Best Hindi Travel Blog -Five Colors of Travel

IRCTC Offer: दक्षिण भारत की यात्रा अब बहुत ही कम दाम में,जानिए डिटेल

-अनुभव कुमार-

अगर आपका अगस्त या सितंबर के महीने में घूमने का प्लान है, तो IRCTC आपके लिए एक शानदार पैकेज लेके आया है। इसमें आपको 7 दिन 6 रात दक्षिण भारत घूमने का मौका मिलेगा।
इस पैकेज के तहत राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से फ्लाइट में आना जाना होगा। साथ ही रहने(होटल में),खाने-पीने (ब्रेकफास्ट और डिनर),घूमने की,कैब की, टूर गाइड की सुविधाएं बहुत कम दाम में उपलब्ध कराई जाएगी।


दक्षिण भारत अपने मंदिरो की खूबसूरती और आकर्षण के लिए बहुत फेमस है। इस स्पेशल पैकेज में आपको तिरूपति, चेन्नई, तिरुवंतपुरम, कन्याकुमारी, रामेश्वरम, मदुरई शहरों की सैर कराई जाएगी। यह आॅफर 19 अगस्त 2022 से लेकर 16 सितंबर 2022 तक उपलब्ध है। इस पैकेज की शुरुआत 45260 रूपए से है।

इस टूर का नाम South India Divine tour package है।
अधिक जानकारी के लिए आप IRCTC की ऑफिसियल वेबसाइट पर जा सकते हैं।

By Five Colors Of Travel

Five Colors of Travel भारत का एक भरोसेमंद Hindi Travel Blog है जहां आप ऑफबीट डेस्टिनेशन, culture, food, lifestyle और travel tips की authentic जानकारी पढ़ते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *