Best Hindi Travel Blog -Five Colors of Travel

नवंबर माह में केरल कर रहा है अपने पहले इंटरनेशनल इंडी म्यूजिक फेस्टिवल का आगाज

Anubhav Kumar

केरल राज्य सिर्फ केरल का ही नहीं बल्कि पूरे भारत के पहले इंटनेशनल इंडी म्यूजिक फेस्टिवल की मेजबानी कर रहा है। यह शानदार फेस्टिवल 9 नवंबर से 13 नवंबर 2022 तक अपनी धूम मचाएगा। इंडी म्यूजिक का मतलब होता है स्वतंत्र म्यूजिक (independent music).

इस फेस्टिवल में देश-विदेश से कुल 21 म्यूजिक बैंड अपनी प्रस्तुति देंगे। इसमें में सात अंतरराष्ट्रीय बैंड और गायक शामिल होंगे – यूके से विल जॉन्स और सामी चोफी, मलेशिया से लिया मेटा, पापुआ न्यू गिनी से अंसलोम, सिंगापुर से रुद्र और इटली से रॉक फ्लावर्स अपनी शानदार परफॉर्मेंस देंगे। भारत देश से 14 बैंड और गायक इसमें हिस्सा लेंगे। मुंबई के शेरिस, आरक्लिफ, व्हेन चाई मेट टोस्ट, हरीश शिवरामकृष्णन की आगम, स्क्रीन 6, सीतारा कृष्णकुमार की प्रोजेक्ट मालाबारिकस, ओरली, जॉब कुरियन, कैओस, लेजी जे, चंदना राजेश, थमारसेरी चुरम, इनर सैंक्टम और देवन एकंबरम इनमे शामिल है।

इस इंडी इंटरनेशनल म्यूजिक फेस्टिवल से भारत देश में संगीत के लिए लोगों की रूचि और बढ़ेगी क्योंकि हमारे पास कई इंडी संगीतकार हैं जो इस क्षेत्र में अपना बड़ा नाम बना रहे हैं। ऐसा लग रहा है जैसे संगीत के दीवानो को यह इंडी म्यूजिक फेस्टिवल अपनी और जरूर आकर्षित करेगा।

जैसा की यह इंडी म्यूजिक फेस्टिवल भारत में पहली बार पांच दिनों के लिए हो रहा है तो संगीत के दीवाने और पर्यटक दूर-दूर से इस म्यूजिक के माहौल को जीने आएँगे जिससे की केरल का पर्यटन भी बढ़ेगा।

By Five Colors Of Travel

Five Colors of Travel भारत का एक भरोसेमंद Hindi Travel Blog है जहां आप ऑफबीट डेस्टिनेशन, culture, food, lifestyle और travel tips की authentic जानकारी पढ़ते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *