Best Hindi Travel Blog -Five Colors of Travel

Champakali Jewellery है राजस्थानी स्टाइल का एवरग्रीन फैशन

राजस्थान के गहनों की बात हो और चंपाकली जूलरी Champakali Jewellery का ज़िक्र न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। अपने यूनिक डिज़ाइन और रॉयल फील की वजह से ये जूलरी सदियों से लोगों की पसंद बनी हुई है। पहले जहां चंपाकली सिर्फ राजघरानों और शाही महिलाओं की पहचान मानी जाती थी, वहीं आज के दौर में इसने फैशन की दुनिया में ज़ोरदार वापसी की है जिससे ये न्यू जनरेशन के बीच भी तेजी से ट्रेंड कर रही है। रेट्रो स्टाइल्स के इस कमबैक में चंपाकली जूलरी एक बार फिर फ़ैशन की दुनियां में अट्रेक्शन का सेंटर बन चुकी है।

Five Colors of Travel के इस ब्लॉग में आप जानेंगे कि आखिर चंपाकली जूलरी होती क्या है और वो कौन-से रेट्रो स्टाइल्स हैं जो आज ट्रेंडिंग नंबर 1 पर हैं।

चंपाकली जूलरी का डिज़ाइन चंपा के फूल से लिया गया है, इसलिए इसकी शेप बिल्कुल फूल की पंखुड़ियों जैसी लगती है। इसकी लेयर्ड बनावट और बारीक कारीगरी इसे दूसरी जूलरी से अलग और खास बनाती है। पहले के समय में चंपाकली जूलरी ज़्यादातर सोने में ही बनाई जाती थी और इसे शाही महिलाएँ ही पहनती थीं, लेकिन अब टाइम बदल गया है, और आज ये ज्वेलरी कुंदन, पोल्की और मीनाकारी जैसे अलग-अलग डिज़ाइन्स में भी आसानी से मिल जाती है। इतना ही नहीं, अब तो इसका लाइट वर्ज़न भी आने लगा है, जिसे आप खास मौकों के साथ-साथ हल्के फंक्शन्स और फेस्टिव लुक में भी आराम से पहन सकती हैं।

Champakali Jewellery

राजस्थानी ब्राइडल लुक की बात हो और चंपाकली ज्वेलरी का ज़िक्र न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। जैसे ही दुल्हन चंपाकली हार, मांगटीका या इयररिंग्स पहनती है, उसका पूरा लुक अपने-आप रॉयल और ग्रेसफुल बन जाता है। खासतौर पर ट्रेडिशनल पोशाक, हेवी लहंगा या सिल्क साड़ी के साथ चंपाकली जूलरी दुल्हन की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देती है।

इसकी बारीक कारीगरी और फूलों से इंस्पायर्ड डिज़ाइन ब्राइडल लुक में एक अलग ही शाही लुक देता है, और यही वजह है कि आज के समय में भी, जब ब्राइडल फैशन में कई नए ट्रेंड्स आ चुके हैं, तब भी चंपाकली जूलरी अपनी जगह बनाए हुए है। कई ब्राइड्स इसे अपनी वेडिंग ज्वेलरी लिस्ट में खास तौर पर शामिल कर रही हैं, ताकि उनके खास दिन पर उनका लुक ट्रेडिशनल होने के साथ-साथ रॉयल और यादगार भी बन सके।

अब चंपाकली जूलरी सिर्फ ट्रेडिशनल आउटफिट्स तक ही नहीं रह गई है। आज की लड़कियाँ इसे प्लेन साड़ी, अनारकली, बल्कि इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ भी बड़े आराम से स्टाइल कर रही हैं। लाइट वेट चंपाकली नेकलेस या फिर स्टेटमेंट इयररिंग्स पहनते ही सिंपल सा आउटफिट भी तुरंत एलिगेंट और ग्रेसफुल लगने लगता है। यही वजह है कि ये जूलरी अब सिर्फ शादियों या भारी फंक्शन्स के लिए ही नहीं, बल्कि छोटे फेस्टिव मौके, फैमिली गेदरिंग्स और खास इवेंट्स के लिए भी पसंद की जा रही है। ट्रेडिशनल और मॉडर्न का ये खूबसूरत मिक्स चंपाकली ज्वेलरी को आज की जनरेशन के बीच और भी पॉपुलर बना रहा है।

अगर आप अपने जूलरी कलेक्शन में कुछ क्लासिक, एलिगेंट और थोड़ा सा रॉयल टच जोड़ना चाहती हैं, तो राजस्थान की चंपाकली जूलरी आपको ज़रूर ट्राय करनी चाहिए क्योंकि इसका चार्म हर दौर में खास ही लगता है। इसके साथ ही यह पहनने में भी बहुत कंफर्टेबल होती है यानी फैशन और कंफर्ट दोनों एक साथ मिल जाते है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *