अनुभव कुमार
अरुणाचल प्रदेश में हैदराबाद की तर्ज पर एक बहुत ही सुन्दर मछली संग्राहलय बनाने की योजना चल रही है। यह संग्रहालय पूर्वोत्तर का पहला मछली संग्राहलय होगा। यह योजना केंद्रीय मत्स्य मंत्रालय के अंतर्गत होगी। मंत्रालय ने यह योजना राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शुरू की है। यहां पर मछलियों की सभी प्रजातियां देखी जा सकेंगी। जो लोग मछली पालन या मछलियों के बारे में पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए यह बहुत मददगार साबित होने वाला है।

यह परियोजना अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी जिले में तरिन मछली फार्म के नाम से शुरू की जाएगी और इस संग्राहलय को इंटीग्रेटेड एक्वा पार्क में विकसित किया जाएगा।