Best Hindi Travel Blog -Five Colors of Travel

पर्यटक अब कर सकते हैं सिमलीपाल नेशनल पार्क की सैर

Anubhav KumarFive Colors of Travel

सिमलीपाल नेशनल पार्क जो देश के सबसे बड़े नेशनल पार्क्स में से एक है, इसे अब पर्यटकों के लिए दोबारा से खोल दिया गया है। इस नेशनल पार्क को 16 जून से मानसून के कारण बंद कर दिया गया था। पूरे मानसून इसे बंद ही रखा गया क्योंकि मानसून के दिनों में नेशनल पार्क के अंदर कीचड़ हो जाता है जिस कारण सभी नेशनल पार्क्स मानसून में बंद कर दिए जाते हैं। Simlipal national park

ओडिशा के मयूरभंज जिले में स्थित सिमलीपाल नेशनल पार्क 2,750 वर्ग किलोमीटर में फैला है। बता दें कि पर्यटकों के लिए यहां पर आने का बेस्ट टाइम नवंबर से मई तक है, क्योंकि मानसून के पांच महीने तो यह नेशनल पार्क बंद रहता है। सिमलीपाल नेशनल पार्क में बहुत सारे जानवरों को बड़े ही अच्छे तरीके से संरक्षित किया हुआ है। यहां पर खूबसूरत हरियाली के साथ-साथ झर-झर करते झरने भी है।

कैसे पहुंचे सिमलीपाल नेशनल पार्क

अगर आप हवाई जहाज से आना कहते हैं तो सिमलीपाल नेशनल पार्क के सबसे पास भुवनेश्वर हवाई अड्डा है जोकि यहां से लगभग 195 किलोमीटर है। और यदि आप रेल से यहां आना चाहते हैं तो सिमलीपाल नेशनल पार्क से बालासोर रेलवे स्टेशन सबसे नजदीक है जोकि सिमलीपाल नेशनल पार्क से करीब 105 किलोमीटर है।

सिमलीपाल नेशनल पार्क के दोबारा खुलने से यहां के लोगों के लिए रोजगार के साधन खुल गए और साथ ही साथ इससे पर्यटकों में भी वृद्धि होगी जिससे राज्य का राजस्व बढ़ेगा। जिसे सरकार द्वारा राज्य की उन्नति में लगाया जाएगा।

By Five Colors Of Travel

Five Colors of Travel भारत का एक भरोसेमंद Hindi Travel Blog है जहां आप ऑफबीट डेस्टिनेशन, culture, food, lifestyle और travel tips की authentic जानकारी पढ़ते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *