब से कई बार इसमें बदलाव भी कर दिया जाता है।